Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (UP Pharmacist Vacancy 2026): आंसर की जारी, रिजल्ट
    • लेख
    • यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (UP Pharmacist Vacancy 2026): आंसर की जारी, रिजल्ट

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (UP Pharmacist Vacancy 2026): आंसर की जारी, रिजल्ट

    Kunal solankiUpdated on 02 Jul 2026, 09:32 AM IST

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी फार्मासिस्ट प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी फार्मासिस्ट आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी फार्मासिस्ट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। यूपी फार्मासिस्ट परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। बता दें कि यूपी फार्मासिस्ट परीक्षा एडमिट कार्ड 25 जून को जारी कर दिया गया था वहीं 22 जून को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी।
    1782963376442

    This Story also Contains

    1. यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026- अवलोकन
    2. यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
    4. यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया
    5. यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026- सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
    6. यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न
    7. यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026: एडमिट कार्ड
    8. यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026:आंसर की
    9. यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026: रिजल्ट
    10. यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (UP Pharmacist Vacancy 2026): आंसर की जारी, रिजल्ट
    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026

    प्राधिकरण द्वारा यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शुल्क संबंधित अधिसूचना जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित उम्मीदवारों में अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 200 रुपए तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रू० ऑनलाइन शुल्क जमा करना था। आयोग द्वारा जारी यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती अधिसूचना 2026 (UP Pharmacist vacancy notification 2026) में उम्मीदवारों को सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न इत्यादि की जानकारी विस्तार से दी गई है। इस लेख के माध्यम से भी उम्मीदवार यूपी भेषजिक भर्ती अधिसूचना 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 (upsssc pharmacist recruitment 2026) से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।


    1782452441914

    दिव्यांग अभ्यर्थियोंद्वारा कोई शुल्क देय नहीं होगा। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए फीस जमा कराने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था। यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा फीस डिपोसिट लिंक
    1780459921526
    यूपी भेषजिक परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया । प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूपी फार्मासिस्ट परीक्षा 2026 अब 29 जून को आयोजित की जाएगी। पहले ये 21 जून को आयोजित की जानी थी। प्राधिकरण द्वारा इसकी जानकारी 26 मई को दी गई। जानकारी के लिए बता दे कि ये निर्णय नीट यूजी पुनर्परीक्षा की तिथि को देखते हुए लिया गया है। यूपी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के संबंध में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। ये भी पढें- यूपी फार्मासिस्ट आंसर की 2026यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा यूपी भेषजिक परीक्षा 2026 तिथि (up pharmacist exam date) जारी कर दी गई थी। 1 अप्रैल को जारी अधिसूचना के अनुसार यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (upsssc pharmacist mains exam ) 21 जून को आयोजित की जानी थी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले यूपी पीईटी 2025 में सफल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। सूचना के अनुसार परीक्षा के लिए 225859 उम्मीदवारों को पीईटी में नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। साथ ही यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ भी जारी किया गया है।

    1779175837393


    यूपी फार्मासिस्ट पद के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि 9 से 31 मार्च 2026 थी। यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल थी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। यूपी फार्मासिस्ट आवेदन डायरेक्ट लिंकयूपी सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती 2026 देखें

    यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा अधिसूचना देखें-
    1775099520047

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन संशोधित तिथियां देखें-


    1774843174215

    बता दें कि प्राधिकरण द्वारा यूपी फार्मासिस्ट आवेदन करने की तिथियों में बदलाव किया गया था। यूपी भेषजिक भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि को 29 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया था। वहीं यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि को भी 7 अप्रैल कर दिया गया। पहले ये 5 अप्रैल 2026 थी। इसके साथ ही आयोग द्वारा यूपी भेषजिक भर्ती के लिए कुल पदों में भी 4 पदों की बढ़ोतरी की गई है। अब यूपी भेषजिक भर्ती के अंतर्गत 564 पदों पर भर्ती की जाएगी।
    यूपी फार्मासिस्ट पदों के विवरण संबंधित अधिसूचना देखें-
    1774843215609

    इससे पहले आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर भेषजिक (फार्मासिस्ट) के कुल 560 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 ((UP Pharmacist Vacancy 2026) के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 से 29 मार्च 2026 तक आवेदन शुल्क के साथ अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते थे। वहीं यूपी फार्मासिस्ट आवेदन पत्र में संशोधन करने और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। . यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि तक इंतजान न करते हुए जल्द से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 1774843276454


