यूजीसी नेट आवेदन 2026 (UGC NET Application 2026 in Hindi) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026 (ugc net application form 2026 in hindi) जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एनटीए आवेदन पत्र भर सकेंगे। ताजा अपडेट के अनुसार एनटीए द्वारा दिसंबर सत्र परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। एनटीए द्वारा दिसंबर यूजीसी नेट एग्जाम 2026 का आयोजन 14 से 19 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 20-21 दिसंबर रिजर्व डे रखा गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूजीसी नेट आवेदन लिंक 2026 उपलब्ध कराया जाएगा।
This Story also Contains
यूजीसी नेट आवेदन 2026 कैसे करें, क्या प्रक्रिया है इन सबकी जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें। आगे लेख में यूजीसी नेट दिसंबर 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की भी जानकारी दी गई है। यूजीसी नेट दिसंबर सत्र अधिसूचना 2026 (ugc net december notification in hindi) जारी होने के साथ ही लेख को भी अपडेट कर दिया जाएगा।
एनटीए द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन पत्र (UGC NET December 2026 Application form in hindi) की तिथि की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूजीसी नेट परीक्षा तिथियों की भी जांच कर सकते हैं।
इवेंट्स | जून 2026 डेट्स | दिसंबर 2026 डेट्स |
यूजीसी नेट ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तिथि | 29 अप्रैल 2026 | सितंबर 2026 |
यूजीसी नेट आवेदन पत्र की अंतिम तिथि |
| अक्टूबर 2026 |
यूजीसी नेट शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (ऑनलाइन) | 24 मई 2026 | अक्टूबर 2026 |
यूजीसी नेट आवेदन पत्र सुधार तिथि | 26 से 28 मई 2026 | अक्टूबर 2026 |
यूजीसी नेट एग्जाम सिटी सेंटर लिंक | 10 जून 2026 | नवंबर 2026 |
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड | 15 जून 2026 | नवंबर 2026 |
यूजीसी नेट परीक्षा तिथि | 22-30 जून 2026 | 14-19 दिसंबर 2026 |
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने बीते जून 2024 सेशन परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि यूजीसी नेट परीक्षा जून 2024 से चार वर्षीय ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए भी आवेदन की सुविधा दी जा रही है।
University grant commission (यूजीसी) चेयरमैन ने जिन बदलावों की बात कही है, वह इस प्रकार है-
आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ने से पहले, उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2026 पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए जिसमें आयु मानदंड, शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीयता शामिल है। सहायक प्रोफेसर/व्याख्याता के पद के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। हालांकि, जेआरएफ के लिए, उम्मीदवारों की आयु निर्धारित तिथि तक 31 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। NTA द्वारा कुछ श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट भी प्रदान किया जाता है। उम्मीदवार नीचे की तालिका से आयु में छूट के बारे में विवरण देख सकते हैं:
श्रेणी | आयु में छूट |
एलएलएम की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार | 3 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक | 5 वर्ष |
एससी/एसटी/ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर)/महिला/ट्रांसजेंडर | 5 वर्ष |
शोध उम्मीदवार (केवल उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर) | 5 वर्ष |
यूजीसी नेट परीक्षा 2026 के लिए मानविकी (भाषाओं सहित), सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, आदि में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर डिग्री या समकक्ष में कम से कम 55% अंक (आरक्षित श्रेणी के लिए 50% अंक) हासिल करने वाले आवेदक आवेदन करने के पात्र हैं।
उपयुक्त वेब ब्राउज़र का उपयोग करना महत्वपूर्ण है ताकि यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरते समय कोई परेशानी न हो। एक अच्छी स्पीड वाली इंटरनेट कनेक्शन होना भी जरूरी है, ताकि यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026 (UGC NET Application Form 2026) को पूरा करने के बीच कोई रुकावट न आए। आवेदकों द्वारा ऑनलाइन ब्राउज़र का उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि
यूजीसी नेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (UGC NET Application Form 2026 in hindi) भरने वाले छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज/जानकारी तैयार रखनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने आधार कार्ड में अपना नाम, लेटेस्ट फोटो, जन्म तिथि (10वीं के अनुसार), पिता का नाम और पता अपडेट होना चाहिए।
छात्रों को निर्दिष्ट यूजीसी नेट पात्रता मानदंडों को पूरा करना चाहिए।
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को बनाने के लिए, उम्मीदवारों के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए
निम्नलिखित स्कैन किए गए दस्तावेज़ों के लिए तैयार रहें:
पासपोर्ट फोटोग्राफ
हस्ताक्षर
हस्तलिखित घोषणा
बाएं हाँथ का अंगूठे के निशान।
आवेदक यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र (UGC Net 2026 Application form) भरने और जमा करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: यूजीसी नेट 2026 पंजीकरण
यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in खोलें।
होमपेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
व्यक्तिगत और संपर्क जैसे बुनियादी विवरण के साथ ऑनलाइन यूजीसी नेट पंजीकरण फॉर्म 2026 भरें।
पासवर्ड चुनें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
यूजीसी नेट 2026 पंजीकरण फॉर्म पूरा होने के बाद, पंजीकरण संख्या उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।
चरण 2: यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026
यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र में शैक्षिक विवरण भरें, परीक्षा केंद्रों का चयन करें, विषयों का चयन करें और अन्य सभी पूछे गए विवरण दर्ज करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
चरण 3: दस्तावेज़ अपलोड करना
एक निर्दिष्ट प्रारूप में स्कैन की गई हालिया तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर की विशिष्टता
विवरण | फोटो | हस्ताक्षर |
प्रारूप | JPG/ JPEG | JPG/ JPEG |
साइज़ | 10- 200 KB | 4KB- 30 KB |
डाइमेन्शन | 3.5 cm X 4.5 cm | 3.5 cm X 1.5 cm |
चरण 2: यूजीसी नेट 2026 शुल्क भुगतान
यूजीसी नेट पंजीकरण के बाद, आवेदकों को आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदक यूजीसी नेट 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। आवेदक यूजीसी नेट 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
श्रेणियां | आवेदन शुल्क |
सामान्य | 1150 रुपये |
ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) | 600 रुपये |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर | 325 रुपये |
चरण 5: यूजीसी नेट 2026 आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आगे के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
एनटीए यूजीसी नेट आवेदन पत्र (UGC NET Application Form 2026) में सुधार करने का विकल्प प्रदान करता है। यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र (UGC NET Application Form 2026 ) भरने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 सुधार विंडो के माध्यम से सुधार कर सकते हैं। UGC NET 2026 ऑनलाइन फॉर्म को सही करने के लिए चरणों की जाँच करें।
यूजीसी नेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ खोलें।
होमपेज पर दिए गए यूजीसी नेट आवेदन पत्र सुधार लिंक पर क्लिक करें।
अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके यूजीसी नेट कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करें।
सभी विवरण पढ़ें और "I Agree" चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
इसके बाद, “Proceed to application form” लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र में सभी आवश्यक परिवर्तन करें।
अपने यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र में किए गए सभी सुधारों की समीक्षा करें।
"Final Submit" बटन पर क्लिक करें।
विवरण जिन्हें यूजीसी नेट आवेदन सुधार विंडो के माध्यम से ठीक किया जा सकता है
उम्मीदवार नीचे दिए बताए गए क्षेत्रों में यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र सुधार विंडो के माध्यम से सुधार कर सकते हैं:
परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प
व्यक्तिगत विवरण
स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
शैक्षिक विवरण
एनटीए ने विस्तारित पंजीकरण तिथियों की घोषणा करते हुए उन क्षेत्रों को अधिसूचित किया है जिन्हें आवेदन पत्र में संपादित या संशोधित नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न | अभिक्रिया |
उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने आधार सत्यापित किया है | मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी पता और पत्राचार पते में कोई बदलाव की अनुमति नहीं है |
उम्मीदवार के नाम, जन्मतिथि और लिंग में बदलाव की अनुमति नहीं है | |
फोटो में किसी बदलाव की अनुमति नहीं है | |
पिता के नाम या माता के नाम (केवल किसी एक) में परिवर्तन की अनुमति है | |
उन अभ्यर्थियों के लिए जिन्होंने संशोधन के लिए आधार का उपयोग नहीं किया है | मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी पता और पत्राचार पते में बदलाव की अनुमति नहीं है |
फोटो में किसी बदलाव की अनुमति नहीं है | |
उम्मीदवार के नाम या पिता के नाम या माता के नाम (केवल किसी एक) में परिवर्तन की अनुमति है। |
यूजीसी नेट आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले नेट एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा दिवस से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। UGC NET 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तारीख से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के नाम, रोल नंबर, नेट के विषय, यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र, परीक्षा तारीख, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि जैसी जानकारी दी होती है। आवेदकों को अपने 2026 यूजीसी नेट प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो पहचान पत्र (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड) भी ले जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें -
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरना होता है।
उम्मीदवारों को आवंटित समय अवधि में यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है।
यूजीसी नेट ऑनलाइन फॉर्म को भरने का ऑनलाइन मोड के अलावा कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नहीं, यूजीसी नेट आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में करना होगा।
यूजीसी नेट सुधार विंडो का उपयोग करके, आवेदक परीक्षा केंद्र, व्यक्तिगत विवरण, स्कैन किए गए फोटो एवं हस्ताक्षर तथा शैक्षिक विवरण के विकल्प में परिवर्तन करने में सक्षम होंगे।
ऑनलाइन मोड में अपना पंजीकरण संख्या भूल जाने की स्थिति में आपको पंजीकरण के दौरान पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजे गए ईमेल का संदर्भ लेना चाहिए।
जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष है जबकि सहायक प्रोफेसर पद के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
On Question asked by student community
Hello Dear,
Uploading an older OBC-NCL certificate does not automatically mean that your CSIR-UGC NET result will be cancelled, but the final acceptance of your OBC-NCL status depends on the applicable NTA/CSIR rules and document verification requirements.
The important point is that NTA treats the information and documents submitted in
Hello Student,
There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.
So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result
Hello Dear Student,
Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .
The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.
If:
Hello Yogita,
Please refer to this article; I hope it helps.
https://competition.careers360.com/articles/ugc-net-syllabus-2026
Hello Dear Student,
You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.
What I like about your plan: