Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड लोक सेवा आयोग आवेदन पत्र 2026 (JPSC Exam Application Form 2026): आवेदन प्रक्रिया, लिंक
    • लेख
    • झारखंड लोक सेवा आयोग आवेदन पत्र 2026 (JPSC Exam Application Form 2026): आवेदन प्रक्रिया, लिंक

    झारखंड लोक सेवा आयोग आवेदन पत्र 2026 (JPSC Exam Application Form 2026): आवेदन प्रक्रिया, लिंक

    Kunal solankiUpdated on 08 Apr 2026, 09:25 AM IST

    झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। उम्मीदवार 9 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। इसके साथ ही जेपीएससी आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च भी बीत चुकी है। हालांकि माननीय झारखंड उच्च न्यायलय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वेबसाइट पर उक्त पदों से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध विशेष लिंक के माध्यम से दिनांक 07 से 11 मार्च अपराह्न 5:00 बजे तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते थे।
    लेटेस्ट अपडेट- आयोग ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए 7 अप्रैल को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 8 अप्रैल से परीक्षा केंद्र के स्थान से संबंधित जिला मुख्यालयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर वेबसाइट पर उपलब्ध OTR लिंक https://jpscotr.com के माध्यम से अपनी ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर/OTR नंबर और पासवर्ड दर्ज करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने जेपीएससी परीक्षा की संशोधित तिथि जारी की थी। जारी अधिसूचना के अनुसार jharkhand sse exam 2026, 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। वहीं सीएसई एग्जाम एडमिट कार्ड 14 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
    2. जेपीएससी परीक्षा 2026 आवेदन कैसे करें?
    3. जेपीएससी परीक्षा 2026 पात्रता
    4. जेपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आवश्यक विवरण/दस्तावेज
    5. जेपीएससी आवेदन शुल्क 2026
    6. जेपीएससी परीक्षा आवेदन 2026 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदू
    झारखंड लोक सेवा आयोग आवेदन पत्र 2026 (JPSC Exam Application Form 2026): आवेदन प्रक्रिया, लिंक
    झारखंड लोक सेवा आयोग आवेदन पत्र 2026 (JPSC Exam Application Form 2026): प्रक्रिया, तिथियां

    इससे पहले आयोग द्वारा याचिकाकर्ताओं के लिए एक बार फिर से आवेदन तिथि को विस्तारित किया गया था। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 16 मार्च कर दी गई थी। ये केवल याचिकाकर्ताओं के लिए लागू है।
    1773385116990
    जेपीएससी आवेदन सबंधित 6 मार्च को जारी अधिसूचना-
    1773112611887


    जानकारी के लिए बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा के लिए आवेदन अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया था। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेपीएससी सिविल सेवा के लिए अंतिम तिथि 9 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। इससे पहले आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया था। जारी अधिसूचना के अनुसार आवदेन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी अब 10 मार्च कर दी गई है। जेपीएसएसी सीसीई आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1772191086325


    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तिथि देखें-

    1772774021169


    आयोग द्वारा पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि को विस्तारित करते हुए अधिसूचना जारी की थी।


    1771213846887

    बता दें कि आयोग द्वारा 31 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जेपीएससी परीक्षा आवेदन पत्र 2026 (JPSC Application form 2026) जारी किया गया था। जेपीएससी आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी तय की गई थी। आयोग द्वारा 29 जनवरी 2026 को अपनी वेबसाइट पर जेपीएससी भर्ती अधिसूचना 2026 (JPSC Recruitment Notification 2026) जारी की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर भर्ती की जानी है। जेपीएससी परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है उम्मीदावरों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी विलंब के जल्द से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 1769751036173

    जेपीएससी परीक्षा 2026 मुख्यत: दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहला जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 और दूसरा जेपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 है। झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा 2026 में आवेदन कैसे करें, क्या होगी प्रक्रिया? इन सभी प्रश्नों के उत्तर उम्मीदवारों को इस लेख में मिलेंगे। उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस लेख को पूरा पढ़ें।
    अन्य उपयोगी लिंक:- जेपीएससी भर्ती 2026 देखें । जेपीएससी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न देखें

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा 2025 (Jharkhand Civil Service Exam 2025) की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना जरूरी है। उम्मीदवारों को नीचे तालिका में सरलता से इन तिथियों की जानकारी दी गई है जो कि समय समय पर अपडेट भी की जाती रहेंगी।

    झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट

    तिथियां

    जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2026 आवेदन शुरू

    31 जनवरी 2026

    जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    14 फरवरी 2026

    20 फरवरी 2026

    9 मार्च 2026

    जेपीएससी परीक्षा 2026 आवेदन शुल्क अंतिम तिथि

    16 फरवरी 2026

    21 फरवरी 2026

    10 मार्च 2026

    जेपीएससी एडमिट कार्ड 2026

    14 अप्रैल 2026

    जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 तिथि

    12 अप्रैल 2026

    19 अप्रैल 2026 (संशोधित)

    जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 प्रथम उत्तर कुंजी

    13 अप्रैल 2026 (संभावित)

    सूचित किया जाएगा

    जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 आंसर की आपत्ती दर्ज कराने की तिथि

    13 से 22 अप्रैल 2026 (संभावित)

    सूचित किया जाएगा

    जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2026 अंतिम आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    जेपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2026 तिथि

    सूचित किया जाएगा

    जेपीएससी परीक्षा रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    जेपीएससी परीक्षा 2026 आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हे कि वे जेपीएससी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प How To Apply को एक बार आवश्य देखें। उम्मीदवारों को जेपीएससी 2026 आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    जेपीएससी परीक्षा 2026 हाउ टू अप्लाई

    चरण 1: जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

    1770009351806


    चरण 2: होमस्क्रीन पर दिए गए "ऑनलाइन आवेदन" टैब पर क्लिक करें।

    चरण 3: अब नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक फ़ील्ड में सभी विवरण भरें।

    चरण 4: पंजीकरण आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।

    चरण 5: जेपीएससी 2026 पंजीकरण फॉर्म में विवरण भरें।

    चरण 6: विनिर्देशों के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    चरण 7: ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    चरण 8: भरे हुए आवेदन पत्र की समीक्षा करें और उसके दो प्रिंटआउट लें।

    जेपीएससी परीक्षा 2026 पात्रता

    आयोग द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेपीएससी परीक्षा 2026 पात्रता (JPSC Exam Eligibility 2026 in Hindi) मानदंडोें का उल्लेख किया जाता है। उम्मीदवारों को जेपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    जेपीएससी परीक्षा 2026 पात्रता

    बिंदू

    विवरण

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु सीमा:


    • प्रशासनिक सेवाएँ- 22 वर्ष

    • पुलिस सेवाएँ और उत्पाद सेवाएँ- 20 वर्ष

    • वित्त सेवाएँ- 21 वर्ष


    अधिकतम आयु सीमा


    • पुरुष: 35 वर्ष

    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 37 वर्ष

    • महिला उम्मीदवार: 38 वर्ष

    • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 40 वर्ष



    शैक्ष्णिक योग्यता

    उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए

    जेपीएससी आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आवश्यक विवरण/दस्तावेज

    जेपीएससी परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे।

    • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट

    • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीरें

    • मान्य फोटो पहचान पत्र

    • ईमेल आईडी

    • मोबाइल नंबर

    • स्नातक की मार्कशीट

    • पहचान पत्र

    जेपीएससी आवेदन शुल्क 2026

    जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जेपीएससी परीक्षा शुल्क भुगतान (JPSC Application Fee) करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है। बिना परीक्षा शुल्क के भुगतान किए उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र सबमिट नहीं कर पाएंगे। जेपीएससी आवदेन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी तय की गई थी जो अब 21 फरवरी कर दी गई है। अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों का वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1), पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-II) एवं श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपए है जबकि ारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति, आदिम जनजाति सहित / अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा शुल्क 50 रुपए है।

    जेपीएससी परीक्षा आवेदन 2026 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदू

    जेपीएससी परीक्षा आवेदन 2026 करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    • आवेदन में कोई भी जानकारी अधूरी और गलत दर्ज न करें।

    • आवेदन करते वक्त निर्धारित किए गए आकार में ही दस्तावेजों को अपलोड करें।

    • उम्मीदवार अपने पास पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, आवेदन पत्र की फोटो कॉपी जरुर सुरक्षित रखें।

    • आवेदन करते वक्त उम्मीदवार अपने साथ दस्तावेज प्रमाण पत्र आवश्य रखें।

    अन्य उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: जेपीएसएसी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की तिथि क्या है?
    A:

    आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जेपीएसएसी परीक्षा 2026 के लिए आवदेन तिथि 31 जनवरी - 9 मार्च 2026 तय की गई है।

    Q: क्या जेपीएसएसी 2026 आवदेन ऑफलाइन भरा जा सकता है?
    A:

    नहीं, जेपीएसएसी 2026 आवदेन ऑनलाइन ही भरा जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)