Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 (Mp Nursing Officer Application form 2026): संशोधन, प्रक्रिया, लिंक
    • लेख
    • एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 (Mp Nursing Officer Application form 2026): संशोधन, प्रक्रिया, लिंक

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 (Mp Nursing Officer Application form 2026): संशोधन, प्रक्रिया, लिंक

    Kunal solankiUpdated on 11 May 2026, 11:01 AM IST

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 (Mp Nursing Officer Application form 2026 in Hindi): मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 तक चली थी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन 25 अप्रैल 2026 तक कर सकते थे। उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेसबाइट पर जाकर एमपी नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर सकते थे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस लेख में एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन लिंक (Mp nursing officer application direct link) उपलब्ध कराया गया है।
    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन डायरेक्ट लिंकएमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026
    1776744626430

    This Story also Contains

    1. एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 - अवलोकन (Mp Nursing Officer Application 2026 overview)
    2. एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026- पात्रता
    4. एमपी नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी 2026 - आयु सीमा
    5. MP Nursing Officer and Sister Tutor Application 2026: आवेदन प्रक्रिया
    6. एमपी नर्सिंग अधिकारी आवेदन शुल्क 2026
    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 (Mp Nursing Officer Application form 2026): संशोधन, प्रक्रिया, लिंक
    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026

    प्राधिकरण द्वारा जारी एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती अधिसूचना 2026 ( mp nursing officer bharti notification 2026) में पात्रता. आवेदन प्रक्रिया. तिथियां आदि की जानकारी विस्तार से दी गई है। एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है..इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
    ये भी देखें- एमपी वन रक्षक भर्ती 2026एम्स भर्ती 2026एमपी पीएटी 2026

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 - अवलोकन (Mp Nursing Officer Application 2026 overview)

    परीक्षा का नाम

    नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 2026

    संचालक

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPBSE

    पदों की संख्या

    नर्सिंग ऑफिसर - 2099 पद

    सिस्टर ट्यूटर- 218 पद

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आरएएस के चरण

    • लिखित परीक्षा

    • मेडिकरल परीक्षण

    • दस्तावेज सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट
    esb.mp.gov.in

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन आरंभ

    6 अप्रैल 2026

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर एप्लीकेशन लास्ट डेट

    20 अप्रैल 2026

    आवेदन त्रुटि सुधार

    6-25 अप्रैल 2026

    प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एमपी नर्सिंग ऑफिसर 2026 एडमिट कार्ड

    8 मई 2026

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा

    15 मई 2026

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026- पात्रता

    प्राधिकरण द्वारा एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों के लिए पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। इन सभी मानदंडो को पूरा करना अनिवार्य है। आगे लेख में एमपी नर्सिंग ऑफिसर पात्रता मानदंड 2026 (mp nursing officer eligibility 2026 in Hindi) की विस्तार से चर्चा की गई है।

    MPESB Nursing Officer and Sister Tutor Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता

    नर्सिंग ऑफिसर के लिए पात्रता

    • पीसीबी स्ट्रीम से 10+2 के तहत 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    • बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग हो, साथ में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

    • आवेदक का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण हो।

    सिस्टर ट्यूटर पदों के लिए -

    • पीसीबी स्ट्रीम से 10+2 के तहत 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    • बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग हो, साथ में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

    • आवेदक का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण हो।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी 2026 - आयु सीमा

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर 2026 भर्ती के लिए 1 जनवरी, 2026 तक आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर सिस्टर ट्यूटर भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है।

    MP Nursing Officer and Sister Tutor Application 2026: आवेदन प्रक्रिया

    उम्मीदवार निम्नलिखत चरणों का पालन करके एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 (mp nursing officer application form 2026) भर सकते हैं।

    • एमपीईबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
    • इसके बाद, स्क्रीन पर भाषा - हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
    • होमपेज पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन फॉर्म’ टैब पर क्लिक करें।

    1775447424598

    • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
    • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
    • सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

    एमपी नर्सिंग अधिकारी आवेदन शुल्क 2026

    प्राधिकरण द्वारा एमपी नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार बिना आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना आवेदन पत्र जमा नहीं कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे लेख में एमपी नर्सिंग अधिकारी आवेदन शुल्क 2026 (mp nursing officer application fee 2026) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


    1775280796379

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 कैसे भर सकता/सकती हूं
    A:

    उम्मीदवार एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 आधिकारिक वेबसाइट से भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    Q: एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 भरने की आयु सीमा क्या है?
    A:

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)