Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट लिंक 2025 जारी (Rajasthan driver result link 2025)- राजस्थान ड्राइवर परिणाम लिंक
    • लेख
    • राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट लिंक 2025 जारी (Rajasthan driver result link 2025)- राजस्थान ड्राइवर परिणाम लिंक

    राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट लिंक 2025 जारी (Rajasthan driver result link 2025)- राजस्थान ड्राइवर परिणाम लिंक

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Jan 2026, 11:42 AM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट लिंक 17 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in पर जारी राजस्थान ड्राइवर रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा राजस्थान ड्राइवर 2024 रिजल्ट मेरिट लिस्ट के साथ जारी किया गया है। राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट का इंतजार उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे थे। हालांकि रिजल्ट 16 जनवरी को ही जारी करने की सूचना थी, लेकिन बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट के बाद राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इंटरनेट पर Rajasthan Vahan chalak result link, राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट लिंक क्या है, राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट डाउनलोड लिंक क्या है, राजस्थान ड्राइवर रिजल्ट कैसे देखें जैसे सवाल सर्च कर रहे हैं। उम्मीदवारों की इस जिज्ञासा का समाधान इस लेख में मिल जाएगा।

    1768624993414

    उम्मीदवारों को बता दें कि आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in पर राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट लिंक की सूचना दी गई है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज द्वारा 16 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया गया था कि राजस्थान वाहन चालक रिजल्ट 16 जनवरी को जारी किया जाएगा। हालांकि तकनीकी कारणों से इसे 17 जनवरी की सुबह जारी किया गया। उम्मीदवार इस लेख में राजस्थान ड्राइवर भर्ती रिजल्ट लिंक 2025 और डाउनलोड करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
    राजस्थान परिचालक रिजल्ट देखें
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट देखें

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती रिजल्ट 2025 मेरिट सूची के रूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक शामिल हैं। बोर्ड द्वारा सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद राजस्थान ड्राइवर रिजल्ट और फाइनल राजस्थान वाहन चालक आंसर की जारी की जाती ह। बोर्ड द्वारा राजस्थान वाहन चालक प्राथमिक आंसर की 9 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी। उम्मीदवार 11 से 13 दिसंबर तक प्राथमिक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे।

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 परीक्षा 23 नवंबर को आयोजित की गई थी। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर भर्ती परीक्षा में लगभग 88000 उम्मीदवार शामिल हुए।

    राजस्थान ड्राइवर भर्ती रिजल्ट 2025 - एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    विज्ञापन संख्या

    20/2024

    कुल पद

    2756

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2025

    23 नवंबर 2025

    राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट

    16 जनवरी 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov, rsmssb.rajasthan.gov.in

    राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 रिजल्ट लिंक क्या है, कैसे देखें वाहन चालक रिजल्ट?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 रिजल्ट (Rajasthan Driver Recruitment 2025 Result) आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov या फिर rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान ड्राइवर रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार इन दोनों ही वेबसाइट पर राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। हालांकि दोनों वेबसाइट पर परिणाम देखने की प्रक्रिया अलग है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर रिजल्ट देख सकते हैं-

    rssb.rajasthan.gov पर रिजल्ट देखने की प्रक्रिया-

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov पर जाएं।

    • रिजल्ट वाले टैब पर क्लिक करें।

    1762590150565

    • अब उम्मीदवार परीक्षा का नाम और वर्ष का चुनाव करें।

    • अब राजस्थान ड्राइवर भर्ती 2025 परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद राजस्थान वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट देख सकते हैं।

    rsmssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने की चरणवार प्रक्रिया-

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in जाएं।

    • अब रिजल्ट वाले टैब पर क्लिक करें।

    1762590150435

    • अब स्क्रीन पर विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिख रहे होंगे।

    • राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 का लिंक खोजें और क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर राजस्थान वाहन चालक भर्ती 2025 रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।

    • अब उम्मीदवार अपने रोल नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    आरएसएसबी ड्रेसकोड 2025 नियम देखें

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OPSC Judicial Services Exam Application Date

    8 May'26 - 8 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CTET Application Date

    11 May'26 - 10 Jun'26 (Online)