Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP Admit Card 2026 )- सीबीटी हॉल टिकट लिंक, परीक्षा तिथि
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP Admit Card 2026 )- सीबीटी हॉल टिकट लिंक, परीक्षा तिथि

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP Admit Card 2026 )- सीबीटी हॉल टिकट लिंक, परीक्षा तिथि

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 22 Sep 2026, 09:37 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP Admit Card 2026) - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) सीबीटी 1 परीक्षा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। सीईएन संंख्या 01/2026 के तहत आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 3 से 5 नवंबर 2026 तक होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और यूजर पासवर्ड का उपयोग करके आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी द्वारा एडमिट कार्ड से पहले आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया जाएगा।
    1789995413155

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड - एक नजर (RRB ALP 2026 Admit Card - Overview in hindi)
    2. आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 - महत्वपूर्ण तथ्य (RRB ALP Admit Card 2026 – Important Facts)
    3. आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download RRB ALP Admit Card 2026 in hindi?)
    4. आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 में स्व-घोषणा (Self Declaration in RRB ALP Admit Card 2026 in hindi)
    5. आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर (In case of discrepancies in RRB ALP Admit Card 2026 )
    6. आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड के साथ कौन से दस्तावेज़ ले जाने हैं? (Documents To Carry With RRB ALP 2026 Admit Card?)
    7. आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (RRB ALP 2026 Exam Day Guidelines in Hindi)
    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP Admit Card 2026 )- सीबीटी हॉल टिकट लिंक, परीक्षा तिथि
    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP Admit Card 2026 ) - आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 हॉल टिकट डाउनलोड लिंक, स्टेप्स

    अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी 1 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक भी जारी जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया जाएगा।

    रेलवे एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी द्वारा आवेदन पत्र 15 मई को जारी किया गया था। इच्छुक उम्मीदवार अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एएलपी आवेदन पत्र 16 जून 2026 तक भर कर जमा कर सकते थे।

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP admit card 2026 in Hindi) में आरआरबी एएलपी परीक्षा (RRB ALP exam in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, तिथि, समय और परीक्षा केंद्र आदि जैसी जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवार परीक्षा के दिन तक आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड (RRB ALP 2026 admit card in Hindi download) कर सकते हैं। आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण में किसी भी तरह की विसंगति होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा प्राधिकरण को सूचित करना चाहिए और इसे जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए।

    आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए निर्धारित फोटो पहचान पत्र - आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक भी साथ लाना होगा। हॉल टिकट और फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को आरआरबी एएलपी परीक्षा 2026 (RRB ALP exam 2026 in hindi) में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा (RRB ALP 2026 exam in Hindi) सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाती है - आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 (RRB ALP CBT 1 in hindi), सीबीटी 2, सीबीएटी और साक्षात्कार। आरआरबी एएलपी का एडमिट कार्ड प्रत्येक चरण के लिए अलग से जारी किया जाएगा। आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिया गया लेख पढ़ें।

    आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड - एक नजर (RRB ALP 2026 Admit Card - Overview in hindi)

    परीक्षा का नाम

    आरआरबी एएलपी

    परीक्षा आयोजक

    रेलवे भर्ती बोर्ड

    पद

    असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 ऑफिसियल वेबसाइट

    आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड के चरण

    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 हॉल टिकट

    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड

    • आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड

    • आरआरबी एएलपी इंटरव्यू कॉल लेटर

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड जारी करने का माध्यम

    ऑनलाइन

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड डाउनलोड क्रेडेंशियल

    यूजीर आईडी और पासवर्ड

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में विवरण

    उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा की पाली आदि

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 तिथियां (RRB ALP Admit Card 2026 - Dates in hindi)

    आरआरबी एएलपी इवेंट्स

    आरआरबी एएलपी तिथियां 2026

    आरआरबी एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप

    अक्टूबर 2026

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026

    अक्टूबर 2026

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा तिथि

    3 से 5 नवंबर 2026

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 - महत्वपूर्ण तथ्य (RRB ALP Admit Card 2026 – Important Facts)

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया गया है।

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 की उपलब्धता की सूचना उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

    • उम्मीदवारों को डाक द्वारा कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

    • आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड में बारकोड भी होता है।

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download RRB ALP Admit Card 2026 in hindi?)

