Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट 2026 लेटेस्ट न्यूज और अपडेट (CTET Latest News and Updates): सितंबर परीक्षा तिथि (जारी)
    • लेख
    • सीटेट 2026 लेटेस्ट न्यूज और अपडेट (CTET Latest News and Updates): सितंबर परीक्षा तिथि (जारी)

    सीटेट 2026 लेटेस्ट न्यूज और अपडेट (CTET Latest News and Updates): सितंबर परीक्षा तिथि (जारी)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Sep 2026, 06:28 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीटेट 2026 लेटेस्ट न्यूज और अपडेट (CTET 2026 Latest News and Updates) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा एक सूचना जारी करते हुए सीटेट परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार सीटेट परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण द्वारा सीटेट परीक्षा शहर सूचना, परीक्षा से 15 दिन पहले जारी की जाएगी जबकि सीटेट एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से 2 दिन पहले जारी किया जाएगा।
    सीटेट परीक्षा तिथि सूचना देखें-
    1789390369635

    सीटेट 2026 लेटेस्ट न्यूज और अपडेट (CTET Latest News and Updates): सितंबर परीक्षा तिथि (जारी)
    सीटेट लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट



    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 7 सितंबर 2026 से जारी सीटेट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की सुविधा 10 सितंबर को समाप्त हो गई। बता दें कि केंद्रिय शिक्षक पात्रता के 22वें संस्करण की सीटेट सितंबर परीक्षा का आयोजन 9 अक्टूबर को किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीटेट एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। हालांकि सीबीएसई द्वारा आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी नहीं की गई है। पहले, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होने वाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीएसई द्वारा वंचित उम्मीदवारों के लिए 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आवेदन विंडो फिर से खोलने के बाद सीटेट संशोधित तिथि जारी करने की सूचना दी गई थी। उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट पर सीटेट आवेदन लिंक के माध्यम से सीटेट 2026 आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।
    सीटेट लॉगइन लिंक पर जाएं (समाप्त)

    इससे पहले, सीबीएसई द्वारा 8 मई को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 22वें संस्करण के लिए सीटेट सितंबर 2026 नाम से अधिसूचना जारी कर आवेदन और परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई थी। सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा के लिए सीटेट आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 11 मई 2026 को जारी कर 10 जून तक आवेदन का मौका दिया गया था। 15 जून से सीटेट 2026 आवेदन सुधार सुविधा दी गई थी। उम्मीदवार ctet.nic.in 18 जून 2026 तक सीटेट आवेदन में सुधार कर सकते थे। देश भर में सीटेट 2026 सितंबर सत्र परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को होना था, लेकिन अब यह परीक्षा 9 अक्टूबर को होगा। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर परीक्षा दो दिनों तक आयोजित की जा सकती है।
    सीटेट परीक्षा तिथि

    सीटेट 2026 लेटेस्ट न्यूज और अपडेट (CTET 2026 Latest News and Updates)

    • 14 सितंबर 2026- सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
    • 5 सितंबर 2026 - सीेटेट सितंबर 2026 संशोधित परीक्षा तिथि की सूचना जारी। 9 अक्टूबर को परीक्षा होगी।
    • 25 अगस्त 2026 - CTET 2026 Application Window Re-Opened, 1 सितंबर तक के लिए
    • 15 जून 2026 - सीटेट आवेदन सुधार 15 से 18 जून।
    • 10 जून 2026 - सीटेट आवेदन की अंतिम तिथि।
    • 11 मई 2026 - सीटेट सितंबर 2026 आवेदन जारी।
    • 8 मई 2026 - सीटेट सितंबर 2026 अधिसूचना जारी।

    केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट (CTET in Hindi) का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इससे पहले, सीटेट के 21 वें संस्करण की परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को हुई थी और इसका परिणाम 30 मार्च 2026 को जारी हुआ था। सीटेट 2026 पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट लिंक (CTET February 26 result Link) के माध्यम से लॉगइन कर सीटेट पेपर 1 और 2 का परिणाम और सीटेट मार्कशीट देख सकते हैं। बीते वर्ष 2025 में सीटेट का आयोजन नहीं हुआ था।
    सीटेट रिजल्ट लिंक पर जाएं

    परीक्षा के लिए सीटेट एडमिट कार्ड (CTET Admit Card ) सीटेट वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर परीक्षा दिवस निर्देश की जानकारी दी जाती है। इससे पहले, सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाती है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीटेट 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
    सीेटेट परीक्षा केद्र 2026 देखें

    सीटेट अधिसूचना 2026 - आधिकारिक सीटेट 2026 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर जारी कर दिया गया है। आधिकारिक अधिसूचना में सीटेट परीक्षा तिथि 2026 (CTET exam date in hindi), सीटेट फॉर्म तिथि 2026, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम और एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख 2026 शामिल है।

    बोर्ड ने सीटेट आवेदन की तिथि 11 मई से 10 जून 2026 है।आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 15 से 18 जून 2026 तक सीटेट आवेदन सुधार सुविधा दी गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से सीटेट आवेदन सुधार कर सकते थे।
    लोगों ने जानना चाहा -सीटेट रिजल्ट 2026 कब आएगा? | सीटेट आंसर की 2026 देखें

    केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) भारत की सबसे अधिक चर्चित शिक्षण पात्रता परीक्षाओं में से एक है। सीटीईटी परीक्षा (CTET exam in hindi) दो पेपर के लिए दो पालियों में आयोजित की जाती है। सीटेट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों में शामिल होने का विकल्प होता है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए होता है।

    सीटेट उम्मीदवार लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि सीटेट आवेदन पत्र कब जारी होगा? सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा सीटेट आवेदन तिथि की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। छात्र यह भी जानना चाहते हैं कि क्या सीटीईटी 2026 का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। इस लेख में, हम सीटेट परीक्षा के बारे में सभी आवश्यक विवरणों की जानकारी देंगे, जिसमें सीटेट पंजीकरण 2025 और आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in लॉगिन तक कैसे पहुंचें, शामिल हैं।

    सीटेटअधिसूचना कब जारी होगी, सीटीईटी आवेदन पत्र कब आएगा?

    सीटेट में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार जानना चाह रहे हैं कि सीटेट आवेदन पत्र कब जारी होगा? उम्मीदवारों को बता दें कि 11 मई 2026 को आधिकारिक CTET 2026 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना में सीटेट परीक्षा तिथि, सीटेट फॉर्म तिथि, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरण शामिल हैं। सीटीईटी आवेदन पत्र और अन्य संबंधित नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार हमारे साथ बने रहें।

    सीबीएसई ने सीटेट सितंबर 2026 के नाम सेअधिसूचना जारी कर दी है जिसमें सीटेट आवेदन, सीटेट परीक्षा तिथि समेत अन्य मुख्य जानकारियां शामिल हैं।

    1778483864562

    सीटेट फरवरी 2026 एग्जाम डेट

    सीटेट आवेदन पत्र से संबंधित इवेंट

    सीटेट आवेदन तिथि फरवरी 2026

    सीटेट आवेदन सितंबर 2026


    सीटेट आवेदन पत्र 2026

    27 नवंबर 2025
    11 मई 2026

    सीटेट आवेदन की अंतिम तिथि

    18 दिसंबर 2025
    10 जून 2026

    सीटेट आवेदन शुल्क (CTET Application fee) जमा करने की अंतिम तिथि (ctet form fees)

    18 दिसंबर 2025
    10 जून 2026

    सीटेट फरवरी 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा

    23 से 26 दिसंबर 2025
    15-18 जून 2026
    सीटेट आवेदन के लिए आखिरी मौका27-30 दिसंबर 202525 अगस्त से 1 सितंबर 2026

    सीटेट 2026 प्रवेश पत्र

    5 फरवरी 2026
    27 फरवरी 2026 (बिहार री-एग्जाम)
    परीक्षा से 2 दिन पहले

    सीटेट 2026 परीक्षा तिथि (CTET 2025 exam date)

    8 फरवरी 2026

    7 और 8 फरवरी 2026
    1 मार्च 2026 (बिहार में री-एग्जाम)

    12 और 13 सितंबर 2026
    सीटेट 2026 आंसर की प्रोविजनल
    12 मार्च 2026सूचित किया जाएगा
    सीटेट आंसर की आपत्ति अंतिम तिथि15 मार्च 2026सूचित किया जाएगा
    सीटेट 2026 रिजल्ट
    30 मार्च 2026अक्टूबर 2026
    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट आवेदन पत्र 2026 (CTET Application Form 2026)

    सीटेट 2026 आवेदन पत्र ctet.nic.in पर ऑनलाइन मोड में 11 मई से 10 जून 2026 तक उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सीटेट आवेदन पत्र भरने के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सीटेट आवेदन शुल्क का भुगतान करना था।

    सीटेट 2026 के लिए आवेदन करने के चरण:

    • आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं

    • "सीटेट फरवरी 2026 पंजीकरण" पर क्लिक करें

    • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें

    • स्कैन की गई इमेज और हस्ताक्षर अपलोड करें

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (श्रेणी के अनुसार भिन्न हो सकता है)

    • पुष्टिकरण पृष्ठ सबमिट करें और डाउनलोड करें

    सीटेट 2026 आवेदन शुल्क (CTET 2026 Application Fee):

    श्रेणी

    पेपर 1 या पेपर 2

    दोनों पेपर

    सामान्य/ओबीसी

    1000 रुपये

    2000 रुपये

    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी

    500 रुपये

    600 रुपये

    सीटेट 2026 पात्रता मानदंड (CTET 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    सीटेट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

    पेपर I के लिए (प्राथमिक चरण - कक्षा I से V तक)

    • कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या समकक्ष) उत्तीर्ण और 2-वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना। (या)

    • 45% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और एनसीटीई मानदंडों के अनुसार 2 वर्षीय डी.एल.एड. उत्तीर्ण/उपस्थित होना। (या)

    • 50% अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा स्नातक (बी.एड.)।

    पेपर II के लिए (प्राथमिक चरण - कक्षा VI से VIII)

    • 50% अंकों के साथ स्नातक और बी.एड. उत्तीर्ण/उपस्थित (या)

    • 45% अंकों के साथ स्नातक और एनसीटीई मानदंडों के अनुसार बी.एड. उत्तीर्ण/उपस्थित।

    ये भी पढ़ें -

    सीटेट 2026 परीक्षा पैटर्न (CTET 2026 Exam Pattern in hindi)

    सीटेट 2026 परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का होगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

    सीटेट 2026 पेपर I (प्राथमिक चरण)

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    भाषा I (अनिवार्य)

    30

    30

    भाषा II (अनिवार्य)

    30

    30

    गणित

    30

    30

    पर्यावरण अध्ययन

    30

    30

    कुल

    150

    150

    सीटेट 2026 पेपर II (प्रारंभिक चरण)

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    30

    30

    भाषा I (अनिवार्य)

    30

    30

    भाषा II (अनिवार्य)

    30

    30

    गणित एवं विज्ञान (गणित/विज्ञान शिक्षकों के लिए)

    30

    30

    सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (सामाजिक विज्ञान शिक्षकों के लिए)

    30

    30

    कुल

    150

    150

    सीटेट सिलेबस 2026 (CTET Syllabus 2026 in hindi)

    सीटेट सिलेबस 2026 कक्षा 1 से 8 तक के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित है। मुख्य विषयों में शामिल हैं:

    • बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    • भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, आदि)

    • गणित

    • पर्यावरण अध्ययन (पेपर I के लिए)

    • विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन (पेपर II के लिए)

    सीटेट 2026 की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for CTET 2026 in hindi?)

    • पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझें

    • एनसीईआरटी की पुस्तकें देखें (कक्षा I-VIII)

    • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें

    • मॉक टेस्ट से अभ्यास करें

    • बाल विकास एवं शिक्षणशास्त्र पर ध्यान केन्द्रित करें

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीटेट सितंबर 2026 आवेदन पत्र कब जारी होगा?
    A:

    सीटेट 2026 आवेदन पत्र 11 मई 2026 को जारी कर दिया गया है।

    Q: सीटेट 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    सीटेट फॉर्म की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है।

    Q: मैं सीटेट के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    ctet.nic.in पर जाएं, लॉगिन करें, सीटेट पंजीकरण पूरा करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

    Q: सीटेट 2026 परीक्षा तिथि क्या है?
    A:

    सीटेट सिंतबर 2026 परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा हुई तो परीक्षा 5 सितंबर को भी आयोजित  की जा सकती है।

    Q: क्या सीटेट 2026 में नकारात्मक अंकन है?
    A:

    नहीं, सीटेट 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year