Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 (RRB Group D City Slip 2025 Out) - एडमिट कार्ड (जारी), डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 (RRB Group D City Slip 2025 Out) - एडमिट कार्ड (जारी), डाउनलोड लिंक

    आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 (RRB Group D City Slip 2025 Out) - एडमिट कार्ड (जारी), डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 24 Nov 2025, 11:50 AM IST

    आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी टियर-1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। बोर्ड द्वारा हर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बता दें प्राधिकरण द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते थे।
    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड
    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि और परीक्षा सिटी सूचना देखें:-
    1763461774571

    This Story also Contains

    1. आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    2. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथियां 2025 (RRB Group D Admit Card Exam Dates 2025 in hindi)
    3. आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025- कैसे डाउनलोड करें?
    4. आरआरबी ग्रुप डी क्षेत्रवार डाउनलोड लिंक (RRB Group D region wise download links)
    5. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the RRB Group D Admit Card 2025?)
    6. आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 पर छपे विवरण
    7. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2025
    आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 (RRB Group D City Slip 2025 Out) - एडमिट कार्ड (जारी), डाउनलोड लिंक
    आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

    इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के बीच संशय बना हुआ था। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन 17 नवंबर तक न तो सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) और ना ही एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी की गई थी। हालांकि आरआरबी ने सभी प्रश्नों पर विराम लगाते हुए आरआरबी ग्रुप डी की नई परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी टियर-1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।
    महत्वपूर्ण लेख:-

    आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

    आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 18 नवंबर 2025 को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। वहीं आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 24 नवंबर से जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने रेलवे के पक्ष में अपना निर्णय देते हुए याचिका को खारिज कर कहा है कि 10वीं पास अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी की इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे और परीक्षा भी दे सकेंगे। कोर्ट में केस और फैसले को लेकर आरआरबी द्वारा पहले से तय परीक्षा तिथियों को स्थगित कर नई परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया। पहले आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 नवंबर को होने वाली थी, जो अब 27 नवंबर से शुरू होगी।

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 : एक नजर (RRB Group D 2025 Overview in hindi)

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण

    परीक्षा का पूरा नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एग्जाम

    संक्षिप्त चर्चित नाम

    आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D)

    संचालन निकाय

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board)

    परीक्षा की बारंबारता

    वार्षिक (Once a year)

    परीक्षा स्तर

    मैट्रिकुलेट (मैट्रिक स्तरीय)

    भाषा

    हिंदी, बंगाली +13 More

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    500 रुपये

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    काउंसलिंग का माध्यम

    ऑनलाइन / ऑफलाइन

    रिक्तियों की संख्या

    32438 (संभावित)

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथियां 2025 (RRB Group D Admit Card Exam Dates 2025 in hindi)

    एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण आरआरबी परीक्षा तिथियों 2025 के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा तिथियां - एक नजर

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 इवेंट्स

    परीक्षा तिथि

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 अधिसूचना

    21 जनवरी, 2025

    ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

    23 जनवरी, 2025

    ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

    1 मार्च, 2025 (विस्तारित)

    फीस जमा करने की अंतिम तिथि

    3 मार्च, 2025

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 आवेदन सुधार विंडो

    4-13 मार्च, 2025 (संशोधित)

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 सिटी स्लिप

    19 नवंबर 2025

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड (सीबीटी)

    24 नवंबर 2025

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2025
    (सीबीटी)

    17 नवंबर से दिसंबर 2025 के अंत तक

    27 नवंबर से 16 जनवरी 2026

    ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड (पीईटी)

    सूचित किया जाएगा

    पीईटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी ग्रुप डी फाइनल परिणाम 2025

    सूचित किया जाएगा

    इसे भी पढ़े:-

    आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025- कैसे डाउनलोड करें?

    आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 विभिन्न आरआरबी वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी सिटी सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    group d ka exam city kaise check kare, इसका स्टेप नीचे दिया गया है।

    • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • "आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप 2025" लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट दबाएं।

    • आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप पर छपी जानकारी की जांच करें।

    • और परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त करें

    • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।

    आरआरबी ग्रुप डी क्षेत्रवार डाउनलोड लिंक (RRB Group D region wise download links)

    RRB Regions

    Admit card

    Ahmedabad

    rrbahmedabad.gov.in

    Ajmer

    rrbajmer.gov.in

    Allahabad

    rrbald.gov.in

    Bangalore

    rrbbnc.gov.in

    Bhopal

    rrbbhopal.gov.in

    Bhubaneswar

    rrbbbs.gov.in

    Bilaspur

    rrbbilaspur.gov.in

    Chandigarh

    rrcnr.org

    Chennai

    rrbchennai.gov.in

    Gorakhpur

    rrbgkp.gov.in

    Guwahati

    rrbguwahati.gov.in

    Kolkata

    rrbkolkata.gov.in

    Mumbai

    rrbmumbai.gov.in

    Patna

    rrbpatna.gov.in

    Ranchi

    rrbranchi.gov.in

    Secunderabad

    rrbsecunderabad.nic.in

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the RRB Group D Admit Card 2025?)

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड विभिन्न आरआरबी वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड (RRB Group D Admit Card 2025 download in Hindi) करने के लिए आवेदकों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • "आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025" लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन विंडो में लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट दबाएं।

    • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट पर छपी जानकारी की जाँच करें।

    • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 - आरआरबी ग्रुप डी ई-कॉल लेटर के चरण

    रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के तीनों चरणों के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी करता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सीबीटी चरण को पास करने वाले आवेदक आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया के पीईटी चरण में उपस्थित होने के पात्र होंगे। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के विभिन्न चरणों का विवरण नीचे दिया गया है:

    • सीबीटी के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड

    • पीईटी और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आरआरबी ग्रुप डी हॉल टिकट

    इसे भी पढ़े:-

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 पर छपे विवरण

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025, रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा (आरआरबी) पर बहुत सारी जानकारी छपी होती है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी हॉल टिकट पर छपे सभी विवरणों की दोबारा जांच कर लें, और रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरणों में किसी भी तरह की विसंगति होने पर, आवेदकों को समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड पर छपे विवरण नीचे दिए गए हैं। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025, रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा (आरआरबी)

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा स्थल

    • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर

    • पिता का नाम

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दिवस दिशानिर्देश 2025

    आरआरबी द्वारा आयोजित आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। ये दिशानिर्देश परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को केंद्र पर न लाएं। नीचे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दिवस के प्रमुख दिशानिर्देश 2025 बिंदुवार दिए गए हैं-

    परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना चाहिए ताकि प्रवेश और सुरक्षा जांच में समय लग सके।

    • अपने साथ आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025, फोटो पहचान पत्र (ID Proof) और हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।

    • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, वैज्ञानिक कैलकुलेटर, लॉग टेबल, कागज़ के टुकड़े, लिफ़ाफे या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं।

    • उम्मीदवार केवल पारदर्शी पानी की बोतल, बॉल प्वॉइंट पेन और आवश्यक दस्तावेज साथ रख सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी के मानकों और आयोग द्वारा दिए गए COVID-19 प्रोटोकॉल (यदि लागू हों) का पालन करना चाहिए।

    • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    • उम्मीदवारों को अनावश्यक बातचीत, सीट बदलने या किसी अन्य परीक्षा सामग्री का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए।

    • परीक्षा के दौरान किसी भी अनधिकृत वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पर्यवेक्षकों को तुरंत देना जरूरी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 कब जारी होगी?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025, 18 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा 27 नवंबर से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। वहीं एडमिट कार्ड हर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 कब शुरू होगी?
    A:

    आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।

    Q: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)