Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 (MP Patwari Result 2026) - ग्रुप 2 सबग्रुप 4 स्कोरकार्ड, कटऑफ, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 (MP Patwari Result 2026) - ग्रुप 2 सबग्रुप 4 स्कोरकार्ड, कटऑफ, डाउनलोड लिंक

    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 (MP Patwari Result 2026) - ग्रुप 2 सबग्रुप 4 स्कोरकार्ड, कटऑफ, डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 10 Oct 2026, 09:06 AM IST

    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 (MP Patwari Result 2026) - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा आयोजित ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के अंतर्गत एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 के साथ मार्क्स लिस्ट, टॉपर लिस्ट, स्कोरकार्ड और कटऑफ भी जारी की जाती है। अभ्यर्थी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पटवारी रिजल्ट लिंक 2026 इस लेख में दिया जाएगा।
    महत्वपूर्ण लेख : एमपी पटवारी आंसर की 2026

    ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई और आंसर की 6 अक्टूबर को जारी की जा चुकी है। आपत्ति अवधि समाप्त होने तथा फाइनल आंसर की तैयार होने के बाद एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 घोषित की जाएगी। कुल 2106 पदों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण है, जिसमें पटवारी के 200 पद (दिव्यांगजन) शामिल हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा, जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर सर्च करके स्थिति चेक कर सकेंगे। एमपी पटवारी रिजल्ट लिंक, स्कोरकार्ड, कटऑफ की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 - एक नजर

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित एमपी समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती 2026 के अंतर्गत पटवारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही हैं। आंसर की जारी हो चुकी हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से जुड़ी तिथियां और प्रमुख बिंदुओं का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    एमपी समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026

    आयोजित करने वाली संस्था

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    पद

    पटवारी एवं अन्य समूह-02 उपसमूह-04 पद

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन (Computer Based Test)

    mp patwari 2026 vacancy

    पटवारी- 200 पद (दिव्यांगजन)

    कुल- 2106 पद (1 पद पटवारी के लिए)


    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    परीक्षा तिथि

    23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026

    आंसर की आपत्ति

    6 से 9 अक्टूबर 2026

    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट दो रूपों में उपलब्ध होता है मार्क्स/मेरिट लिस्ट पीडीएफ और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड। दोनों को डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    मार्क्स/मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर Results या Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।

    • Group-2 Sub Group-4 Combined Recruitment Test 2026 Result या पटवारी रिजल्ट लिंक चुनें।

    • मेरिट/मार्क्स लिस्ट पीडीएफ खुलने पर अपना रोल नंबर सर्च करें (Ctrl + F)।

    • पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

    व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया (लॉगिन द्वारा):

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • रिजल्ट या स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • आवश्यक सुरक्षा कोड भरकर लॉगिन करें।

    • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आने के बाद डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा? जानें । एमपी पटवारी सिलेबस 2026 के बारे में जानें

    एमपी ग्रुप 2 सबग्रुप 4 रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी अपनी चयन स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं। एमपी पटवारी रिजल्ट आमतौर पर मेरिट लिस्ट पीडीएफ और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के रूप में उपलब्ध होता है, जिसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं।

    • रोल नंबर / आवेदन संख्या

    • अभ्यर्थी का नाम

    • श्रेणी (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी आदि)

    • प्राप्त अंक / स्कोर

    • मेरिट रैंक या चयन स्थिति (सफल/अर्ह/प्रावधानिक)

    • कटऑफ अंक (श्रेणीवार, यदि जारी हो)

    ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी 2026

    एमपी पटवारी कटऑफ 2026

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के अंतर्गत पटवारी पदों का कटऑफ परिणाम के साथ जारी किया जाता हैं। कटऑफ परीक्षा की कठिनाई स्तर, उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या, रिक्तियों और श्रेणी के आधार पर निर्धारित होती है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की जाती है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर रिजल्ट पीडीएफ से सटीक कटऑफ चेक कर सकेंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 कहां जारी होता हैं?
    A:

    एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता हैं।

    Q: क्या एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड जारी किया जाता हैं?
    A:

    हां, एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी किया जाता हैं।

    Q: एमपी पटवारी रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड किया जा सकता हैं?
    A:

    एमपी पटवारी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता हैं। इस लेख में डाउनलोड प्रक्रिया विस्तार से बताई गई हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)