Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (UP PET Application Form 2026): प्रक्रिया (समाप्त), पात्रता, तिथियां जानें
    • लेख
    • यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (UP PET Application Form 2026): प्रक्रिया (समाप्त), पात्रता, तिथियां जानें

    यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (UP PET Application Form 2026): प्रक्रिया (समाप्त), पात्रता, तिथियां जानें

    Kunal solankiUpdated on 10 Sep 2026, 09:10 AM IST

    यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (UP PET application form 2026) - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी पीईटी 2026 आवेदन जमा करने के बाद यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसमें 8 सितंबर 2026 तक संशोधन करने का अवसर दिया गया था। वहीं प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए यूपी पीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर बीत चुकी है। आयोग द्वारा यूपी पीईटी आवेदन की अंतिम तिथि को 1 सितंबर से विस्तारित कर 7 सितंबर किया गया था। बता दें कि यूपी पीईटी आवेदन लिंक 3 अगस्त 2026 से सक्रिय किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए यूपी पीईटी आवेदन लिंक 2026 (up pet application link 2026) के माध्यम से आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।
    यूपी पीईटी आवेदन लिंक पर जाएं (आधिकारिक)
    ये भी पढ़ें- यूपी पीईटी सिलेबस 2026
    1788263877476

    This Story also Contains

    1. यूपी पीईटी आवेदन 2026 तिथियां (up pet application 2026 Dates)
    2. यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 आवेदन -पात्रता (UP PET Eligibility 2026)
    3. यूपी पीईटी आवेदन 2026 कैसे करें? (How To fill UP PET Application Form 2026)
    4. यूपी पीईटी ओटीआर प्रक्रिया 2026 (UP PET OTR 2026 Process)
    5. यूपी पीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के स्टेप्स (UP PET Application Form 2026 fill steps)
    6. यूपीपेट आवेदन पत्र लिंक 2026 (UP PET Application Form link 2026)
    7. यूपी पीईटी 2026 आवेदन पत्र कब आएगा (upsssc pet ka form kab aayega 2026)
    8. यूपीपेट आवेदन पत्र में संशोधन कैसे करें?( How to Edit UP PET Application Form 2026 in hindi)
    9. यूपी पेट 2026 परीक्षा तिथि (UPSSSC PET Exam Date 2026)
    10. यूपी पीईटी आवेदन 2026 - दस्तावेज अपलोड प्रक्रिया
    यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (UP PET Application Form 2026): प्रक्रिया (समाप्त), पात्रता, तिथियां जानें
    यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026

    यूपी पीईटी आवेदन तिथियां (पुरानी)
    1785580861228

    आयोग ने 1 अगस्त 2026 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2026) की अधिसूचना जारी की थी। अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे। आयोग ने इससे पहले 14 जुलाई 2026 को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया शुरू की थी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ओटीआर नहीं कराया है, उन्हें आवेदन से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc official website) upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पेट परीक्षा 2026 के लिए हाई स्कूल पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यूपी पीईटी आवेदन 2026 कब जारी होंगे, यूपी पेट आवेदन पत्र कैसे भरें? आगे लेख में इन सभी की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेख को पूरा पढ़ें।
    यूपी पीईटी ओटीआर लिंक 2026

    यूपी पीईटी आवेदन 2026 तिथियां (up pet application 2026 Dates)

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 के लिए आवेदन संबंधित तिथियां यूपीपेट अधिसूचना 2026 में जारी कर दी गई है। यूपी पीईटी अधिसूचना 2026 (up pet notification 2026) में up pet exam date 2026, upsssc pet 2026 application form date इत्यादि की जानकारी दी गई है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूपी पीईटी आवेदन तिथि 2026 (Up pet 2026 application form date) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    UP PET 2026 Application Form Dates in hindi

    मुख्य बिंदु

    तिथियां

    यूपी पीईटी अधिसूचना 2026

    1 अगस्त 2026

    यूपी पीईटी आवेदन

    3 अगस्त 2026

    यूपी पीईटी आवेदन अंतिम तिथि1 सितंबर 2026
    7 सितंबर 2026

    यूपी पेट आवेदन संशोधन 2026

    8 सितंबर 2026

    यूपी पेट 2026 परीक्षा तिथि

    23,24,25 अक्टूबर 2026

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 आवेदन -पात्रता (UP PET Eligibility 2026)

    प्राधिकरण द्वारा यूपी पीईटी 2026 के लिए कुछ पात्रता मानदंड तय किए जाते हैं। इन सभी यूपी पीईटी पात्रता 2026 को पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है। यूपी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2026 (Preliminary Eligibility Test 2026) के लिए उम्मीदवारों को कम से कम हाई स्कूल या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यूपी पेट आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित की जाती है। ये इस प्रकार है।

    यूपी पेट 2026 आवेदन आयु सीमा

    वर्ग

    आयु

    सामान्य

    18-40 वर्ष

    भूतपूर्व सैनिकों

    अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट

    एससी/एसटी/ओबीसी

    अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट

    यूपी पीईटी आवेदन 2026 कैसे करें? (How To fill UP PET Application Form 2026)

    यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन पत्र 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं। यूपी पेट आवेदन प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी की जाएगी। इन सभी चरणों की जानकारी आगे लेख में दी गई है।

    यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण

    • पंजीकरण

    • फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करना

    • फॉर्म के शेष विवरण का भरा जाना

    • फीस का भुगतान एवं समायोजन तथा एप्लीकेशन फार्म सबमिट करना

    • फार्म का प्रिन्टआउट लेना

    यूपी पीईटी ओटीआर प्रक्रिया 2026 (UP PET OTR 2026 Process)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके यूपी पीईटी 2026 के लिए वन टाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • अब One Time Registraion पर क्लिक करें।


    1784092019474

    • अब अगर आपके पास यूपी पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर है तो yes करें अन्यथा No करें और सबमिट करें।
    • No करने के बाद स्क्रीन पर यूपी पीईटी ओटीआर 2026 से सबंधित विवरण मांगे जाएंगे जिसमें दस्तावेज अपलोड भी करना होगा।

    1784092162624


    • सभी विवरणों को दर्ज करें और अंत में सबमिट करें।
    • अब यूपीपेट ओटीआर नंबर प्राप्त होगा इसे संभाल कर रखें।

    यूपी पीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के स्टेप्स (UP PET Application Form 2026 fill steps)

    • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर Live Advertisement पर क्लिक करें।

    1783491584424

    • UPSSSC PET आवेदन 2026 के लिंक पर क्लिक करें

    • अब यूपीपेट आवेदन लिंक 2026 पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर अब यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने का विकल्प आएगा।

    • पूछी गई जानकारी को दर्ज करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट करें।

    यूपीपेट आवेदन पत्र लिंक 2026 (UP PET Application Form link 2026)

    यूपी पीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए यूपीपेट आवेदन लिंक 2026 (up pet application link 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार यूपी पीईटी आवेदन लिंक पर क्लिक करके सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

    यूपी पीईटी 2026 आवेदन पत्र कब आएगा (upsssc pet ka form kab aayega 2026)

    यूपी पीईटी परीक्षा 2026 को लेकर इन दिनों उम्मीदवारों द्वारा सबसे अधिक upsssc pet ka form kab aayega 2026; UP PET Syllabus, up pet 2026 kab hoga, यूपी PET का आवेदन कब आएगा इस तरह के प्रश्न पूछे जा रहे थे। वर्ष 2026 के लिए पीईटी अधिसूचना 2026 जारी हो चुकी है। यूपीपेट आवेदन 2026 (uppet application form 2026) 3 अगस्त से जारी होकर 7 सितंबर तक भरे जा सकते थे।

    यूपीपेट आवेदन पत्र में संशोधन कैसे करें?( How to Edit UP PET Application Form 2026 in hindi)

    प्राधिकरण द्वारा यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन पत्र 2026 में संशोधन करने की सुविधा दी जाती है। इसके लिए एक निर्धारित समय सीमा तय की गई है। इसके भीतर ही उम्मीदवार अपने यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन पत्र 2026 (upsssc application form 2026) में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा शुल्क निर्धारित किया गया है।

    यूपी पेट 2026 परीक्षा तिथि (UPSSSC PET Exam Date 2026)

    यूपी पेट 2026 एग्जाम डेट की जानकारी यूपी पीईटी 2026 अधिसूचना (upsssc pet 2026 notification) में दी जाती है। आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया गया है। इसके अनुसार यूपीपेट परीक्षा 2026 का आयोजन अक्टूबर 2026 में किया जाना प्रस्तावित है।

    1785819638616

    यूपी पीईटी आवेदन 2026 - दस्तावेज अपलोड प्रक्रिया

    उम्मीदावारों को यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए निर्धारित साइज में ही दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। नीचे तालिका में दस्तावेज और उनको साइज की जानकारी दी गई है।

    UP PET 2026 Document Size 2026 in hindi

    विवरण

    निर्धारित मानक

    रंगीन फोटोग्राफ

    निर्धारित मानक के अनुसार होना चाहिए।

    फोटो का फ़ाइल आकार

    50 KB से कम नहीं तथा 100 KB से अधिक नहीं।

    स्वीकृत फ़ाइल प्रारूप

    .jpeg, .jpg

    फोटो अपलोड

    अभ्यर्थी स्वयं फोटो पोर्टल पर अपलोड करेगा।

    हस्ताक्षर (हिंदी/अंग्रेज़ी)

    निर्धारित मानक के अनुसार 3.5 से.मी. चौड़ा × 1.5 से.मी. लंबा होना चाहिए।

    हस्ताक्षर फ़ाइल आकार

    30 KB से कम नहीं तथा 50 KB से अधिक नहीं।

    हस्ताक्षर का फ़ाइल प्रारूप

    .jpeg, .jpg

    महत्वपूर्ण निर्देश

    अंग्रेज़ी भाषा में CAPITAL LETTERS में किए गए हस्ताक्षर अमान्य होंगे।

    हिंदी में हस्ताक्षर

    यदि अभ्यर्थी हिंदी में हस्ताक्षर करता है, तो हस्ताक्षर के नीचे अपनी हस्तलिपि में हिंदी में अपना नाम अवश्य लिखें।

    विशेष नोट

    अभ्यर्थी द्वारा 06 माह से अधिक पुरानी फोटो, संपादित (Edited) फोटो अथवा अन्य फोटो अपलोड करने की स्थिति में आवेदन भविष्य में निरस्त किया जा सकता है।

    Upcoming Competition Exams