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • संबंधित क्षेत्र के लिंक पर क्लिक करें

    • यह लिंक आपको संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर ले जाएगा

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें

    • एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें

    आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड में उल्लिखित विवरण

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड (RRB ALP admit card) में उल्लिखित विवरण दो भागों में विभाजित हैं - उम्मीदवार की प्रति और आरआरबी की प्रति, जैसा कि नीचे बताया गया है।

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड की उम्मीदवार की प्रति में उल्लिखित विवरण

    • रोल नंबर

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • पंजीकरण संख्या

    • परीक्षा तिथि

    • निरीक्षक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार का नाम

    • परीक्षा पाली

    • परीक्षा ट्रेड

    • फोटोग्राफ

    • रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा स्लॉट

    • हस्ताक्षर

    • लैंडमार्क

    • परीक्षा सत्र

    • अध्यक्ष के हस्ताक्षर

    • निकटतम रेलवे स्टेशन

    • गूगल मैप लिंक

    आरआरबी की कॉपी में उल्लिखित आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड का विवरण

    • रोल नंबर

    • रिपोर्टिंग समय

    • पंजीकरण संख्या

    • परीक्षा केंद्र कोड

    • जन्म तिथि

    • समुदाय (श्रेणी)

    • शिफ्ट

    • अपवाद (यदि कोई हो)

    • परीक्षा केंद्र पर चिपकाई जाने वाली तस्वीर के लिए स्थान

    • स्व-घोषणा के लिए स्थान

    • परीक्षा तिथि

    • उम्मीदवार के बाएँ अंगूठे का निशान (1 और 2)

    • बारकोड

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • निरीक्षक के हस्ताक्षर

    • अध्यक्ष के हस्ताक्षर

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 में स्व-घोषणा (Self Declaration in RRB ALP Admit Card 2026 in hindi)

    उपरोक्त सभी अन्य विवरणों के साथ, आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड (RRB ALP 2026 admit card in hindi) में हस्ताक्षर और बाएँ अंगूठे के निशान के साथ स्व-घोषणा अनुच्छेद लिखने के लिए जगह दी गई है। उम्मीदवारों को आरआरबी एएलपी परीक्षा केंद्रों (exam centres of RRB ALP in hindi) पर निरीक्षक की उपस्थिति में यह भाग भरना होगा। स्व-घोषणा लिखने का अर्थ है कि उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए विवरणों की सत्यता से सहमत है। स्व-घोषणा छोटे अक्षरों में होनी चाहिए, बड़े अक्षरों में नहीं।

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड का सैंपल इमेज -

    1583383973627

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर (In case of discrepancies in RRB ALP Admit Card 2026 )

    उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरण सही हैं। आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड (RRB ALP 2026 Admit Card in hindi) में नाम, जन्मतिथि, पिता और माता का नाम, फोटो और हस्ताक्षर से संबंधित किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करके सुधार करवाना चाहिए। आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में दिए गए विवरणों में सुधार करवाने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:

    • आरआरबी के कार्यालयों में सीधे जाएँ, कॉल करें या उन्हें ईमेल भेजें।

    • ईमेल में, उम्मीदवारों को उन विवरणों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा जिन्हें सुधारना है।

    • सुधार के बाद, आरआरबी उम्मीदवारों को एक नया आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा।

    Also Reed:

    आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड के साथ कौन से दस्तावेज़ ले जाने हैं? (Documents To Carry With RRB ALP 2026 Admit Card?)

    आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड (RRB ALP 2026 Admit Card in hindi) के साथ, उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से कोई एक फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा, जिसके बिना कोई भी उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाएगा।

    • वोटर कार्ड

    • आधार कार्ड

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • यदि उम्मीदवार सरकारी कर्मचारी हैं तो नियोक्ता द्वारा जारी पहचान पत्र, स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय का फोटो पहचान पत्र आदि।

    • एक फोटो

    1583383972794

    इसे भी देखें -

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश (RRB ALP 2026 Exam Day Guidelines in Hindi)

    उम्मीदवार नीचे आरआरबी एएलपी के परीक्षा दिवस दिशानिर्देश देख सकते हैं।

    • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर, कलाई घड़ी आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में पेन/पेंसिल जैसी कोई भी स्टेशनरी नहीं ले जानी चाहिए।

    • परीक्षा कक्ष के अंदर नकल करना सख्त वर्जित है।

    • कोई भी उम्मीदवार परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया जाता है, जैसे कि अपने स्थान पर किसी और को परीक्षा देने के लिए भेजना, तो उसे आजीवन परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2025 कब जारी होगा?
    A:

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर 10 फरवरी को जारी कर दिया गया है।

    Q: क्या आरआरबी एएलपी 2025 शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी?
    A:

    हाँ, बोर्ड द्वारा 3 फरवरी को आरआरबी एएलपी शहर सूचना पर्ची जारी कर दी गई है।

    Q: अगर मेरे आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो मुझे क्या करना चाहिए?
    A:

    यदि आपके आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि है, तो आपको उसे ठीक करवाने के लिए तुरंत परीक्षा प्राधिकारी से फोन या ई-मेल के माध्यम से संपर्क करना चाहिए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe