KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan Lab Assistant Application Form 2026) - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 संशोधन तिथि जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार आपने आवेदन पत्र में 15 से 21 मई तक संशोधन कर सकते थे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करना होगा। प्राधिकरण द्वारा आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 300 रुपए शुल्क तय किया गया था।
प्रयोगशाला सहायक के पदों पर आवेदन विड्रो करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ऐसे उम्मीदवार जिनके पास शैक्षणिक योग्यता संबंधित प्रमाण पत्र नहीं हैं उन्हें अपना आवेदन पत्र विड्रो करने हेतु अंतिम अवसर दिया गया था। ये उम्मीदवार 9 से 11 अप्रैल (23:59) तक SSO Portal पर लॉगइन कर अपना आवेदन पत्र विड्रो कर सकते थे। बता दें कि जिन अभ्यर्थियों के पास निर्धारित योग्यता नहीं है, फिर भी इस अवधि में अपना आवेदन पत्र वापस (Withdraw) नहीं करते हैं, उनके खिलाफ बोर्ड द्वारा पात्रता जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आवेदन डायरेक्ट लिंक
लेटेस्ट अपडेट- बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि राजस्थान प्रयोगशाला सहायक के लगभग 500 पदों को और जोड़ा जाएगा। इसकी जानकारी आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी गई है। फिलहाल बोर्ड का द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

बता दें कि प्राधिकरण द्वारा जारी राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त कर दी गई है। उम्मीदवार 25 फरवरी तक आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र भर सकते थे। बता दें कि (आरएसएसबी) द्वारा विभिन्न विभागों में राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ सहायक के लिए 27 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किया गया था। पात्र उम्मीदवार राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 (Rajasthan Lab Assistant Application 2026) एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक भर कर जमा कर सकते थे। राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तिथि 9 और 10 मई 2026 तय की गई है। आरएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ सहायक के कुल 804 पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी।.
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती आवेदन पर लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, lab assistant के लिए 26 फरवरी 2026 तक करीब 934735 आवेदन आए हैं। आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। 
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in से राजस्थान लैब असिस्टेंट अधिसूचना 2026 (Rajasthan Lab Assistant notification 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार राजस्थान प्रयोगशाला सहायक के लिए आवेदन राजस्थान के एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 (RSSB Agriculture Recruitment 2026) के लिए आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है... इन सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।.
अन्य महत्वपूर्ण लिंक
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान प्रयोगशाला सहायक लैब भर्ती 2026 (Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 - अवलोकन (RSSB Lab Assistant Recruitment Overview)
इवेंट | विवरण |
परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
परीक्षा का नाम | आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.gov.in |
विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
आयु सीमा | 18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट) |
आवेदन शुल्क |
|
कुल पद | 804 |
बिंदु | तिथियां |
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन 2026 | 27 जनवरी 2026 |
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन अंतिम तिथि | 25 फरवरी 2026 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन पत्र में संशोधन | 15-21 मई 2026 |
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड | 5 मई 2026 |
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 परीक्षा | प्रयोगशाला सहायक (भूगोल)- 9 मई 2026 प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)- 10 मई 2026 |
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
बोर्ड द्वारा जारी आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती अधिसूचना 2026 में आरएसएसबी लैब असिस्टेंट पात्रता मानदंड 2026 (Rajasthan Lab Assistant Eligibility 2026 ) की जानकारी दी गई है। जारी अधीसूचना के अनुसार राजस्थान प्रयोगशाला पात्रता मानदंड में भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 भूगोल या विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है। अधिसूचना में विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए पात्रता मानदंड विस्तार से दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन पात्रता मानदंडो की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना की जांच आवश्य करें।.
बोर्ड द्वारा राजस्थान लैब असिस्टेंट 2026 आवेदन (Rajasthan Lab Assistant Application 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन रद्द किए जाएंगे। आवेदन करने का लिंक संक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदावरों को सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवार एकबारीय पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) जमा करने के पश्चात ही आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ई मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र इत्यादि की सहायता लेनी होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें। पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार एसएसऔ (SSO) लॉगइन विवरण दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।.

सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
नए आवेदन पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें अन्यथा एसएसओ आईडी से लॉगइन करें।
अब आवेदन पत्र भर दें।
आवेदन पत्र भरने के बाद सबमिट करें और डाउनलोड करें। भविष्य के लिए प्रिंट आउट आवश्य लें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
बोर्ड द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही अपना आवेदन पत्र भर सकेंगे। राजस्थान प्रयोगशाला आवेदन शुल्क इस प्रकार हैं-

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अपनी पात्रता और आवेदन पत्र में उल्लिखित विवरण की जांच कर लें।
आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदकों को अपनी श्रेणी में बदलाव की सुविधा नहीं दी जाएगी इसलिए ध्यानपूर्वक श्रेणी का चयन करें।
ओटीआर (OTR) में लाइव फोटोग्राफ अपलोड करने के संबंध में दिशा निर्देशों की जांच आवश्य करें।
मोबाइल फोन के माध्यम से लिए गए हस्ताक्षर या अंगूठा निशानी का फोटो स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र भरते समय कोई समस्या आए तो वे बोर्ड की वेबसाइ पर दिए गए हेल्पडेस्ट नंबर पर संपर्क करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान लैब असिस्टेंट आवेदन 27 जनवरी से 25 फरवरी तक चली।
उम्मीदवार राजस्थान लैब असिस्टेंट आवेदन 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विस्तार से समझने के लिए उपर्युक्त लेख पढ़ें।
राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन 9, 10 मई 2026 प्रस्तावित की गई है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.