Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 (mp Nursing Officer Admit Card 2026): जारी, डाउनलोड स्टेप्स, लिंक
    • लेख
    • एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 (mp Nursing Officer Admit Card 2026): जारी, डाउनलोड स्टेप्स, लिंक

    एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 (mp Nursing Officer Admit Card 2026): जारी, डाउनलोड स्टेप्स, लिंक

    Kunal solankiUpdated on 11 May 2026, 11:03 AM IST

    एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 (mp Nursing Officer Admit Card 2026): मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (MPESB) द्वारा एमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड (mp Nursing Officer Admit Card 2026 in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ के साथ इस पेज के माध्यम से भी एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। बता दें कि एमपी नर्सिंग अधिकारी परीक्षा 15 मई को आयोजित की जाएगी।
    ये भी देखें- एमपी नर्सिंग ऑफिसर एप्लीकेशन 2026यूके नर्सिंग अधिकरी भर्ती 2026एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026
    एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक1778296162689

    एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 (mp Nursing Officer Admit Card 2026): जारी, डाउनलोड स्टेप्स, लिंक
    एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 (mp Nursing Officer Admit Card 2026)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (MPESB) द्वारा जारी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 थी। एमपीईएसबी ने 6 अप्रैल 2026 को नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक जारी किया था।

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। एमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026- एडमिट कार्ड अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    एमपी चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (mpMSSB

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://esb.mp.gov.in/

    पद का नाम

    एमपी नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2026 परीक्षा

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    8 मई, 2026

    नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    15 मई 2026

    एमपी नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    सूचित किया जाएगा

    एमपी नर्सिंग अधिकारी भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    प्राधिकरण द्वारा एमपी नर्सिंग अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। परीक्षा तिथि तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 (mp nursing officer admit card download) कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा स्थल पर बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी को समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपी नर्सिंग अधिकारी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण:-

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।

    • एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।

    • अब होम पेज पर परीक्षा का लिंक एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 लिंक को खोजें।

    1776163157378

    • अब लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

    • अब स्क्रीन पर ई एडमिट कार्ड दिखाई देगा इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को एमपी नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का स्थान

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • परीक्षा दिवस निर्देश

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    एमपी नर्सिंग अधिकारी परीक्षा तिथि 2026 (mp nursing officer exam dates)

    प्राधिकरण द्वारा एमपी नर्सिंग अधिकारी परीक्षा तिथि अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार एमपी नर्सिंग एवं सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 15 मई 2026 से आयोजित की जाएंगी।

    1776163157467

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार एमपी नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    Q: क्या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा स्थल में प्रवेश दिया जाएगा?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र के साथ वैध आईडी कार्ड भी ले जाएं।

    Q: अगर एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो तो क्या करें?
    A:

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करें। कोई त्रुटि होती है तो प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ईमेल या फोन नंबर के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)