Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन 2026 (UPSSSC Lower PCS application)- एप्लीकेशन संशोधन, प्रक्रिया
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन 2026 (UPSSSC Lower PCS application)- एप्लीकेशन संशोधन, प्रक्रिया

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन 2026 (UPSSSC Lower PCS application)- एप्लीकेशन संशोधन, प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 21 Aug 2026, 02:26 PM IST

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आवेदन विंडो क्लोज कर दिया है। यूपीएसएसएससी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के लिए आवेदन की तिथि 29 मई से 25 जून 2026 थी। यूपीएसएसएससी द्वारा विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के तहत सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी लोअर पीसीएस 2026 आवेदन पत्र में भर कर जमा कर सकते थे। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई थी। बाद में, यूपी लोअर पीसीएस आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून तक विस्तारित की गई थी। वहीं यूपी लोअर पीसीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की सुविधा भी 25 जून से विस्तारित कर 2 जुलाई तक कर दी गई थी। यूपी लोअर पीसीएस 2026 परीक्षा 23 अगस्त को संपन्न हुई।
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1782449144060

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 मुख्य तिथियां (UPSSSC lower pcs 2026 important dates)
    2. यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड
    3. यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – ऑनलाइन लोअर पीसीएस आवेदन कैसे करें
    4. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन सुधार
    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन 2026 (UPSSSC Lower PCS application)- एप्लीकेशन संशोधन, प्रक्रिया
    यूपी लोअर पीसीएस आवेदन जारी 2026

    यूपी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र 29 मई से जारी है। आयोग ने 30 मार्च 2026 को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 (Combined Lower Subordinate Services Mains) की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। साथ ही आयोग ने कुल रिक्तियों को 2516 पदों से बढ़ाकर 2587 कर दिया है।
    1781774560237
    अपडेट:- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 2 जून को परीक्षा कैलेंडर जारी कर यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। जारी कैलेंडर के अनुसार, यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित थी।
    1780466120515

    क्या होता है यूपी लोअर पीसीएस

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस (Lower PCS) का मतलब अवर अधीनस्थ सेवा (Lower Subordinate Services) है। यह राज्य लोक सेवा आयोग या अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली एक स्नातक-स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा है। इसके माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाती है।

    पात्रता मानदंड के अनुसार, यूपी लोअर पीसीएस के लिए उम्मीदवारों के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर कार्ड होना चाहिए। साथ ही, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    यूपी पीईटी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए यह लोअर पीसीएस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2516 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस 2026 मुख्य तिथियां (UPSSSC lower pcs 2026 important dates)

    विज्ञापन संख्या 07/2026 अधिसूचना में पात्रता का विस्तृत विवरण दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा (UPSSSC lower pcs recruitment exam) संबंधी जानकारी के लिए यूपीएसएसएसी लोअर पीसीएस अधिसूचना जरूर देखें। यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस की तिथियों की जानकारी के लिए नीचे तालिका देख सकते हैं।

    मुख्य इवेंट

    तिथियां

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस एग्जाम) अधिसूचना

    30 मार्च 2026

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती ऑनलाइन आवेदन आरंभ

    29 मई 2026

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन की अंतिम तिथि

    18 जून 2026
    25 जून 2026

    आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि

    25 जून 2026
    2 जुलाई 2026

    आवेदन शुल्क (ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)

    25 रुपये (सभी श्रेणियों के लिए)

    यूपी लोअर पीसीएस परीक्षा तिथि23 अगस्त 2026

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – पात्रता मानदंड

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 के लिए मुख्य पात्रता यूपी पीईटी उत्तीर्ण होना है। इसके बाद पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया जाता है। यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी नीचे तालिका में देख सकते हैं।

    मानदंड

    विवरण

    शैक्षिक योग्यता

    PET-2025 (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य। पदवार शैक्षिक अर्हता अधिसूचना के अनुसार।

    आयु सीमा

    21-40 वर्ष (01 जुलाई को)

    आयु छूट

    SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 5 वर्ष, PwD – 15 वर्ष (राज्य सरकार के नियमानुसार)

    राष्ट्रीयता

    भारतीय नागरिक

    यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 – ऑनलाइन लोअर पीसीएस आवेदन कैसे करें

    1. यूपीएसएसएससी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

    2. Live Advertisement Segment में विज्ञापन पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा
      1780121179938

    3. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र भरने के लिए यूपी पीईटी -2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें
      1780121180134

    4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत सूचनाएं भरें – नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, श्रेणी, EWS, विवरण आदि

    5. विज्ञापित पदों में से आवेदन करने वाले पद/पदों को चुनें

    6. फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें
      1780121180241

    7. वेरिफिकेशन कोड दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें

    8. यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये का भुगतान करें।
      1780121180312

    9. आगे के संदर्भ के लिए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन सुधार

    यूपीएसएसएससी द्वारा अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2026 आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के बाद यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर उम्मीदवारों को उसमें दर्ज विवरण की जांच करनी चाहिए। अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो तो प्राधिकरण के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

    1775633147331

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP PCS

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP PCS ?

    Hello aspirant,

    One of the most well-liked state civil service examinations in the nation is the UPPSC PCS test. The UPSC IAS test pattern is now more similar to the UP PCS exam pattern thanks to changes made by the UPPSC in recent years. Every year, thousands of candidates take

    Hello aspirant,

    In the official notification, UPPSC made reference to the UPPSC PCS 2023 qualifying requirements. Before submitting the UPPSC PCS 2023 application form, candidates who wish to sit for the UP PCS exam must be eligible according to the UP PCS eligibility requirements. The UPPSC PCS 2023 eligibility requirements

    Hello,

    Yes. You may write your optional paper in English while completing the remaining papers in Marathi or Hindi, two additional acceptable languages.

    A candidate may choose to respond to each question paper in either English or one of the languages listed in the Eighth Schedule to the Constitution of

    Dear aspirant,

    As you mentioned your query let me tell you that on a general basis not a single conducting body rejects just on the basis of photograph.

    They will intimate you by mail or sms to upload the new photograph with corrects dimensions and size and check it accordingly.

    Hello Candidate,

    You need to do is check if the Community that you belong to in UP SC Category also falls under SC Category in Delhi. Because some times SC Communities list differs from State to State. If your Category from Delhi also falls under UP SC Community list, then