Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 जारी (MP Hospital Assistant Answer Key Link 2026 Out)- आपत्ति, लिंक
    • लेख
    • एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 जारी (MP Hospital Assistant Answer Key Link 2026 Out)- आपत्ति, लिंक

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 जारी (MP Hospital Assistant Answer Key Link 2026 Out)- आपत्ति, लिंक

    Rajan KumarUpdated on 10 Jul 2026, 02:28 PM IST

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 जारी- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा आंसर की लिंक 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी MP Hospital Assistant Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा एमपी सहायक अस्पताल सहायक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस लेख में उपलब्ध MP अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 के माध्यम से भी सीधे उत्तर कुंजी तक पहुंच सकते हैं। एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई 2026 से आयोजित की गई।
    एमपी सहायक अस्पताल आंसर की डाउनलोड लिंक
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस और पैटर्न 2026
    1783673594984

    This Story also Contains

    1. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 से कैसे डाउनलोड करें
    3. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 से आपत्ति प्रक्रिया
    4. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 पर उल्लेखित विवरण
    5. एमपी अस्पताल सहायक फाइनल आंसर की 2026
    6. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- संपर्क विवरण
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 जारी (MP Hospital Assistant Answer Key Link 2026 Out)- आपत्ति, लिंक
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026

    MP Hospital Assistant Answer Key 2026 Link से डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है, तो MPESB द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित होगी, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति होती है, तो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 पीडीएफ (MP Hospital Assistant Answer Key link 2026 PDF) डाउनलोड करें और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें। एमपी अस्पताल सहायक (हॉस्पिटल असिस्टेंट) के 1200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। MP अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026, MP Hospital Assistant Answer Key PDF, आपत्ति से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026- अवलोकन व तिथियां

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर की जारी होना चयन प्रक्रिया का अहम चरण है। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी दो चरणों प्रोविजनल आंसर की और फाइनल आंसर की में जारी की जाती है। इसलिए अभ्यर्थियों को आंसर की जारी होने की तिथि, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए। नीचे दी गई सारणी में एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी संक्षेप में दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    एमपी अस्पताल सहायक के लिए भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    विभाग का नाम

    लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

    पद का नाम

    अस्पताल सहायक(Hospital Assistant)

    कुल पद

    1200 पद

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    07 से 23 मई 2026

    एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा तिथि

    24 जून से 8 जुलाई 2026

    एमपी हॉस्पिटल सहायक परीक्षा आंसर की लिंक

    सूचित किया जाएगा

    एमपी हॉस्पिटल सहायक परीक्षा आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 से कैसे डाउनलोड करें

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी की गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके MP Hospital Assistant Answer Key link 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर "MP Hospital Assistant Answer Key 2026" या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    1783673617123


    • अब अपनी Application Number, Date of Birth या मांगी गई अन्य लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
    • सभी विवरण भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
    • आपकी एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
    • उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों का अपने प्रश्न पत्र से मिलान करें।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 से आपत्ति प्रक्रिया

    प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
    • “Objection Form” या “Answer Key Objection” लिंक खोलें।


    1783673643088


    • आवेदन क्रमांक और पासवर्ड से लॉगिन करें।
    • जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसका चयन करें।
    • आपत्ति के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
    • निर्धारित आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
    • सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 पर उल्लेखित विवरण

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 से डाउनलोड करने के बाद आंसर की में परीक्षा और अभ्यर्थी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए आंसर की में उपलब्ध सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक होता है।

    आंसर की में दर्ज प्रमुख विवरण

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा तिथि और शिफ्ट

    • प्रश्नपत्र सेट/बुकलेट कोड

    • प्रश्न संख्या

    • प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर

    • अभ्यर्थी द्वारा चयनित उत्तर

    • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

    • आंसर की जारी होने की तिथि

    • महत्वपूर्ण निर्देश और नोटिस

    एमपी अस्पताल सहायक फाइनल आंसर की 2026

    MP Employees Selection Board द्वारा एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की में विशेषज्ञों द्वारा संशोधित अंतिम उत्तर शामिल होंगे, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अंतिम मिलान कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा जारी फाइनल आंसर की के बाद किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

    उपयोगी लिंक

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- संपर्क विवरण

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 जारी कर दिया गया है। अगर किसी अभ्यर्थी को डाउनलोड, लॉगिन, आपत्ति दर्ज करने या अन्य तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे बोर्ड के आधिकारिक संपर्क माध्यमों की सहायता ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर का ही उपयोग करें।

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

    चयन भवन, मुख्य मार्ग क्रं.1,

    चिनार उद्यान (पूर्व), भोपाल - 462011

    फोन क्रं. 0755-2578801-02

    शिकायत हेतु ई-मेल: complain.peb@mp.gov.in

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)