Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026)- सिटी स्लिप, हॉल टिकट, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026)- सिटी स्लिप, हॉल टिकट, डाउनलोड लिंक

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026)- सिटी स्लिप, हॉल टिकट, डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 15 May 2026, 01:03 PM IST

    आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 एडमिट कार्ड - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी 2026 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) सीबीटी 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा। एएलपी 2026 आवेदन करने वाले उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और यूजर पासवर्ड का उपयोग करके आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी द्वारा एडमिट कार्ड से पहले आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया जाएगा।
    इसे भी देखें - आरआरबी एएलपी सिलेबसआरआरबी एएलपी वेतन
    लेटेस्ट - आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन पत्र 15 मई को जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एएलपी आवेदन पत्र 14 जून 2025 तक भर कर जमा कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 - एक नजर (RRB ALP 2026 Admit Card - Overview in hindi)
    2. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 - महत्वपूर्ण तथ्य (RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026 – Important Facts)
    3. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026- कैसे डाउनलोड करें? (How to Download RRB ALP Admit Card 2026 in Hindi?)
    4. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026: उल्लिखित विवरण
    5. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 में स्व-घोषणा (Self Declaration in RRB ALP Admit Card 2026 in hindi)
    6. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर
    7. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 के साथ कौन से दस्तावेज़ ले जाने हैं? (Documents To Carry With RRB ALP CBT 1 2026 Admit Card?)
    8. आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026)- सिटी स्लिप, हॉल टिकट, डाउनलोड लिंक
    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 16 मार्च, 2026 को आरआरबी एएलपी 2026 का संक्षिप्त नोटिस जारी कर आवेदन तिथियों की सूचना दी थी। इससे पहले, एक और सूचना जारी कर आरआरबी एएलपी रिक्तियों की घोषणा की गई थी। अधिसूचना के अनुसार आरआरबी एएलपी 2026 के तहत कुल 11,127 पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।

    उम्मीदवार परीक्षा के दिन तक आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड (RRB ALP 2026 CBT 1 admit card in Hindi download) कर सकते हैं। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP CBT1 admit card 2026 in Hindi) में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, तिथि, समय और परीक्षा केंद्र आदि जैसी जानकारी शामिल होगी। सीबीटी 1 एडमिट कार्ड से पहले आरआरबी एएलपी सिटी स्लिप जारी किया जाता है। जिसमें परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी होती है।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 के साथ, उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए निर्धारित फोटो पहचान पत्र - आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक भी साथ लाना होगा। हॉल टिकट और फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 2026 (RRB ALP CBT1 exam 2026 in hindi) में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण में किसी भी तरह की विसंगति होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा प्राधिकरण को सूचित करना चाहिए और इसे जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए।

    इसे भी पढ़े:

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा (RRB ALP 2026 exam in Hindi) सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाती है - आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 (RRB ALP CBT 1 in hindi), सीबीटी 2, सीबीएटी और साक्षात्कार। आरआरबी एएलपी का एडमिट कार्ड प्रत्येक चरण के लिए अलग से जारी किया जाता है। आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिया गया लेख विस्तार से पढ़ें।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 - एक नजर (RRB ALP 2026 Admit Card - Overview in hindi)

    आरआरबी एएलपी 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत होना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन, परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट की तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे सारणी में आरआरबी एएलपी 2026 भर्ती परीक्षा से जुड़ी विशेष जानकारी व तिथियां दी गई है।

    परीक्षा का नाम

    आरआरबी एएलपी

    परीक्षा आयोजक

    रेलवे भर्ती बोर्ड

    पद का नाम

    असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 ऑफिसियल वेबसाइट

    आधिकारिक आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे- rrbbhopal.gov.in)

    परीक्षा भाषा माध्यम

    Hindi, English

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड के चरण

    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 हॉल टिकट

    • आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड

    • आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड

    • आरआरबी एएलपी इंटरव्यू कॉल लेटर

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड जारी करने का माध्यम

    ऑनलाइन

    आरआरबी एएलपी 2026
    रिक्तियों की संख्या

    11,127 पद

    आरआरबी एएलपी अधिसूचना

    शॉर्ट नोटिस- 16 मार्च, 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन आरंभ

    15 मई, 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    14 जून, 2026

    आरआरबी एएलपी आवेदन सुधार

    17 से 26 जून 2026

    आरआरबी एएलपी 2026 सीबीटी 1 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 - महत्वपूर्ण तथ्य (RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026 – Important Facts)

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा।

    • एडमिट कार्ड की उपलब्धता की सूचना उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

    • उम्मीदवारों को डाक द्वारा कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

    • आरआरबी एएलपी 2026 एडमिट कार्ड में बारकोड भी होता है।

    • उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होती है।

    • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) ले जाना अनिवार्य है।

    • एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण दिया होता है।

    • बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना चाहिए।

    • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए; किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करें।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026- कैसे डाउनलोड करें? (How to Download RRB ALP Admit Card 2026 in Hindi?)

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ऑनलाइन प्राप्त करना होता है। इसमें परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और उम्मीदवार से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 के लिए क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं

    • संबंधित क्षेत्र के लिंक पर क्लिक करें

    • यह लिंक आपको संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर ले जाएगा

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें

    • एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें

    इसे भी पढ़ें:-

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026: उल्लिखित विवरण

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। यह एडमिट कार्ड दो भागों- उम्मीदवार की प्रति और आरआरबी की प्रति में विभाजित होता है, जिनमें व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा केंद्र और निर्देश शामिल होते हैं। इन सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक है। नीचे दोनों प्रतियों के लिए उल्लेखित विवरण दिया गया है।

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड की उम्मीदवार की प्रति में उल्लिखित विवरण

    • रोल नंबर

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • पंजीकरण संख्या

    • परीक्षा तिथि

    • निरीक्षक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार का नाम

    • परीक्षा पाली

    • फोटोग्राफ

    • रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा स्लॉट

    • हस्ताक्षर

    • लैंडमार्क

    • परीक्षा सत्र

    • अध्यक्ष के हस्ताक्षर

    • निकटतम रेलवे स्टेशन

    • गूगल मैप लिंक

    आरआरबी की कॉपी में उल्लिखित आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 का विवरण

    • रोल नंबर

    • रिपोर्टिंग समय

    • पंजीकरण संख्या

    • परीक्षा केंद्र कोड

    • जन्म तिथि

    • समुदाय (श्रेणी)

    • शिफ्ट

    • अपवाद (यदि कोई हो)

    • परीक्षा केंद्र पर चिपकाई जाने वाली तस्वीर के लिए स्थान

    • स्व-घोषणा के लिए स्थान

    • परीक्षा तिथि

    • उम्मीदवार के बाएँ अंगूठे का निशान (1 और 2)

    • बारकोड

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • निरीक्षक के हस्ताक्षर

    • अध्यक्ष के हस्ताक्षर

    ये लेख भी पढ़ें:

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 में स्व-घोषणा (Self Declaration in RRB ALP Admit Card 2026 in hindi)

    उपरोक्त सभी अन्य विवरणों के साथ, आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 (RRB ALP CBT 1 2026 admit card in hindi) में हस्ताक्षर और बाएँ अंगूठे के निशान के साथ स्व-घोषणा अनुच्छेद लिखने के लिए जगह दी जाती है। उम्मीदवारों को आरआरबी एएलपी परीक्षा केंद्रों (exam centres of RRB ALP in hindi) पर निरीक्षक की उपस्थिति में यह भाग भरना होगा। स्व-घोषणा लिखने का अर्थ है कि उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए विवरणों की सत्यता से सहमत है। स्व-घोषणा छोटे अक्षरों में होनी चाहिए, बड़े अक्षरों में नहीं।

    आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड का सैंपल इमेज -

    1583383973627

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर

    उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरण सही हैं। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 में नाम, जन्मतिथि, पिता और माता का नाम, फोटो और हस्ताक्षर से संबंधित किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करके सुधार करवाना चाहिए। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड में दिए गए विवरणों में सुधार करवाने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:

    • आरआरबी के कार्यालयों में सीधे जाएँ, कॉल करें या उन्हें ईमेल भेजें।

    • ईमेल में, उम्मीदवारों को उन विवरणों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा जिन्हें सुधारना है।

    • सुधार के बाद, आरआरबी उम्मीदवारों को एक नया आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा।

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 के साथ कौन से दस्तावेज़ ले जाने हैं? (Documents To Carry With RRB ALP CBT 1 2026 Admit Card?)

    आरआरबी एएलपी 2026 CBT 1 एडमिट कार्ड (RRB ALP 2026 CBT 1 Admit Card in hindi) के साथ, उम्मीदवारों को निम्नलिखित में से कोई एक फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना होगा, जिसके बिना कोई भी उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे पाएगा।

    • वोटर कार्ड

    • आधार कार्ड

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • यदि उम्मीदवार सरकारी कर्मचारी हैं तो नियोक्ता द्वारा जारी पहचान पत्र, स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय का फोटो पहचान पत्र आदि।

    • एक फोटो

    1583383972794

    उपयोगी लिंक

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    आरआरबी एएलपी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। ये दिशा निर्देश परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उनका पालन करना चाहिए, अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

    महत्वपूर्ण दिशा निर्देश:

    • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर, कलाई घड़ी आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित है।

    • परीक्षा केंद्र में पेन/पेंसिल जैसी कोई भी स्टेशनरी ले जाने की अनुमति नहीं है।

    • परीक्षा कक्ष के अंदर नकल करना सख्त वर्जित है।

    • अनुचित साधनों का उपयोग करने पर उम्मीदवार को आजीवन प्रतिबंधित किया जा सकता है।

    • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।

    • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है।

    • निर्धारित ड्रेस कोड (यदि लागू हो) का पालन करें।

    • परीक्षा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड ऑफलाइन प्राप्त किया जा सकता है?
    A:

    नहीं, एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होता है, डाक द्वारा नहीं भेजा जाता।

    Q: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए किन विवरणों की आवश्यकता होती है?
    A:

    उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होता है।

    Q: क्या बिना आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 के परीक्षा में प्रवेश मिल सकता है?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती।

    Q: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    यदि आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 में कोई त्रुटि है, तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करके उसे सुधार करवाना चाहिए।

    Q: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना आवश्यक है?
    A:

    उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य होता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Upcoming Dates
    SSC Stenographer Application Correction Date

    20 May'26 - 21 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