एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 (MP nursing officer bharti 2026)- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (MPESB) द्वारा 18 मई को प्रोविजनल एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 ((MP Nursing Officer Answer Key 2026) ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी सिस्टर ट्यूटर, नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 21 मई तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होगा। एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 15 मई को हुआ था।
This Story also Contains
8 मई को एमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी किया गया था। भ्यर्थी परीक्षा तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एमपी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते थे। एमपी कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (MPESB) द्वारा जारी ऑनलाइन नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक थी। एमपीईएसबी ने 6 अप्रैल 2026 को नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक जारी किया था।
एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर दिए आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर आवेदन पत्र भर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 25 अप्रैल 2026 तक दी गई।
लेटेस्ट अपडेट- संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ नर्स के पदों के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा–2026 के संबंध में विभिन्न याचिकाओं में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा याचिकाकर्ताओं को उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए अंतरिम राहत प्रदान की गई है। माननीय न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश के पालन में उक्त याचिकाओं के समस्त याचिकाकर्ता आवेदक दिनांक 29-04-2026 से 03-05-2026 तक अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र एम.पी. ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से मुख्य रूप से दो पदों नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पद पर नियुक्तियां की जानी हैं। नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer) के लिए कुल 2099 (1256 पद पर सीधी भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए) और सिस्टर ट्यूटर (Sister Tutor) के लिए कुल 218 पद हैं। दोनों पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। हालांकि दोनों ही पदों के लिए मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में एक्टिव पंजीयन होना अनिवार्य है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 3 अप्रैल को नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथि, शुल्क, परीक्षा तिथि और अन्य मुख्य जानकारी जारी की थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए मध्य प्रदेश नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर आवेदन शुल्क 500 रुपये और मध्यप्रदेश के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांगजन के लिए 250 रुपये है। सीधी भर्ती-बैकलॉग पदों के लिए कोई शुल्क नहीं है। विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।
आयोग | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) |
सेवा का नाम | मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा विभाग तृतीय श्रेणी (अलिपिकीय) सेवा |
पदनाम | नर्सिंग ऑफिसर एंड सिस्टर ट्यूटर |
श्रेणी | तृतीय श्रेणी |
कुल रिक्तियां | 2317 |
आयुसीमा | न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष (ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी) |
चयन प्रक्रिया |
|
एमपी ईएसबी ने एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर भर्ती अधिसूचना के साथ मध्यप्रदेश ने नर्सिंग ऑफिसर एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा - 2026 के लिए नियम पुस्तिका (rule book) 2 अप्रैल 2026 को जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में ईएसबी एसपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 की मुख्य तिथियां देख सकते हैं -
मुख्य इवेट | तिथियां |
एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटरऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत- | 6 अप्रैल 2026 |
एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अप्रैल 2026 |
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि | 6 से 25 अप्रैल 2026 |
एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती एडमिट कार्ड | 8 मई 2026 |
एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा | 15 मई 2026 से शुरू |
एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर भर्ती परिणाम | सूचित किया जाएगा |
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (अनारक्षित वर्ग हेतु)। महिला अभ्यर्थियों और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS) के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
