Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन लिंक जारी (UGC NET December 2026 Application Link Out) - यहां से करें अप्लाई
    • लेख
    • यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन लिंक जारी (UGC NET December 2026 Application Link Out) - यहां से करें अप्लाई

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन लिंक जारी (UGC NET December 2026 Application Link Out) - यहां से करें अप्लाई

    Kunal solankiUpdated on 16 Oct 2026, 09:50 PM IST

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र (ugc net december application form 2026 in hindi ) - एनटीए द्वारा दिसंबर सत्र के लिए 8 अक्टूबर 2026 से यूजीसी नेट एप्लीकेशन लिंक 2026 एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026 भरने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है। वहीं किसी उम्मीदवार को यदि अपने आवेदन पत्र में सुधार करना हो तो वे 2 से 4 नवंबर तकयूजीसी नेट आवेदन सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है।
    यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन लिंक
    अपडेट: एनटीए द्वारा 16 अक्टूबर को यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को विषयवार आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप 23 नवंबर को और यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
    1792162027342

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन लिंक जारी (UGC NET December 2026 Application Link Out) - यहां से करें अप्लाई
    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन लिंक जारी (UGC NET December 2026 Application Link Out) - यहां से करें अप्लाई

    जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित की जाती है। प्रत्येक सत्र के लिए आवेदन तिथियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाती हैं।
    1791525151395

    यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन पत्र कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    यूजीसी नेट दिसंबर एप्लीकेशन डेट 2026

    एनटीए द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र (UGC NET December 2026 Application form in hindi) की तिथि की घोषणा की जाती है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूजीसी नेट परीक्षा तिथियों की भी जांच कर सकते हैं।

    यूजीसी नेट दिसंबर तिथियां ( ugc net december 2026)

    इवेंट्स

    दिसंबर 2026 डेट्स

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन लिंक
    (ugc net december 2026 application link)

    8 अक्टूबर 2026

    16 अक्टूबर 2026 (संशोधित)

    यूजीसी नेट आवेदन पत्र की अंतिम तिथि

    28 अक्टूबर 2026

    29-31 अक्टूबर (लेट फीस के साथ)

    यूजीसी नेट शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (ऑनलाइन)

    28 अक्टूबर 2026

    यूजीसी नेट आवेदन पत्र सुधार तिथि

    2-4 नवंबर 2026

    यूजीसी नेट एग्जाम सिटी सेंटर लिंक

    23 नवंबर 2026

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

    7 दिसंबर 2026

    यूजीसी नेट परीक्षा तिथि

    14-19 दिसंबर 2026
    14-18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026

    यूजीसी नेट पात्रता मानदंड 2026 (UGC NET Eligibility Criteria in hindi)

    आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ने से पहले, उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2026 पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए जिसमें आयु मानदंड, शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीयता शामिल है। सहायक प्रोफेसर/व्याख्याता के पद के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। हालांकि, जेआरएफ के लिए, उम्मीदवारों की आयु निर्धारित तिथि तक 31 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। NTA द्वारा कुछ श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट भी प्रदान किया जाता है। उम्मीदवार नीचे की तालिका से आयु में छूट के बारे में विवरण देख सकते हैं:

    यूजीसी नेट जेआरएफ के लिए आयु में छूट

    श्रेणी

    आयु में छूट

    एलएलएम की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार

    3 वर्ष

    भूतपूर्व सैनिक

    5 वर्ष

    एससी/एसटी/ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर)/महिला/ट्रांसजेंडर

    5 वर्ष

    शोध उम्मीदवार (केवल उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर)

    5 वर्ष


    • दस्तावेज़ सत्यापन के समय उम्मीदवारों को आयु में छूट के लिए प्रमाण देना होगा।

    • शैक्षिक योग्यता: यूजीसी नेट 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री है। एनटीए प्रासंगिक पद के लिए आवेदन करने के लिए 83 विषय का विकल्प प्रदान करता है।

    यूजीसी नेट शैक्षणिक योग्यता 2026 (ugc net dec 2026 application form educational qualification)

    यूजीसी नेट परीक्षा 2026 के लिए मानविकी (भाषाओं सहित), सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, आदि में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री या समकक्ष में कम से कम 55% अंक (आरक्षित श्रेणी के लिए 50% अंक) हासिल करने वाले आवेदक आवेदन करने के पात्र हैं।

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें (How to fill ugc net dec 2026 application form)

    आवेदक यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र (UGC Net 2026 Application form) भरने और जमा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    चरण 1: यूजीसी नेट 2026 पंजीकरण

    • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in खोलें।

    • होमपेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट 2026 पंजीकरण लिंक (ugc net apply link) पर क्लिक करें

    • व्यक्तिगत और संपर्क जैसे बुनियादी विवरण के साथ ऑनलाइन यूजीसी नेट पंजीकरण फॉर्म 2026 भरें।

    • पासवर्ड चुनें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • यूजीसी नेट 2026 पंजीकरण फॉर्म पूरा होने के बाद, पंजीकरण संख्या उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।

