Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 (UPSSSC Forest Guard Syllabus 2026 in hindi)- परीक्षा पैटर्न, पीडीएफ
    • लेख
    • यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 (UPSSSC Forest Guard Syllabus 2026 in hindi)- परीक्षा पैटर्न, पीडीएफ

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 (UPSSSC Forest Guard Syllabus 2026 in hindi)- परीक्षा पैटर्न, पीडीएफ

    Rajan KumarUpdated on 21 Jul 2026, 09:30 AM IST

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 और यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा पैटर्न 2026 जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सिलेबस के अनुसार प्रत्येक विषय का अध्ययन करना चाहिए, ताकि परीक्षा में पूछे जाने वाले टॉपिक्स और प्रश्नों के स्वरूप की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026- अवलोकन
    2. यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा पैटर्न 2026
    4. यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026
    5. यूपीएसएसएससी वन रक्षक कर्मचारी वेतन 2026 (UPSSSC Forest Guard Salary 2026)
    6. यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा तैयारी टिप्स
    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 (UPSSSC Forest Guard Syllabus 2026 in hindi)-  परीक्षा पैटर्न, पीडीएफ
    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026

    यूपी वन रक्षक परीक्षा पैटर्न 2026 के माध्यम से अभ्यर्थी प्रश्नों की संख्या, अंक, परीक्षा अवधि और प्रश्नों के स्तर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, सिलेबस की सहायता से उम्मीदवार विषयवार तैयारी की रणनीति बना सकते हैं और अपनी कमजोर एवं मजबूत विषयों पर बेहतर ढंग से कार्य कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 पीडीएफ और यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा पैटर्न 2026 अवश्य डाउनलोड करें। साथ ही, सिलेबस पीडीएफ, परीक्षा पैटर्न और परीक्षा की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स के लिए इस लेख को अंत तक विस्तार से पढ़ें।
    यूपी वनरक्षक भर्ती अधिसूचना डाउनलोड लिंक यूपीएसएसएससी विधान भवन भर्ती 2026

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026- अवलोकन

    यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणीबद्ध रूप में दी गई है। इस अवलोकन से अभ्यर्थी भर्ती, परीक्षा, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न से संबंधित प्रमुख विवरण एक ही स्थान पर देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026

    भर्ती प्राधिकरण

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

    पद का नाम

    वन रक्षक (Forest Guard) एवं वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard)

    विज्ञापन संख्या

    विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026

    लेख का विषय

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 एवं परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा स्तर

    मुख्य परीक्षा

    सिलेबस की स्थिति

    जारी

    परीक्षा पैटर्न की स्थिति

    जारी

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस सिलेबस 2026 पीडीएफ देखें

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक अधिसूचना के साथ ही जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना (Notification) के माध्यम से यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध "Notifications/Advertisements" या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

    • वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 की अधिसूचना (Notification) खोलें।

    • अधिसूचना में दिए गए Syllabus या Detailed Syllabus को ध्यानपूर्वक पढ़ें

    • सिलेबस का अच्छी तरह अध्ययन करें और भविष्य के उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

    • परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देशों को भी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा पैटर्न 2026

    यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 में एक ही लिखित प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे। प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% (0.25 अंक) की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे सारणी में दिया गया है।

    भाग

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    भाग-1

    विषयगत ज्ञान

    50

    50

    भाग-2

    प्रारम्भिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान

    15

    15

    भाग-3

    कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान

    15

    15

    भाग-4

    उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

    20

    20

    कुल

    100

    100

    1784503336787

    उपयोगी लिंक

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया है। परीक्षा में विषयगत ज्ञान, गणित एवं जीव विज्ञान, कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए प्रत्येक विषय के टॉपिक्स का गहन अध्ययन करना चाहिए। नीचे विषयवार विस्तृत सिलेबस सारणीबद्ध रूप में दिया गया है।

    भाग

    विषय

    विस्तृत सिलेबस

    भाग-1

    विषयगत ज्ञान

    राष्ट्रीय उद्यान एवं पक्षी विहार, आरक्षित वन एवं संरक्षित वन, हाथी एवं टाइगर रिजर्व, पर्यावरण एवं पारिस्थितिक संतुलन (परितंत्र, आहार श्रृंखला एवं जाल, ओजोन परत एवं उसका अपक्षय, कचरा प्रबंधन), जलवायु परिवर्तन एवं संरक्षण, मृदा एवं आर्द्रता संरक्षण, वनीकरण एवं कृषि वानिकी, वन आपदाओं की चुनौतियां एवं रोकथाम, वन उपज, मानव-वन्यजीव संघर्ष, वन पर्यावरण एवं उसके लाभ, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, भारतीय अर्थव्यवस्था में वनों का योगदान, वन पारिस्थितिकी, भारतीय कृषि प्रणाली एवं फसल चक्र।

    भाग-2

    प्रारम्भिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान

    गणित: प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण ब्याज, औसत, वास्तविक संख्याएं, लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्त्य (HCF), बुनियादी ज्यामिति, आकृतियों का क्षेत्रफल एवं परिमाप, वर्गीकृत आंकड़ों का माध्य, माध्यिका एवं बहुलक। जीव विज्ञान: जैव प्रक्रम (पोषण, श्वसन, वहन, उत्सर्जन), नियंत्रण एवं समन्वय (जन्तु तंत्रिका तंत्र, मानव मस्तिष्क, पादपों में समन्वय, जन्तुओं में हार्मोन), जीव जनन (एकल जीवों में प्रजनन, मानव में लैंगिक जनन, पुष्पीय पौधों में लैंगिक जनन), अनुवांशिकता।

    भाग-3

    कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

    कम्प्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोग; हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर; इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस; इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP Address); आईटी गैजेट एवं उनके अनुप्रयोग; ई-मेल आईडी बनाना एवं ई-मेल का उपयोग; प्रिंटर, टैबलेट एवं मोबाइल का संचालन; एमएस वर्ड (MS Word) एवं एमएस एक्सेल (MS Excel) के महत्वपूर्ण तत्व; ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग एवं ई-गवर्नेंस; डिजिटल वित्तीय उपकरण एवं अनुप्रयोग; भविष्य के कौशल एवं साइबर सुरक्षा; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तथा इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां।

    भाग-4

    उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

    उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएं, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज, पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन एवं वन्यजीव, खान एवं खनिज, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय एवं रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन, समसामयिक घटनाएं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां।

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक कर्मचारी वेतन 2026 (UPSSSC Forest Guard Salary 2026)

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित वन रक्षक (Forest Guard) एवं वन्य जीव रक्षक (Wildlife Guard) कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद का वेतन वेतन मैट्रिक्स लेवल-2 के अंतर्गत निर्धारित है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को नियमानुसार विभिन्न भत्तों एवं सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है।

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक वेतन 2026

    विवरण

    जानकारी

    वेतन स्तर (Pay Level)

    लेवल-2

    वेतनमान

    19,900 – 63,200 प्रति माह

    वेतन मैट्रिक्स

    7वां वेतन आयोग के अनुसार

    ग्रेड पे

    1,900 (पूर्व संशोधित वेतन संरचना के अनुसार)

    नौकरी का स्थान

    उत्तर प्रदेश

    अतिरिक्त लाभ

    महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा एवं अन्य अनुमन्य भत्ते

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक परीक्षा तैयारी टिप्स

    यूपीएसएसएससी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सही रणनीति और नियमित अध्ययन की आवश्यकता होती है। परीक्षा में विषयगत ज्ञान के साथ-साथ गणित, जीव विज्ञान, कम्प्यूटर और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए गए तैयारी टिप्स को अपनाकर अपनी परीक्षा तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

    • आधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें: तैयारी शुरू करने से पहले यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इससे विषयों, प्रश्नों की संख्या और परीक्षा में दिए जाने वाले समय की सही जानकारी मिलेगी।

    • विषयवार अध्ययन योजना बनाएं: सभी विषयों के लिए एक दैनिक अध्ययन कार्यक्रम तैयार करें और कठिन विषयों को अधिक समय दें। नियमित रूप से प्रत्येक विषय का रिवीजन करते रहें।

    • वन एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दें: भाग-1 में वन, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जलवायु परिवर्तन और कृषि वानिकी जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल हैं, इसलिए इनका गहन अध्ययन करें।

    • गणित और जीव विज्ञान का नियमित अभ्यास करें: प्रारंभिक स्तर की गणित के सूत्रों और जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्यों को समझकर प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • कम्प्यूटर एवं आईटी विषय की तैयारी करें: कंप्यूटर की मूल अवधारणाओं, साइबर सुरक्षा, डिजिटल तकनीक और नई तकनीकी विकास से संबंधित टॉपिक्स को पढ़ें।

    • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान को मजबूत करें: उत्तर प्रदेश के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, वन एवं वन्यजीव तथा समसामयिक घटनाओं का अध्ययन करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट हल करें: परीक्षा के स्तर को समझने और समय प्रबंधन सुधारने के लिए नियमित रूप से अभ्यास करें।

    • नोट्स बनाकर रिवीजन करें: महत्वपूर्ण तथ्यों, सूत्रों और विषयों के छोटे नोट्स तैयार करें, जिससे परीक्षा से पहले दोहराने में आसानी होगी।

    Upcoming Competition Exams