    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026- अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

    परीक्षा का नाम

    यूपी भेषजिक मुख्य परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    विज्ञापन संख्या

    01/2026

    आयु सीमा

    18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट)

    आवेदन शुल्क

    • 25 रुपए

    कुल पद

    564

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन 2026

    9 मार्च 2026

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन अंतिम तिथि

    29 मार्च 2026

    31 मार्च 2026

    आवेदन पत्र में संशोधन तिथि

    7 अप्रैल 2026 तक

    (संशोधित)

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती एडमिट कार्ड

    25 जून 2026

    यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट परीक्षा 2026

    21 जून 2026
    29 जून 2026

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    यूपी फार्मासिस्ट प्रोविजनल आंसर की1 जुलाई 2026
    यूपी फार्मासिस्ट अंतिम आंसर की
    सूचित किया जाएगा

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    UPSSSC द्वारा जारी यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती अधिसूचना में यूपी फार्मासिस्ट पात्रता मानदंड (up pharmacist eligibility 2026) की जानकारी दी गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए। जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए तथा उसे उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकृत भी होना आवश्यक है।

    इसके साथ ही केवल वही उम्मीदवार यूपी फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test 2025) दिया हो और उन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड निर्गित किया गया हो। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा।

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया

    उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट से यूपी फार्मासिस्ट आवेदन फार्म (UP Pharmacist Application Form 2026) भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया (Application Process) को विस्तार से समझने के लिए और आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 करने के चरण:-

    • सबसे पहले आोयग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
    • अब परीक्षा का नाम यूपी भेषजिक भर्ती 2026 विज्ञापन संख्या 01/2026 खोजें ।


    1773299206405


    • लिंक पर क्लिक करें।
    • क्लिक करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
    • अब अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
    • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
    • विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026- सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

    आयोग द्वारा यूपी फार्मासिस्ट के पदों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने यूपी फार्मासिस्ट सिलेबस (UP Pharmacist Syllabus 2026) निर्धारित किया है। यूपी फार्मासिस्ट पाठ्यक्रम में औषध विज्ञान, फार्माकोग्नॉसी, बायोकैमिस्ट्री और क्लिनिकल पैथोलॉजी, मानव शरीर रचना विज्ञान और शरीर विज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान आदि से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की जांच करने की सलाह दी जाती है।


    1773299206531

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न

    Up pharmacist bharti 2026 के लिए मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उम्मीदावरों को यूपी फार्मासिस्ट एग्जाम पैटर्न (UP Pharmacist Exam pattern 2026) की जानकारी होना अनिवार्य है। यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा में केवल एक प्रश्न पत्र होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक 0.25 काटा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न

    1773299206678

    यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026: एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी फार्मिस्सट एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है जिसके बिना परीक्षा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फार्मसिस्ट एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट आवश्य लें।

    यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026:आंसर की

    आयोग द्वारा यूपी फार्मसिस्ट आंसर की (up pharmacist answer key 2026) दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा होने के कुछ दिन बाद यूपी फार्मसिस्ट प्राथमिक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो वे संबंधित प्रश्न पर प्रमाण सहित अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए समयसीमा और आपत्ति शुल्क प्राधिकरण द्वारा तय किया जाता है। इसके बाद आयोग द्वारा सभी आपत्तियों की जांच की जाती है और अंत में यूपी फार्मसिस्ट फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026: रिजल्ट

    यूपी फार्मसिस्ट रिजल्ट (up pharmacist result 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार प्राधिकरण की वेबसाइट से यूपी फार्मसिस्ट रिजल्ट डाउनलोड पीडीएफ 2026 प्रारुप में डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही लेख में भी यूपी फार्मसिस्ट रिजल्ट डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

    यूपी फार्मसिस्ट भर्ती 2026(UP Pharmacists Recruitment 2026) में उम्मीदवारों के चयन का आधार लिखित परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित होंगे उनके प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन तिथि क्या है?
    A:

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 से 31 मार्च तक चली।

    Q: क्या फार्मासिस्ट भर्ती के लिए पीईटी टेस्ट देना अनिवार्य है?
    A:

    हां, फार्मासिस्ट भर्ती के लिए पीईटी टेस्ट देना अनिवार्य है। उपर्युक्त लेख में विस्तार से पात्रता की जानकारी दी गई है।

    Q: यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 29 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)