Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 (Rajasthan Jail Prahari Result 2025)- फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 (Rajasthan Jail Prahari Result 2025)- फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ, डाउनलोड लिंक

    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 (Rajasthan Jail Prahari Result 2025)- फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ, डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 05 May 2026, 02:58 PM IST

    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 5 मई 2026 को राजस्थान जेल प्रहरी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 968 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद 962 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। इनमें 909 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 53 अनुसूचित क्षेत्र के पद शामिल हैं। जारी सूची में शीर्ष अभ्यर्थियों में रामावतार धंधा (369.678 अंक), अशोक बिश्नोई (365.221 अंक), अंकित प्रजापत (363.192 अंक) और आशुतोष प्रजापत (363.151 अंक) शामिल हैं, जिन्होंने मेरिट में उच्च स्थान प्राप्त किया है।
    राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट पीडीएफ लिंक

    This Story also Contains

    1. राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025: अवलोकन
    2. राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें? (RSSB Jail Prahari Result 2025 in hindi)
    3. राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 पर मुद्रित विवरण
    4. राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025: चयन प्रक्रिया
    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 (Rajasthan Jail Prahari Result 2025)- फाइनल रिजल्ट (जारी), कटऑफ, डाउनलोड लिंक
    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 (Rajasthan Jail Prahari Result 2025 in hindi)- वार्डर फाइनल परिणाम, प्रक्रिया

    1777972516031

    अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान जेल प्रहरी का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बीते दिन जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड बैठक में जेल प्रहरी भर्ती के अंतिम परिणाम को अनुमोदन मिल चुका है। बोर्ड द्वारा राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी किया गया है।
    राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट कटऑफ लिंक
    1777971977172

    राजस्थान जेल प्रहरी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 5 और 6 मार्च 2026 को पूरा किया गया। बोर्ड ने 30 जनवरी को राजस्थान जेल प्रहरी फिजिकल टेस्ट (PET/PST) का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में सफल 2,764 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया था।
    1777892970833

    फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरना था। डीवी के लिए चयनित उम्मीदवार 5 से 11 फरवरी तक आधिकारिक पोर्टल पर स्क्रूटनी फॉर्म भरा गया था। आवेदन सह परिशुद्धि (Detailed Form Cum Scrutiny Form) को सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ समय पर भरना होगा। इसके बाद विस्तृत ऑनलाइन आवेदन भरने का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।1770182823631

    गौरतलब है कि राजस्थान जेल प्रहरी की PET और PST परीक्षा 18 दिसंबर को कारागार प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर (Jail Training Institute, Ajmer) में आयोजित की गई थी। इसके लिए 4 दिसंबर 2025 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। आरएसएसबी द्वारा आयोजित जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार अपने PET, PST एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jail.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते थे।

    फिजिकल टेस्ट संपन्न होने के बाद RSSB द्वारा राजस्थान जेल प्रहरी (वार्डर) भर्ती का फाइनल रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 rssb.rajasthan.gov.in या jail.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें राजस्थान जेल प्रहरी लिखित परीक्षा का परिणाम 30 अगस्त 2025 को जारी हुआ था, जबकि इस परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया गया था।
    ये भी देखें-

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन संख्य 17/2024 के अंतर्गत 8 अगस्त 2025 को राजस्थान जेल प्रहरी की रिक्तियों को बढ़ाकर 968 कर दिया गया था। जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए 912 और अनुसूचित क्षेत्रों के लिए 56 पद हैं। राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 के बारे में पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025: अवलोकन

    राजस्थान जेल प्रहरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद आवश्यक है कि वे पूरी भर्ती प्रक्रिया और इससे संबंधित सभी चरणों की स्पष्ट जानकारी रखें। सही जानकारी न केवल बेहतर रणनीति बनाने में मदद करती है, बल्कि चयन की संभावनाओं को भी बढ़ाती है। नीचे राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है।

    परीक्षा तत्व

    विवरण

    भर्ती निकाय

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

    पोस्ट

    जेल प्रहरी

    रिक्तियों की संख्या

    968

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    24 दिसंबर 2024

    आवेदन की अंतिम तिथि

    22 जनवरी 2025

    परीक्षा का स्तर

    राज्य-स्तरीय

    परीक्षा चरण

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST)

    उद्देश्य

    आरएसएमएसएसबी में जेल प्रहरी का चयन

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in या jail.rajasthan.gov.in

    लिखित परीक्षा

    12 अप्रैल 2025

    राजस्थान जेल प्रहरी लिखित परीक्षा रिजल्ट

    30 अगस्त 2025

    राजस्थान जेल प्रहरी PET और PST एडमिट कार्ड

    4 दिसंबर 2025

    राजस्थान जेल प्रहरी PET और PST

    18 दिसंबर 2025

    राजस्थान जेल प्रहरी PET और PST रिजल्ट30 जनवरी 2026
    राजस्थान जेल प्रहरी दस्तावेज सत्यापन स्क्रूटनी फॉर्म5 से 11 फरवरी 2026
    राजस्थान जेल प्रहरी दस्तावेज सत्यापन तिथि5 और 6 मार्च 2026

    राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट

    5 मई 2026 (जारी)

    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें? (RSSB Jail Prahari Result 2025 in hindi)

    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 देखने के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या jail.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज के नीचे दिए गए “Result” टैब पर क्लिक करें।

    • नए पेज पर “राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025” लिंक चुनें।

    • आपकी स्क्रीन पर जेल प्रहरी रिज़ल्ट PDF खुल जाएगी।

    • PDF में चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।

    • PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर आसानी से खोजें।

    लोगों ने ये भी पढ़ा

    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 पर मुद्रित विवरण

    राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम में निम्नलिखित विवरण होते हैं।
    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025- उल्लिखित विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवारों का हस्ताक्षर

    • विषय

    • परीक्षा प्राप्त अंक

    • परीक्षा की स्थिति

    राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025: चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा - 100 अंकों के लिए आयोजित होगी।

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) - चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक माप और फिटनेस परीक्षण किया जाएगा।

    • दस्तावेज सत्यापन - पीईटी और पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

    • फाइनल रिजल्ट:- अंतिम मेरिट सूची के साथ परिणाम जारी किया जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
    A:

    राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट 2025, दस्तावेज सत्यापन पूरी होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी कर दिया गया है।

    Q: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
    A:

    उम्मीदवार Rajasthan Jail Prahari Result देखने के लिए आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान जेल प्रहरी परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

    Q: राजस्थान जेल प्रहरी PET और PST 2025 कब आयोजित होंगे?
    A:

    राजस्थान जेल प्रहरी PET और PST परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को कारागार प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर में आयोजित हुआ।

    Q: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 में कुल रिक्तियाँ कितनी हैं?
    A:

    राजस्थान जेल प्रहरी (वार्डर) भर्ती 2025 के तहत कुल 968 रिक्तियां हैं- जिनमें 912 गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 56 अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं। फाइनल रिजल्ट में 962 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। इनमें 909 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 53 अनुसूचित क्षेत्र के पद शामिल हैं।

    Q: राजस्थान जेल प्रहरी चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
    A:

    राजस्थान जेल प्रहरी चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:

    1. लिखित परीक्षा (100 अंक)

    2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST)

    दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

     अंत में फाइनल मेरिट सूची जारी की जाती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    SSC Stenographer Application Date

    24 Apr'26 - 15 May'26 (Online)