यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 (UP Lecturer Application Form 2026) की प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 तक ओटीआर (OTR) आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से यूपी प्रवक्ता आवेदन 2026 ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। सुविधा के लिए यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 (UP PGT Application Form) डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) सिलेबस 2026 । यूपी प्राइमरी टीचर सिलेबस देखें । यूपी प्राइमरी टीचर आवेदन 2026
This Story also Contains
UPESSC द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत यूपी प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या-06/2026 के तहत 15 सितंबर को यूपी पीजीडी अधिसूचना 2026 जारी किया गया। यूपी प्रवक्ता भर्ती 2026 के माध्यम से बालक विद्यालयों में 2329 पद और बालिका विद्यालयों में 278 पद, यानी कुल 2607 प्रवक्ता पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार यूपी प्रवक्ता परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों को OTR. (One Time Registration) पूरा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 (UP Lecturer Application Form 2026) भरने से पहले पात्रता, शुल्क, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 लिंक, पीजीटी फॉर्म अप्लाई प्रक्रिया, शुल्क, दस्तावेज के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
यूपी प्रवक्ता आवेदन 2026 की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी UP Lecturer Application Form 2026 भरने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी रखना जरूरी है। नीचे दी गई सारणी में यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 से संबंधित प्रमुख तिथियों और महत्वपूर्ण विवरणों को एक नजर में बताया गया है।
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथि/विवरण |
आयोजित करने वाली संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
भर्ती का नाम | प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा, 2026 |
विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
भर्ती विज्ञापन संख्या | 06/2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
अधिसूचना जारी तिथि | 15 सितंबर 2026 |
यूपी पीजीटी ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 सितंबर 2026 |
यूपी प्रवक्ता आवेदन 2026 की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2026 |
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2026 |
परीक्षा तिथि | 15 एवं 16 दिसंबर 2026 |
यूपी प्रवक्ता (PGT) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। पात्र अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने के लिए पहले OTR (One Time Registration) पूरा करना अनिवार्य है। इसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपी प्रवक्ता आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता, आवेदन शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अवश्य जांच लें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इसी पेज पर UP Lecturer Application Form 2026 Apply Online Link उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) आवेदन फॉर्म अप्लाई लिंक 2026 आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा।
यूपी प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। पात्रता का विवरण नीचे दिया गया है।
यूपी प्रवक्ता पात्रता 2026
न्यूनतम आयु: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
अधिकतम आयु: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (PG) उपाधि होनी चाहिए।
शिक्षण योग्यता: अभ्यर्थी के पास NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम से B.Ed. उपाधि होनी चाहिए।
विषय: निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भर्ती में शामिल 26 विषयों के अनुसार लागू होगी।
यूपी प्रवक्ता (PGT) चयन परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग ने सामान्य सहित विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार सही शुल्क जमा करें। शुल्क का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं अन्य | 1,500 |
अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) | 750 |
दिव्यांगजन | 500 |
यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 (UP Lecturer application form 2026?) की प्रक्रिया OTR (One Time Registration) आधारित ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए। नीचे यूपी प्रवक्ता आवेदन 2026 ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया विस्तार से देखिए।
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं और One Time Registration (OTR) पूरा करें।
OTR पंजीकरण के बाद अपने लॉगिन विवरण से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। हस्ताक्षर JPG/JPEG फॉर्मेट में 10 KB से 200 KB तथा 140×110 पिक्सल के निर्धारित आकार में होना चाहिए।
निर्धारित साइज और फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। फोटो की साइज 30 KB से 300 KB के बीच होनी चाहिए।
आवश्यक सभी प्रमाण-पत्र एवं अभिलेख PDF फॉर्मेट में अपलोड करें। प्रत्येक दस्तावेज की साइज 50 KB से 500 KB के बीच होनी चाहिए।
यूपी पीजीटी आवेदन पत्र 2026 (UP PGT Application Form 2026) में भरी गई सभी जानकारी को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। ऊपर सारणी में आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है।
आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसकी तीन प्रतियां सुरक्षित रख लें। इनमें से दो प्रतियां भविष्य में आयोग कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करनी पड़ सकती हैं।
यूपी प्रवक्ता (PGT) आवेदन 2026 (UP Lecturer (PGT) Application 2026) भरते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक/अन्य प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। यूपी पीजीटी आवेदन प्रक्रिया OTR आधारित ऑनलाइन है, इसलिए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखना उपयोगी रहेगा।
हाईस्कूल प्रमाण-पत्र/मार्कशीट
इंटरमीडिएट प्रमाण-पत्र/मार्कशीट।
स्नातकोत्तर (PG) डिग्री एवं अंकतालिका – संबंधित विषय की।
B.Ed. की डिग्री/प्रमाण-पत्र एवं अंकतालिका।
जाति प्रमाण-पत्र
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (PwD)
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो - निर्धारित साइज और फॉर्मेट में।
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी - निर्धारित साइज और फॉर्मेट में।
अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र/अभिलेख, यदि संबंधित श्रेणी या पात्रता के अनुसार लागू हों।
दस्तावेज अपलोड करते समय आयोग द्वारा निर्धारित फाइल फॉर्मेट और साइज का पालन करना जरूरी है। गलत, अस्पष्ट या निर्धारित प्रारूप से अलग दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन प्रभावित हो सकता है।
यूपी प्रवक्ता आवेदन पत्र 2026 भरने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में दर्ज जानकारी की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। आयोग द्वारा आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार/संशोधन का अवसर दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। हालांकि, अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन में श्रेणी, उपश्रेणी, जन्मतिथि, जेंडर आदि महत्वपूर्ण विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसलिए OTR पंजीकरण और आवेदन सबमिट करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें। संशोधन की प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित विकल्प के माध्यम से पूरी की जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
हां, यूपी प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को One Time Registration यानी OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। OTR पूरा होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
आवेदन के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातकोत्तर और B.Ed. प्रमाण-पत्र, संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक अन्य दस्तावेज तैयार रखें।
आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी, इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले जानकारी जांच लें।
इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में विस्तार से यूपी प्रवक्ता (पीजीटी) आवेदन पत्र भरने की आसान प्रक्रिया बताई गई है।