KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
यूपी वन रक्षक रिजल्ट 2026 - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 के लिए यूपीएसएसएससी वन रक्षक रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यूपी वन रक्षक रिजल्ट पीडीएफ (UP Forest Guard Result PDF) प्रारूप में उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड (Download UPSSSC Forest Guard Result 2026) कर सकेंगे। 27 सितंबर 2026 को आयोजित यूपी वन रक्षक मुख्य परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की 29 सितंबर को जारी की गई थी। अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियों के निराकरण के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। सुविधा के लिए यूपी वन रक्षक रिजल्ट 2026 लिंक (UP Forest Guard Result 2026 Link) इस लेख में दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी वन रक्षक सिलेबस 2026
This Story also Contains
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023 के अंतर्गत वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक पदों के लिए अर्ह 2790 तथा औपबंधिक 12 अभ्यर्थियों को अभिलेख अपलोड की अनुमति दी है। अपलोड प्रक्रिया 7 से 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। केवल आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ही अभिलेख स्वीकार होंगे। अन्य माध्यम से भेजे गए दस्तावेज मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थी समय पर अपलोड सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023 के अंतर्गत वन रक्षक (693) एवं वन्यजीव रक्षक (16) पदों का परिणाम जारी किया है। शारीरिक परीक्षा के बाद चिकित्सा के लिए सफल 2993 अभ्यर्थियों में से 2790 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। तीन अतिरिक्त अभ्यर्थियों सहित 12 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से अर्ह हैं। 146 अभ्यर्थी असफल तथा 48 अनुपस्थित रहे। कुल 2802 अभ्यर्थी अर्हता/अभिलेख परीक्षण के लिए चिन्हित किए गए हैं। अभ्यर्थी यूपी फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट पीडीएफ रूप (UP Forest Guard result PDF format) में डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी वन रक्षक विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2023 रिजल्ट लिंक
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

यूपी वन रक्षक रिजल्ट 2026 (UPSSSC Forest Guard Result 2026) में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तथा कटऑफ अंक शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवार अगले चरण यानी शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट सेक्शन से पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक नोटिस के माध्यम से कटऑफ और मेरिट लिस्ट की भी जानकारी दी जा सकती हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें। यूपी वन रक्षक रिजल्ट 2026 लिंक (UP Forest Guard Result 2026 Link), कटऑफ, मेरिट लिस्ट, डाउनलोड प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी विधान भवन भर्ती 2026
यूपी फॉरेस्ट गार्ड 2026 मुख्य परीक्षा (UPSSSC Forest Guard and Wildlife Guard main exam) में शामिल अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना आवश्यक है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (UPSSSC Forest Guard Results on the official website) पर जारी किए जाते हैं। नीचे सारणी में भर्ती से जुड़ी जानकारी एवं महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक संस्थान | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) |
भर्ती का नाम | वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/13 |
विज्ञापन संख्या | विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
कुल पद | 708 |
यूपी वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक आवेदन तिथि (UPSSSC Forest Guard and Wildlife Guard Result apply date) | 30 जून से 20 जुलाई 2026 |
यूपी वन रक्षक परीक्षा तिथि (UP Forest Guard Exam Date) | 27 सितंबर 2026 |
यूपी वन रक्षक प्रोविजनल आंसर की | 29 सितंबर 2026 |
यूपी वन रक्षक आंसर की पर आपत्ति | 7 अक्टूबर तक |
यूपी वन रक्षक रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
यूपीएसएसएससी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 (UPSSSC Forest Guard and Wildlife Guard Main Examination 2026) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। अभ्यर्थी नीचे दी गई सरल प्रक्रिया अपनाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Results” या “परिणाम” सेक्शन पर क्लिक करें।
“वन रक्षक / वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026” या संबंधित रिजल्ट लिंक चुनें।
रिजल्ट PDF खुलने पर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें (Ctrl + F का उपयोग करें)।
व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने के लिए लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि) दर्ज करें।
रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें और सुरक्षित रखें।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम में अभ्यर्थी अपनी चयन स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आमतौर पर पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होता है, जिसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं:
रोल नंबर
उम्मीदवार का नाम
परीक्षा/मेरिट से संबंधित अंक या रैंक की जानकारी
चयन या शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति (सफल/अर्ह/प्रावधानिक आदि)
कटऑफ अंक (श्रेणीवार, यदि आयोग द्वारा जारी किया गया हो)
अन्य आवश्यक विवरण जैसे विज्ञापन संख्या या अगले चरण की जानकारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026 के अंतर्गत यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 परिणाम (UP Forest Guard and Wildlife Guard Main Exam 2026 Result) के साथ कटऑफ जारी की जा सकती हैं। नीचे श्रेणीवार संभावित कटऑफ मेरिट लिस्ट देखें।
अनुमानित कटऑफ (100 अंकों में से):
जनरल/अनारक्षित: 66-71
ईडब्ल्यूएस: 60-65
ओबीसी: 57-62
एससी: 52-57
एसटी: 48-53
उपयोगी लिंक
यूपीएसएसएससी वन रक्षक मुख्य परीक्षा 2026 (UPSSSC Forest Guard Main Exam 2026) के परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें ऊंचाई, छाती माप तथा दौड़ संबंधी टेस्ट शामिल हैं। इसके उपरांत दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षा का आयोजन होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर Results सेक्शन से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रोल नंबर से अपनी स्थिति आसानी से खोज सकते हैं।
रिजल्ट पीडीएफ में रोल नंबर, नाम, अंक या रैंक, चयन स्थिति तथा श्रेणीवार कटऑफ जैसी जरूरी जानकारियां दी जाती हैं। इससे अभ्यर्थी अपनी अर्हता की पुष्टि कर सकते हैं।
सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होती है। सभी चरण पूरे होने पर अंतिम चयन सूची जारी की जाती है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide