Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025-26 (Jharkhand Home Guard Bharti 2025) - आवेदन, पात्रता, रिक्तियां
    • लेख
    • झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025-26 (Jharkhand Home Guard Bharti 2025) - आवेदन, पात्रता, रिक्तियां

    झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025-26 (Jharkhand Home Guard Bharti 2025) - आवेदन, पात्रता, रिक्तियां

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Mar 2026, 10:46 AM IST

    झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025-26 (Jharkhand Home Guard Bharti 2025) - झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से होमगार्ड भर्ती के लिए जिलावार होमगार्ड भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने जिले के लिए जारी झारखंड होमगार्ड के लिए आवेदन की तिथि के अनुसार आवेदन पत्र भर सकते थे। सूचना के अनुसार, 16 जिलों में 8864 होमगार्ड की भर्ती की जानी है। भर्ती परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 तक होगा। परीक्षा के चरणों में शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा शामिल है। हाल ही में गढ़वा जिले के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 26 दिसंबर से 24 जनवरी थी। इससे पहले, दुमका जिले में होमगार्ड के 737 पदों पर वैकेंसी के लिए सूचना जारी की गई थी। झारखंड होम गार्ड आवेदन पत्र 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। सूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2025 थी।
    1774414325283

    झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025-26 (Jharkhand Home Guard Bharti 2025) - आवेदन, पात्रता, रिक्तियां
    झारखंड होम गार्ड भर्ती 2025-26 (Jharkhand Home Guard Bharti) - आवेदन (18 नवंबर), पात्रता, रिक्तियां

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी द्वारा सिमडेगा जिले के लिए 24 अक्टूबर 2025 को जारी होमगार्ड आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 थी। सिमडेगा के लिए करीब 1143 होमगार्ड की भर्ती की जाएगी।

    झारखंड होम गार्ड भर्ती के लिए जारी पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया हिंदी लेखन क्षमताऔर शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी।

    दुमका होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन तिथि, पात्रता, परीक्षा के चरण आदि की जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।

    झारखंड होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 - अवलोकन

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजन करने वाली संस्था, पदों की संख्या आवेदन और परीक्षा की तिथि की जानकारी होनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवार झारखंड गृह रक्षक परीक्षा की मुख्य जानकारी देख सकते हैं-

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    झारखंड होमगार्ड भर्ती परीक्षा

    भर्ती प्राधिकरण का नाम

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी

    पदों की संख्या

    737

    रजिस्ट्रेशन तिथि

    18 नवंबर से 2 दिसंबर, 2025

    आयु सीमा

    19 से 40 वर्ष (वर्ग के अनुसार छूट)

    शैक्षणिक योग्यता

    7वीं पास

    ऑफिशियल वेबसाइट

    recruitment.jharkhand.gov.in

    दुमका होमगार्ड के लिए ग्रामीण गृह रक्षक के लिए 667 पद और शहरी गृह रक्षक के लिए 70 पदों की घोषणा की गई है। होमगार्ड पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति दुमका मुफस्सिल, काठीकुण्ड, गोपीकान्दर, शिकारीपाड़ा, रानेश्वर, मसलिया, जामा, जरमुण्डी, सरैयाहाट और रामगढ़ प्रखंड में की जाएगी।

    1762427495809

    झारखंड होमगार्ड पात्रता मानदंड 2025

    झारखंड होमगार्ड के लिए जारी अधिसूचना में दुमका होमगार्ड भर्ती के लिए पात्रता मानदंड का उल्लेख किया गया है। होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे पात्रता मानदंड को देख सकते हैं -

    शैक्षणिक योग्यता -

    • ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास है।

    • शहरी गृह रक्षक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।

    आयु सीमा- न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

    1762427495857


    1762427495900

    झारखंड होमगार्ड आवेदन कैसे करें-

    • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर दिए गए होमगार्ड आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • होमगार्ड आवेदन से पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद आईडी बन जाएगी, इसके माध्यम से लॉग इन कर होमगार्ड आवेदन फॉर्म को भरना होगा।

    • होमगार्ड आवेदन फॉर्म भरने के बाद एक बार पूरा विवरण चेक कीजिए और इसके बाद आवेदन फीस जमा कीजिए।


    • आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

    झारखंड होमगार्ड एडमिट कार्ड 2025

    झारखंड होमगार्ड लिखित परीक्षा तिथि से पहले संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट और recruitment.jharkhand.gov.in पर होमगार्ड एडमिट कार्ड (Home Guard Admit card in Hindi) जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होता है। इसके बिना उम्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

    झारखंड होमगार्ड भर्ती परीक्षा

    झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता के तहत दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉटपूट के माध्यम से उम्मीदवारों की दक्षता की जांच होगी।

    1762427495948

    होमगार्ड पीईटी में सफल उम्मीदवारों को होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

    झारखंड होमगार्ड चयन प्रक्रिया 2025

    झारखंड होमगार्ड चयन प्रक्रिया (Jharkhand Hom Guard selection process in Hindi) के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक पदों के लिए) के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के बाद सफल उम्मीदवारों को होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा (Home Guard exam in Hindi) में उम्मीदवारों से कक्षा सातवीं या दसवीं के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे।

    हिन्दी लेखन परीक्षा (Hindi writing exam) : शारीरिक जांच में सफल उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी। ग्रामीण होमगार्ड के लिए लिखित परीक्षा का स्तर 7वीं कक्षा और शहरी होमगार्ड के लिए लिखित 10वीं कक्षा के स्तर की होगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

    तकनीकी दक्षता परीक्षा (Technical Efficiency Test): तकनीकी दक्षता परीक्षा केवल शहरी तकनीकी होमगार्ड उम्मीदवारों के लिए होगी। परीक्षा का कुल अंक 100 होगा और उत्तीर्णांक 30 होंगे।

    चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के बाद ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। ट्रेनिंग पूरा करने पर उन्हें होमगार्ड के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)