नर्सिंग ऑफिसर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान (PCB) सब्जेक्ट के साथ 10+2 पद्धति से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। मध्य प्रदेश रजिस्ट्रशन काउंसिल/भारतीय उपचर्या परिषद से मान्यता प्राप्त नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र से 4 साल बीएससी नर्सिंट प्रशिक्षण अथवा जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण के बाद दो साल का पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी मध्य प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित पंजीयन होना जरूरी है।
सिस्टर, ट्यूटर: अभ्यर्थी ने भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान (PCB) विषय के साथ पद्धति 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए। बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बीएससी नर्सिंग की डिग्री और 1 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ में मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एमपी नर्सिंग ऑफिसर, सिस्टर ट्यूटर आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर आसानी से एमपी नर्सिंग ऑफिसर आवेदन पत्र और एमपी सिस्टर ट्यूटर आवेदनपत्र भर सकते हैं -
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की डिटेल्स भरें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होने के बाद आवेदन के लिए लॉगइन करें।
नर्सिंग ऑफिसर-ट्यूटर के लिंक पर क्लिक करें, चुने गए पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें।
अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अनुभव संबंधित सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
अपना स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें।
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी भरे गए विवरण चेक कर लें।
सबमिट करने के बाद, फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एमपी नर्सिंग ऑफिसर-ट्यूटर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी। एमपी नर्सिंग ऑफिसर-ट्यूटर सीबीटी का आयोजन कुल 100 अंक के लिए होगा। एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर परीक्षा प्रश्न पत्र दो भाग में होगा। पहला भाग 25 अंक का होगा डिसमें मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, सामान्य अभिरुचि से संबंधित प्रश्न होंगे। वहीं दूसरा भाग 75 अंक का होगा जिसमें उम्मीदवार के संबंधित विषय (Nursing/sister tutor) पर आधारित प्रश्न।
एमपी नर्सिंग ऑफिसर- सिस्टर ट्यूटर परीक्षा | मार्किंग स्कीम |
एमपी नर्सिंग ऑफिसर- सिस्टर ट्यूटर प्रश्न पत्र भाग 1 | 25 अंक |
एमपी नर्सिंग ऑफिसर- सिस्टर ट्यूटर भाग 2 | 75 अंक |
प्रत्येक सही उत्तर के लिए | 1 अंक |
प्रत्येक गलत उत्तर पर | 0.25 अंक काटे जाएंगे |
एमपी नर्सिंग ऑफिसर सिस्टर ट्यूटर परीक्षा के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र दो भाग में होगा।
भाग 1 में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य अभिरुचि।
भाग 2 (तकनीकी भाग) में उम्मीदवार के पद संबंधित विषयहोगा। जैसे बीएससी नर्सिंग के लिए परीक्षा में निम्नलिखित अध्याय से प्रश्न हो सकते हैं
शरीर रचना विज्ञान एवं शरीर क्रिया विज्ञान: मानव शरीर की संरचना एवं प्रणालियां।
नर्सिंग फाउंडेशन: स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना, संक्रमण नियंत्रण एवं बुनियादी नर्सिंग कौशल।
सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग: महामारी विज्ञान, पारिवारिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक नर्सिंग पद्धतियां।
चिकित्सा- शल्य चिकित्सा नर्सिंग: वयस्क स्वास्थ्य समस्याओं का प्रबंधन एवं रोग क्रिया विज्ञान।
प्रसूति विज्ञान: मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य नर्सिंग।
प्राधिकरण द्वारा एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 (mp nursing officer answer key 2026) दो चरणों में जारी की जाएगी। सबसे पहले परीक्षा के संपन्न होने के बाद एमपी नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक आंसर की जारी की जाएगी। किसी उम्मीदवार को यदि इस पर कोई आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा रिजल्ट के साथ एमपी नर्सिंग ऑफिसर अंतिम आंसर की जारी की जाएगी।
मंडल द्वारा एमपीईएसबी नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना निजी स्कोरकार्ड लॉगइन विवरण दर्ज करके देख सकेंगे। सामान्यत: फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही इस लेख के माध्यम से भी उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी नर्सिंग ऑफिसर-सिस्टर ट्यूटर अधिसूचना के अनुसार, भर्ती के लिए दो चरण का आयोजन होगा। इसमें मुख्य चरण ऑनलाइन एमपी नर्सिंग ऑफिसर-सिस्टर ट्यूटर परीक्षा है। इसमें सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन होगा और इसके बाद फाइनल एमपी नर्सिंग ऑफिसर-सिस्टर ट्यूटर परिणाम जारी होगा।
एमपी नर्सिंग ऑफिसर-सिस्टर ट्यूटर ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी): मेरिट सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अर्हता अंक (यूआर के लिए 50%, आरक्षित वर्ग के लिए 40%) प्राप्त करने होंगे।
एमपी नर्सिंग ऑफिसर-सिस्टर ट्यूटर दस्तावेज़ सत्यापन: सफल उम्मीदवारों को अंतिम स्वीकृति के लिए मूल शैक्षणिक, परिषद पंजीकरण और निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।