KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान पटवारी आंसर की 2025 (Rajasthan Patwari Answer Key 2025 in hindi) - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 5 दिसंबर को राजस्थान पटवारी परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिफ्ट वाइज राजस्थान पटवारी फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने 3 दिसंबर को राजस्थान पटवारी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान पटवारी परिणाम पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म (Scrutiny Form) की तिथि को विस्तारित किया गया है। उम्मीदवार 8 से 10 दिसंबर तक स्क्रूटनी फार्म भर सकते हैं। पहले ये तिथि 4 से 6 दिसंबर तक थी।
This Story also Contains

लेटेस्ट अपडेट: पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में दस्तावेज सत्यापन और मैरिट सूची के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें। इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज़ सत्यापन को लेकर सूचना जारी की गई थी। जारी नोटिस के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 को दिव्यांग अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का पुनः सत्यापन किया जाएगा। इस दिन लगभग 300 दिव्यांग अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की जांच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशानुसार की जाएगी। नोटिस में बताया गया है कि दस्तावेज़ सत्यापन के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का पुनः सत्यापन किया जाना आवश्यक है। इसके लिए अभ्यर्थियों को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर में उपस्थित होना होगा। यहाँ दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का पुनः सत्यापन किया जाएगा।

राजस्थान पटवारी 2025 प्रारंभिक आंसर की 5 सितंबर को जारी की गई थी। राजस्थान पटवारी उत्तर कुंजी पर आपत्ति की तिथि 18 सितंबर से 20 सितंबर 2025 कर दी गई थी। इससे पहले, आपत्ति दर्ज करने की तिथि 16 से 18 सितंबर थी। राजस्थान पटवारी आंसर की पर मिली आपत्तियों को दूर करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। परिणाम के साथ राजस्थान पटवारी कट ऑफ भी जारी किया गया। अब बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी कर दिया गया है।
राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025, 17 अगस्त को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई। आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक इस पेज भी उपलब्ध है। राजस्थान पटवारी आंसर की डाउनलोड करने का तरीका समेत अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को आगे पढ़ें।
महत्वपूर्ण लेख पढ़ें:- राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025
आरएसएसबी द्वारा 17 अगस्त 2025 को पहली पारी में आयोजित परीक्षा का प्रश्न पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान पटवारी प्रश्न पत्र 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
पहले, राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 11 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन बाद में रिक्तियों की संख्या बढ़ने और आवेदन लिंक दोबारा सक्रिय करने के कारण परीक्षा तिथि को संशोधित कर 17 अगस्त कर दिया गया। राजस्थान पटवारी के लिए पहले रिक्तियों की संख्या 2020 थी। बाद में 1685 रिक्तियों को बढ़ा कर कुल संख्या 3705 कर दी गई थी।
मुख्य बिंदु | विवरण |
राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा आवेदन | 20 फरवरी 2025 |
राजस्थान पटवारी आवेदन अंतिम तिथि |
|
राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड | 13 अगस्त 2025 |
राजस्थान पटवारी परीक्षा | 17 अगस्त 2025 |
राजस्थान पटवारी प्रारंभिक आंसर की | 5 सितंबर 2025 |
राजस्थान पटवारी आंसर की चैलेंज | 18-20 सितंबर 2025 |
राजस्थान पटवारी परीक्षा रिजल्ट | 3 दिसंबर 2025 |
| राजस्थान पटवारी आंसर की फाइनल | 5 दिसंबर 2025 |
अन्य लेख:
राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए राजस्थान पटवारी आंसर की 2025 की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। राजस्थान पटवारी आंसर की जल्द ही rssb.rajastha.gov.in पर उपलब्ध होगी जिसे उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं।
1. आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajastha.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में राजस्थान पटवारी आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
2. एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आंसर की डाउनलोड करने के लिए निर्देश दिए गए होंगे।
3, निर्देश का पालन कर राजस्थान पटवारी आंसर की डाउनलोड कर इसे सहेज कर लें और प्रिंटआउट ले लें।
4. आंसर की डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का सही से मिलान करें।
राजस्थान पटवारी 2025 परीक्षा (Rajasthan Patwari 2025 Exam in hindi) के बाद प्रश्न पत्र की आंसर की बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर आपत्तियां आंमत्रित की जायेंगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित तरीके से शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। यदि किसी प्रश्न या आंसर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समयावधि के भीतर आयोग को ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति भेज सकते हैं। नीचे दिए गए बिंदु को देखें।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:
ये भी पढ़े:-
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Highest CTC- 21 LPA | Average CTC- 10.38 LPA | Scholarships Available
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA