Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेटीएएसीसीई-2026 पैरा टीचर भर्ती (JTAACCE-2026 para teacher) - नई तिथियां जारी, आवेदन (18 अक्टूबर तक)
    • लेख
    • जेटीएएसीसीई-2026 पैरा टीचर भर्ती (JTAACCE-2026 para teacher) - नई तिथियां जारी, आवेदन (18 अक्टूबर तक)

    जेटीएएसीसीई-2026 पैरा टीचर भर्ती (JTAACCE-2026 para teacher) - नई तिथियां जारी, आवेदन (18 अक्टूबर तक)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Sep 2026, 11:03 AM IST

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन तिथियां जारी कर दी हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 29 सितंबर से 18 अक्टूबर है। वहीं फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में संशोधन 23 से 24 अक्टूबर तक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें कि प्राधिकरण द्वारा इसी पद पर पहले भी आवेदन प्रक्रिया जारी की गई थी जिसे तकनीकी कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया था।
    1790745369107

    This Story also Contains

    1. झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती परीक्षा 2026 - मुख्य तिथियां
    2. जेएसएससी प्रशिक्षित सहायक शिक्षक पात्रता मानदंड
    3. जेएसएससी प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के लिए आवेदन कैसे करें (How to apply for JSSC trained assistant Teacher)
    4. JSSC Para Teacher Application 2026 (जेएसएससी पैरा टीचर आवेदन शुल्क)
    5. जेटीएएसीसीई 2026 आवेदन सुधार (JTAACCE para Teacher application correction)
    6. जेटीएएसीसीई 2026 परीक्षा पैटर्न (JSSC Para Teacher exam pattern)
    7. झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड (JSSC Para Teacher admit card)
    8. JSSC Para Teacher Recruitment: रिक्तियों की संख्या
    जेटीएएसीसीई-2026 पैरा टीचर भर्ती (JTAACCE-2026 para teacher) - नई तिथियां जारी, आवेदन (18 अक्टूबर तक)
    जेटीएएसीसीई-2026 पैरा टीचर भर्ती



    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 23 जुलाई 2026 को झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा (JTAACCE) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। झारखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में असिस्टेंट पैरा टीचर कैटेगरी के अंतर्गत झारखंड प्रशिक्षित सहायक पारा टीचर भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक शिक्षक के 7,299 पदों को भरना है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जेटीएएसीसीई-2026 पैरा टीचर अधिसूचना डाउनलोड कर देख सकते हैं।

    जेटीएएसीसीई-2026 पैरा टीचर अधिसूचना के अनुसार, झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई से 30 अगस्त तक चली थी जिसे स्थगित किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन भर कर जमा कर सकते थे। परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि तक थी।

    1784952396797


    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी सूचना के अनुसार, पैरा कोटि के प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 6,101 नियमित तथा 1,198 बैकलाग पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित होगी।

    झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती परीक्षा 2026 - मुख्य तिथियां

    1784952396834

    जेटीएएसीसीई 2026 इवेंट्स

    मुख्य तिथियां

    जेटीएएसीसीई 2026 (पारा कोटि) आवेदन आरंभ

    31 जुलाई 2026
    29 सितंबर 2026

    जेटीएएसीसीई 2026 पारा टीचर आवेदन अंतिम तिथि

    30 अगस्त 2026
    18 अक्टूबर 2026

    जेटीएएसीसीई 2026 (पारा कोटि) आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि

    1 सितंबर 2026

    सूचित किया जाएगा

    जेटीएएसीसीई 2026 फोटो अपलोड कर ने और आवेदन प्रिंट आउट की अंतिम तिथि

    3 सितंबर 2026
    22 अक्टूबर 2026

    जेटीएएसीसीई 2026 (पारा कोटि) आवेदन सुधार सुविधा

    5 से 7 सितंबर 2026
    23-24 अक्टूबर 2026

    जेटीएएसीसीई पारा टीचर एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    जेएसएससी प्रशिक्षित सहायक शिक्षक पात्रता मानदंड

    झारखंड पैरा शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 35 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    इस प्रतियोगिता परीक्षा में सिर्फ अर्हता प्राप्त पारा शिक्षक भाग लेंगे। नियमित एवं बैकलाग दोनों प्रतियोगिता परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए एनसीटीई द्वारा तय अन्य योग्यता के साथ संबंधित कक्षाओं के लिए जेटेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। सीटेट अथवा झारखंड के पड़ोसी राज्यों द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण पारा शिक्षक भी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

    जेएसएससी प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के लिए आवेदन कैसे करें (How to apply for JSSC trained assistant Teacher)

    झारखंड पैरा टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन मोड में भर कर जमा करना है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर झारखंड प्रशिक्षित सहायक पैरा शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं -

    • जेएसएससी आधिकारिक वेबसाइट jssc..jharkhand.gov.in पर जाएं

    • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर जेटीएएसीसीई-2026 (पैरा टीचर) लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें

    • रजिस्ट्रेशन के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ई-मेल पर जेटीएएसीसीई रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा।

    • अब फिर से आवेदन लिंक पर जाकर लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें

    • आवेदन में भरे सभी विवरणों की जांच कर लें और सेव कर लें। शुल्क भुगतान के लिए आवेदन के एक दिन बाद का समय मिलेगा।

    • शुल्क भुगतान के बाद, अपनी स्कैन फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें

    • एक बार फिर से सभी विवरणओं की जांच कर लें और संकुष्ट होने पर आवेदन पत्र सबमिट करें।

    • जेटीएएसीसीई 2026 आवेदन सबमिट होने के बाद भरे हुए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

    JSSC Para Teacher Application 2026 (जेएसएससी पैरा टीचर आवेदन शुल्क)

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS), अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I (EBC-I), पिछड़ा वर्ग-II (BC-II)

    100 रुपये

    अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) (झारखंड के मूल निवासी)

    50 रुपये

    जेटीएएसीसीई 2026 आवेदन सुधार (JTAACCE para Teacher application correction)

    प्राधिकरण द्वारा जारी नई तिथियों के अनुसार आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 5 से 7 सितंबर 2026 23-24 अक्टूबर तक अपने जेटीएएसीसीई 2026 आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इनमें अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी एवं मोबाइल संख्या को छोड़कर किसी भी गलत विवरण को संशोधित करने के लिए पुनः लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

    जेटीएएसीसीई 2026 परीक्षा पैटर्न (JSSC Para Teacher exam pattern)

    झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (JSSC trained assistant Teacher Recruitment) का आयोजन ऑनलाइन होगा। हालांकि आयोग ने ओएमआर आधारित परीक्षा का विकल्प भी रखा है। परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में आयोजित होगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय उत्तर यानी एमसीक्यू में होगा। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    1784952396875

    झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड (JSSC Para Teacher admit card)

    आयोग द्वारा परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिंक के माध्यम से लॉगइन कर झारखंड प्रशिक्षित सहायक पैरा टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक (पैरा कोटी) सिलेबस

    पत्र

    विषय

    प्रश्न

    पूर्णांक

    परीक्षा की अवधि

    पत्र-1

    माध्यमिक परीक्षा के अनुरूप मातृभाषा यथा हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली / बंगला / मुण्डारी (मुण्डा) / हो / खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया / संस्कृत में से कोई एक भाषा (अर्हक प्रवृति)

    100

    100

    2:00 घंटे

    पत्र-2

    कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के द्वारा अधिसूचित भाषा –

    हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली / बंगला / मुण्डारी (मुण्डा) / हो / खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया / संस्कृत में से कोई एक भाषा

    100

    100

    2:00 घंटे

    पत्र-3

    (i) सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी–

    50

    50

    3:00 घंटे


    (ii) सामाजिक विज्ञान–

    75

    75



    (iii) विज्ञान एवं गणित–

    75

    75


    कुल


    300 + 100 (अर्हक प्रवृति)

    300 + 100 (अर्हक प्रवृति)


    JSSC Para Teacher Recruitment: रिक्तियों की संख्या

    पद का नाम

    रिक्तियां

    नियमित शिक्षण पद (Regular Teaching Posts)

    6,101

    बैकलॉग शिक्षण पद (Backlog Teaching Posts)

    1,198

    कुल

    7,299

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)