KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान अध्यापक भर्ती 2025-26 (Rajasthan teacher recruitment 2025-26) - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 11 जून को प्राथमिक विद्यालय अध्यापक के बाकी विषयों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया। इससे पहले 27 मई 2026 को प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लिखित परीक्षा परिणाम के साथ उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी टीचर लेवल 2 के संस्कृत, साइंस और मैथ विषयों का रिजल्ट जारी किया गया था। राजस्थान उच्च प्राथमिक भर्ती परीक्षा की अंग्रेजी, सोशल स्टडीज और हिंदी विषय के लिए राजस्थान अपर प्राइमरी स्कूल टीचर फाइनल आंसर 10 जून को जारी कर दी गई है। उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा के अन्य विषयों की फाइनल आंसर की 2 जून को राजस्थान प्राइमरी स्कूल टीचर फाइन आंसर की के साथ जारी की गई थी। राजस्थान स्कूल टीचर रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था। बोर्ड द्वारा अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम एवं कटऑफ अंक घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
राजस्थान अध्यापक भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की देखें | राजस्थान अध्यापक भर्ती रिजल्ट डाउनलोड करें
This Story also Contains
इसके अलावा, TSP एवं NTSP श्रेणी के अभ्यर्थियों की विषयवार मेरिट सूची भी उपलब्ध कराई गई है। इससे पहले 27 मई 2026 को प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लिखित परीक्षा परिणाम के साथ उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी टीचर लेवल 2 के संस्कृत, साइंस और मैथ विषयों का रिजल्ट जारी किया गया था। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। आरएसएसबी शिक्षक परीक्षा परिणाम में आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लिखित परीक्षा परिणाम और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया गया है। बोर्ड ने राजस्थान विद्यालय अध्यापक रिजल्ट के साथ विभिन्न विषयों की मेरिट वाइज सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए कटऑफ भी जारी की है।
रीट मेन्स रिजल्ट लेवल 1 देखें
उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा परिणाम (रीट मेंस रिजल्ट लेवल 2) देखें
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा 17 से 20 जनवरी 2026 तक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को विषय के अनुसार आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा के नाम भी जाना जाता है। रीट मेंस रिजल्ट लेवल 1 और 2 के साथ रीट मेन्स कटऑफ भी जारी कर दिया गया है।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा लेटेस्ट अपडेट देखें
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा की आंसर की 27 जनवरी को जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा की आंसर की 2 और 9 मार्च को जारी की गई थी। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी हुआ था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in या आरएसएसबी की वेबसाइट से राजस्थान शिक्षक भर्ती प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते थे। आरएसएसबी शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय, रोल नंबर आदि की जानकारी होती है। बोर्ड द्वारा 29 दिसंबर को अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा तिथि की जानकारी दी गई थी।
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया देखें
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए राजस्थान अध्यापक भर्ती आवेदन की तिथि 7 नवंबर से 6 दिसंबर तक थी। उम्मीदवार 10 से 16 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। बोर्ड द्वारा आरएसएसबी अध्यापक भर्ती 2025 अधिसूचना (RSSB Teacher Vacancy 2025 Notification) 6 नवंबर को अपनी अधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया था। राजस्थान अध्यापक की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से 300 रुपये शुल्क के साथ आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे।
राजस्थान प्राथमिक अध्यापक 2025 अधिसूचना देखें
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक 2025 अधिसूचना देखें
आरएसएसबी राजस्थान शिक्षक भर्ती को कई लोग इस परीक्षा को आरएसएसबी रीट मेन्स (RSSB REET Mains) के नाम से सर्च करते हैं। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक अध्यापक राजस्थान शिक्षक भर्ती 2025 परीक्षा 17 से 21 जनवरी, 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। आरएसएसबी स्कूल टीचर भर्ती 2025 के माध्यम से 9000 से अधिक पदों को भरा जाएगा, इनमें प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (कक्षा 1 से 5) के 7000 पद और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) अध्यापक के 2123 पद शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की तिथि 7 नवंबर से 6 दिसंबर तक थी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन में हुई त्रुटि को भी सुधार सकते हैं। हालांकि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी 4 दिन तक राजस्थान अध्यापक भर्ती आवेदन सुधार की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए आवेदन सुधार शुल्क 300 रुपए का भुगतान करना है।
ये भी पढ़ें - सरकारी नौकरी 2025-26
राजस्थान विद्यालय अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, जरूरी दस्तावेजों की जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | राजस्थान अध्यापक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा 2025 |
परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मयारी चयन बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
अधिसूचना जारी | 6 नवंबर 2025 |
विज्ञापन संख्या | 08/2025 |
कुल पद |
|
आरएसएसबी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 आवेदन | 7 नवंबर - 6 दिसंबर |
आवेदन शुल्क | सामान्य वर्ग -600 रुपये आरक्षित- 400 रुपये |
आवेदन सुधार विंडो |
|
| राजस्थान अध्यापक भर्ती प्रवेश पत्र | प्राथमिक शिक्षक - 12 जनवरी 2026 उच्च प्राथमिक शिक्षक - 12 जनवरी 2026 |
राजस्थान प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 राजस्थान उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा | 17-21 जनवरी 2026 18-10 जनवरी 2026 |
आरएसएसबी प्राथमिक शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2025 | 27 मई 2026, 4 जून और 11 जून 2026 |
पात्रता मानदंड के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदक को रीट यानी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (RTET / REET) पास होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता विषय के अनुसार अलग-अलग है। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इसे भी देखें-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अधिसूचना में बताया है कि प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-1) सीधी भर्ती 2025 और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-2) सीधी भर्ती के लिए राजस्थान अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन जनवरी 2026 में होगा। उम्मीदवार यहां प्राथमिक विद्यालय अध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक के लिए जारी रिक्तियों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता आदि को बिंदुवार देख सकते हैं।
आरएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, संस्कृत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में राजस्थान प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (RSSB Primary School Teacher) के कुल 5000 पदों पर भर्ती की जानी है। आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन करने की तिथि 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 थी।
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 को लेकर पदों का विवरण विस्तार से दिया गया है। हालांकि बाद में प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पदों की संख्या में वृद्धि कर 5000 से 7000 कर संशोधित सूचना जारी की गई थी।
नवंबर 2025 में जारी सूचना में पदों की संख्या
प्राधिकरण द्वारा बाद में संशोधित कर जारी की गई पदों की संख्या
विभाग | पात्रता मानदंड |
प्रारंभिक शिक्षा विभाग | आरएसएसबी प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 पात्रता मानदंड में उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। या, कम से कम 45% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए), एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) विनियम 2002 के अनुसार या, कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) और प्रारंभिक शिक्षा में 4 वर्षीय स्नातक (बी.एल.एड.) या, प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के साथ स्नातक (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए) और राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना चाहिए। |
संस्कृत शिक्षा विभाग | न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ वरिष्ठ उपाध्याय अथवा इसके समतुल्य पारंपरिक संस्कृत परीक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा किया होना जरूरी है या, वरिष्ठ उपाध्याय (या इसके समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा) कम से कम 45% अंकों के साथ और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से ज्ञात हो), एनसीटीई (मान्यता,मानदंड और प्रक्रिया) विनियम-2002 के अनुसार या, वरिष्ठ उपाध्याय (या इसके समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा) कम से कम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक (बी.एल.एड.) या, शास्त्री (या इसके समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा) और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा ( चाहे किसी भी नाम से जाना जाए) और राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना चाहिए। |
आयु सीमा | न्यून्तम- 18 वर्ष अधिकतम- 40 वर्ष *आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी |
राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक ( कक्षा 6 से 8 तक) के 2123 पदों के लिए आवेदन जारी किया गया है। आरएसएसबी उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-2) के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की तिथि 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 थी। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 तक आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।
विषय (Subject) | REET/RTET पात्रता (अनिवार्य) | शैक्षिक/प्रशैक्षिक योग्यता (शैक्षणिक योग्यता के मुख्य विकल्प) |
सामान्य विषय (हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित-विज्ञान) | राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2022/2025 का लेवल-द्वितीय संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण। | स्नातक (Graduation) तथा प्रारम्भिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed/BTC आदि)। अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक तथा शिक्षा में एक वर्षीय स्नातक (B.Ed.)। अथवा 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम (B.A.B.Ed. / B.Sc.B.Ed. / B.L.Ed. आदि) उत्तीर्ण। |
संस्कृत | राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2022/2025 का लेवल-द्वितीय संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण। | शास्त्री (या इसके समतुल्य पारम्परिक संस्कृत परीक्षा) और प्रारम्भिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा। अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ शास्त्री एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी.एड.)। अथवा न्यूनतम 45% अंकों के साथ शास्त्री एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी.एड.) (NCTE विनियमों के अनुसार)। अथवा वरिष्ठ उपाध्याय (या इसके समतुल्य पारम्परिक संस्कृत परीक्षा) एवं 4 वर्षीय प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी.एल.एड./बी.एड.)। |
लोगों ने इसे भी देखा - राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा
शैक्षिक/प्रशैक्षिक योग्यता विवरण: रोल नम्बर, प्राप्तांक और उत्तीर्ण करने का वर्ष सहित सभी शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक परीक्षाओं की सूचनाएं ।
REET/RTET विवरण: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 अथवा 2025 (लेवल-द्वितीय) के रोल नम्बर, प्राप्तांक और उत्तीर्ण करने का वर्ष सहित समस्त सूचनाएं ।
OTR विवरण: OTR के समय भरी गई श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य का विवरण ।
पहचान: लाइव फोटो और शारीरिक दृश्य चिन्ह (visible body mark) ।
आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र:
आय प्रमाण-पत्र: यदि ₹2.50 लाख से कम वार्षिक आय के आधार पर शुल्क में छूट ली है, तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र (दस्तावेज़ सत्यापन के समय अनिवार्य) ।
विवाहित महिला (OBC/MBC नॉन-क्रीमीलेयर): पिता के नाम, निवास स्थान एवं आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र ।
विवाहित महिला (EWS): पति एवं पिता के नाम व आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र ।
विधवा: पति की मृत्यु का प्रमाण-पत्र ।
परित्यक्ता: विवाह विच्छेद का न्यायालय का आदेश/डिकी की प्रमाणित प्रति (आवेदन की अंतिम तिथि तक का) ।
दिव्यांगजन: राजस्थान दिव्यांगजन अधिकार नियम, 2018 के अनुसार प्रदत्त स्थाई दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र (आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व का) , तथा पात्रता जांच के लिए UDID कार्ड अनिवार्य ।
उत्कृष्ट खिलाड़ी: कार्मिक विभाग की अधिसूचना दिनांक 21.11.2019 में वर्णित योग्यता के तहत खेल प्रमाण पत्र ।
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक और राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक दोनों पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक ही है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर राजस्थान विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन लिंक पर जाएं या राजस्थान एस.एस.ओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं और SSO ID से लॉगिन करें । अगर आईडी नहीं है तो रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आईडी बनाएं।
लॉगिन के बाद Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करें ।
यदि आपने पहले OTR (One Time Registration) शुल्क जमा नहीं किया है, तो OTR टैब पर अपनी श्रेणी (UR/Reserved), दिव्यांगता की स्थिति और गृह राज्य का विवरण दर्ज करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करें
OTR प्रक्रिया सावधानी से भरें, क्योंकि OTR में दर्ज सूचनाओं में संशोधन नहीं किया जा सकेगा ।
OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद, संबंधित भर्ती के लिए 'Apply Now' पर क्लिक करें ।
आवेदन पत्र में OTR से प्रदर्शित सूचनाओं के अतिरिक्त सभी अन्य सूचनाएं सावधानीपूर्वक भरनी होंगी।
आवेदक को आवेदन पत्र में लाइव फोटो कैप्चर करना और शारीरिक दृश्य चिन्ह (visible body mark) भरना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र को Final Submit करें, आपका ऑनलाइन आवेदन क्रमांक जेनरेट हो जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर रख लें।
उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर तक आवेदन में सुधार बिना शुल्क के कर सकते हैं। यदि किसी कारण से उम्मीदवार 6 दिसंबर तक सुधार नहीं कर पाते हैं तो वे आवेदन सुधार शुल्क 300 रुपए का भुगतान करके 7 से 10 दिसंबर तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा राजस्थान प्राथमिक अध्यापक आवेदन सुधार विंडो निर्धारित समय के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर ही राजस्थान प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 आवेदन में सुधार कर सकते थे।
राजस्थान अध्यापक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैंडिडेट रिक्रूटमेंट पोर्टल पर दिए गए हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल itcell.rssb@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक और राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती के लिए अलग-अलग राजस्थान अध्यापक प्रवेश पत्र (Rajasthan teacher Admit Card in HIndi) परीक्षा की तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। राजस्थान अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होता है।
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और समय, तथा महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य होगा।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती का परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा सभी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाता है। परिणाम मेरिट सूची के रूप में जारी होगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। अंतिम चयन सूची (Final Select List) लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र रखें ताकि परिणाम और दस्तावेज़ सत्यापन से संबंधित किसी भी सूचना से वंचित न रहें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.