    चरण 2: यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026 (ugc net dec 2026 application form)

    यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र में शैक्षिक विवरण भरें, परीक्षा केंद्रों का चयन करें, विषयों का चयन करें और अन्य सभी पूछे गए विवरण दर्ज करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

    चरण 3: दस्तावेज़ अपलोड करना

    एक निर्दिष्ट प्रारूप में स्कैन की गई हालिया तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर की विशिष्टता

    विवरण

    फोटो

    हस्ताक्षर

    प्रारूप

    JPG/ JPEG

    JPG/ JPEG

    साइज़

    10- 200 KB

    4KB- 30 KB

    डाइमेन्शन

    3.5 cm X 4.5 cm

    3.5 cm X 1.5 cm

    चरण 2: यूजीसी नेट 2026 शुल्क भुगतान

    यूजीसी नेट पंजीकरण के बाद, आवेदकों को आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदक यूजीसी नेट 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। आवेदक यूजीसी नेट 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र शुल्क

    श्रेणियां

    आवेदन शुल्क

    सामान्य

    1150 रुपये

    ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल)

    600 रुपये

    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर

    325 रुपये

    चरण 5: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आगे के संदर्भ के लिए पुष्टीकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

    यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन पत्र लिंक 2026 (ugc net december application link 2026)

    एनटीए द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन लिंक (ugc net december 2026 application link) सक्रिय किया गया है। यूजीसी नेट दिसंबर एप्लीकेशन फॉर्म लिंक 2026 पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी ugc net application link 2026 उपलब्ध कराया गया है।

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र सुधार (UGC NET 2026 application form correction)

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र (UGC NET Application Form 2026) में सुधार करने का विकल्प प्रदान करता है। यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र (UGC NET Application Form 2026 ) भरने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 सुधार विंडो के माध्यम से सुधार कर सकते हैं। UGC NET 2026 ऑनलाइन फॉर्म को सही करने के लिए चरणों की जाँच करें।

    • यूजीसी नेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ खोलें।

    • होमपेज पर दिए गए यूजीसी नेट आवेदन पत्र सुधार लिंक पर क्लिक करें।

    • अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके यूजीसी नेट कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करें।

    • सभी विवरण पढ़ें और "I Agree" चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

    • इसके बाद, “Proceed to application form” लिंक पर क्लिक करें।

    • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक परिवर्तन करें।

    • अपने यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र में किए गए सभी सुधारों की समीक्षा करें।

    • "Final Submit" बटन पर क्लिक करें।

    विवरण जिन्हें यूजीसी नेट आवेदन सुधार विंडो के माध्यम से ठीक किया जा सकता है

    उम्मीदवार नीचे दिए बताए गए क्षेत्रों में यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र सुधार विंडो के माध्यम से सुधार कर सकते हैं:

    • परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प

    • व्यक्तिगत विवरण

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • शैक्षिक विवरण

    यूजीसी नेट फॉर्म सुधार 2026 (ugc net exam form correction 2026)

    एनटीए ने विस्तारित पंजीकरण तिथियों की घोषणा करते हुए उन क्षेत्रों को अधिसूचित किया है जिन्हें आवेदन पत्र में संपादित या संशोधित नहीं किया जा सकता है।

    प्रश्न

    अभिक्रिया

    उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने आधार सत्यापित किया है

    मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी पता और पत्राचार पते में कोई बदलाव की अनुमति नहीं है

    उम्मीदवार के नाम, जन्मतिथि और लिंग में बदलाव की अनुमति नहीं है

    फोटो में किसी बदलाव की अनुमति नहीं है

    पिता के नाम या माता के नाम (केवल किसी एक) में परिवर्तन की अनुमति है

    उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने संशोधन के लिए आधार का उपयोग नहीं किया है

    मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी पता और पत्राचार पते में बदलाव की अनुमति नहीं है

    फोटो में किसी बदलाव की अनुमति नहीं है

    उम्मीदवार के नाम या पिता के नाम या माता के नाम (केवल किसी एक) में परिवर्तन की अनुमति है।

    यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026 (ugc net application) भरने के लिए आवश्यक शर्तें

    यूजीसी नेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (UGC NET Application Form 2026 in hindi) भरने वाले छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज/जानकारी तैयार रखनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने आधार कार्ड में अपना नाम, लेटेस्ट फोटो, जन्म तिथि (10वीं के अनुसार), पिता का नाम और पता अपडेट होना चाहिए।

    • छात्रों को निर्दिष्ट यूजीसी नेट पात्रता मानदंडों को पूरा करना चाहिए।

    • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को बनाने के लिए, उम्मीदवारों के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए

    • निम्नलिखित स्कैन किए गए दस्तावेज़ों के लिए तैयार रहें:

    • पासपोर्ट फोटोग्राफ

    • हस्ताक्षर

    • हस्तलिखित घोषणा

    • बाएं हाँथ का अंगूठे के निशान।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)

    Ongoing Dates
    HTET Others

    24 Aug'26 - 23 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC