Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 जारी (UP Pharmacist Result 2026 Out): डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, कटऑफ
    • लेख
    • यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 जारी (UP Pharmacist Result 2026 Out): डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, कटऑफ

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 जारी (UP Pharmacist Result 2026 Out): डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, कटऑफ

    Kunal solankiUpdated on 29 Jul 2026, 10:18 AM IST

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 : उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 (UP Pharmacist Result 2026 in Hindi) ऑनलाइन मोड में 28 जुलाई को जारी कर दिया गया है। यूपी भेषजिक रिजल्ट जारी होने के साथ ही इस पेज पर भी डाउनलोड लिंक को अपडेट कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूपी फॉर्मासिस्ट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी फार्मासिस्ट लिखित परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया गया। आयोग द्वारा यूपी भेषजिक मुख्य लिखित परीक्षा 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in से इस सूची को डाउनलोड कर सकते थे।
    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट डाउनलोड लिंक
    यूपी फार्मासिस्ट परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड लिंक
    1785296776153

    This Story also Contains

    1. यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    2. यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. यूपी फार्मासिस्ट कटऑफ 2026 (up pharmacist cut off 2026)
    4. यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 कब आएगा?
    5. यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट लिंक 2026 (Up Pharmacist Result Link 2026)
    6. यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 - ध्यान देने योग्य बातें
    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 जारी (UP Pharmacist Result 2026 Out): डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, कटऑफ
    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026

    यूपी भेषजिक रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। आगे लेख में यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 से संबंधित तिथियों के साथ अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जानकारी दी गई है।

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन 2026

    9 मार्च 2026

    यूपी फार्मासिस्ट आवेदन अंतिम तिथि

    29 मार्च 2026

    31 मार्च 2026

    आवेदन पत्र में संशोधन तिथि

    7 अप्रैल 2026 तक

    (संशोधित)

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट परीक्षा 2026

    29 जून 2026
    (संशोधित)

    यूपी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 रिजल्ट

    28 जुलाई 2026

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट से संबंधित डाउनलोड स्टेप्स की विस्तार से जानकारी दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके यूपी फार्मासिस्ट परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

    • सबसे पहले प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाएं।
    • अब रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।


    1785296817772

    • अब विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट लिंक प्रदर्शित होंगे।

    • जब भी यूपी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा परिणाम लिंक यहीं प्रदर्शित होगा।

    • उस पर क्लिक करें।

    • अब अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें।

    • सबमिट करें, स्क्रीन पर अब यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट रिजल्ट प्रदर्शित होगा।

    यूपी फार्मासिस्ट कटऑफ 2026 (up pharmacist cut off 2026)

    प्राधिकरण द्वारा फार्मासिस्ट पद के यूपी फार्मासिस्ट कटऑफ अंक जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार यूपी फार्मासिस्ट कटऑफ अंक (up pharmacist cut off marks 2026) की जांच कर सकते हैं।

    1779253689573

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    UPSSSC द्वारा यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके लिए आयोग द्वारा अलग से अधिसूचना जारी की गई है। यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट डेट की सटीक जानकारी प्राधिकरण द्वारा ही जारी की जाती है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूपी भेषजिक रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट लिंक 2026 (Up Pharmacist Result Link 2026)

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट लिंक 2026 upsssc की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया है। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 - ध्यान देने योग्य बातें

    यूपी फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    • उम्मीदवारों को अपने इंटरनेट स्पीड का ध्यान रखना चाहिए।

    • लॉगइन विवरण अपने पास सुरक्षित रखें।

    • यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट रिजल्ट पीडीएफ को सुरक्षित रखें, संभव हो तो प्रिंट आउट लें।

    • अगर एक बार में रिजल्ट नहीं खुल रहा है तो घबराएं नहीं निरंतर प्रयास करें।

    Upcoming Competition Exams