KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
आईबी एमटीएस भर्ती 2025 (IB MTS Recruitment 2025 in Hindi): गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) भर्ती टियर 2 परीक्षा का अंतिम परिणाम (IB MTS final result) 6 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है। आईबी एमटीएस टियर 2 का आयोजन 12 जुलाई 2026 को हुआ था। परीक्षा के लिए आईबी एमटीएस टियर 2 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी किया गया था। आईबी एमटीएस टियर 1 में सफल उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल से टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। आईबीएमटीएस टियर 1 परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी 2026 को हुआ और परिणाम 14 अप्रैल को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए आईबी एमटीएस रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
आईबी एमटीएस फाइनल रिजल्ट देखें
This Story also Contains
आईबी एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ में राज्यवार रिजल्ट जारी किया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। आईबी एमटीएस टियर 1 परीक्षा 27 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार 12 जुलाई को आईबी एमटीएस टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए। आईबी एमटीएस टियर 2 परीक्षा 1 घंटे की अवधि की होती है। यह डिस्क्रिप्टिव टेस्ट कुल 50 अंकों का होगा, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंशन का मूल्यांकन किया जाता है। आईबी एमटीएस रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
आईबी एमटीएस भर्ती परीक्षा टियर 1 का परिणाम देखें
आईबी एमटीएस एग्जाम 2025 चयन प्रक्रिया में टियर-1, टियर-2, इंटरव्यू चरण शामिल है। आईबी एमटीएस टियर 2 एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे।
प्राधिकरण द्वारा टियर 1 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 9 जनवरी 2026 को जारी की गई थी और आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड 24 जनवरी को जारी हुआ था। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप की जांच कर सकते हैं।
आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
बता दें कि आईबी एमटीएस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर थी। बता दें कि मंत्रालय द्वारा आईबी में एमटीएस के कुल 362 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आईबी एमटीएस भर्ती 2025 अधिसूचना देख सकते हैं। आगामी सरकारी परीक्षाएं यहां देखें । डीएसएसएसबी एमटीएस आवेदन 2025
आईबी एमटीएस भर्ती 2025 (IB MTS Recruitment 2025) में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10 वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार इस लेख में आईबी एमटीएस भर्ती 202 (IB MTS Vacancy 2025) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, रिजल्ट आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बिना परीक्षा सरकारी नौकरी के लिए यहां क्लिक करें
आईबी एमटीएस वैकेंसी 2025 से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता ले सकते हैं। निम्न तालिका में आवेदन आईबी एमटीएस भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आईबी एमटीएस भर्ती 2025 - अवलोकन
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | गृह मंत्रालय |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mha.gov.in |
कुल पद | 362 |
आवेदन तिथि | 22 नवंबर- 14 दिसंबर 2025 |
आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2025 | 24 जनवरी 2026 |
आईबी एमटीएस टियर 1 परीक्षा 2025 | 27 जनवरी 2026 |
आईबी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट 2025 | 14 अप्रैल 2026 |
| आईबी एमटीएस टियर 2 परीक्षा | 12 जुलाई 2026 |
| आईबी एमटीएसफाइनल रिजल्ट | 6 अक्टूबर 2026 |
उम्मीदवार आईबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना में आईबी एमटीएस एग्जाम पैटर्न (IB MTS Recruitment 2025 Exam Pattern) की विस्तार से जानकारी दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार आईबी एमटीएस एग्जाम पैटर्न 2025 में टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा की जाएगी। आईबी एमटीएस टियर 1 परीक्षा (IB MTS Tier 1 Exam 2025) कुल 100 अंको की होगी। टियर 1 परीक्षा की समयावधि 1 घंटे निर्धारित की गई है वहीं टियर 2 परीक्षा कुल 50 अंको की होगी और इस परीक्षा की समयावधि 1 घंटे तय की गई है।
आईबी एमटीएस भर्ती 2025 योग्यता (IB MTS Eligibility 2025) में उम्मीदवार को 10वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18-25 वर्ष होनी चाहिए। आईबी एमटीएस योग्यता 2025 के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट की जांच जरूर करनी चाहिए।

आईबी एमटीएस भर्ती 2025 परीक्षा के कुछ दिन पहले प्राधिकरण द्वारा आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड 2025 (IB MTS Admit Card 2025) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईबी एमटीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड 2025 (IB MTS Admit Card Download 2025 in Hindi) कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमे उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करें।
उम्मीदवार आईबी एमटीएस भर्ती 2025 परीक्षा केंद्र (IB MTS Exam Centre 2025 in Hindi) की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार केवल 5 विकल्प का ही चुनाव कर सकते हैं।
आईबी एमटीएस भर्ती 2025 रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से आईबी एमटीएस रिजल्ट 2025 (IB MTS Result 2025) डाउनलोड कर सकते हैं। आईबी एमटीएस परिणाम देखन के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंंशियल का उपयोग करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड भी देख सकते हैं।
प्राधिकरण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आईबी एमटीएस चयन प्रक्रिया 2025 (IB MTS Selection Process 2025 in Hindi) के बारे में जानकारी दी गई है। आईबी एमटीएस चयन प्रक्रिया 2025 में उम्मीदवारों को टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। टियर-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षा टियर 2 के लिए योग्य होंगे। टियर-2 परीक्षा क्वालिफाइंग होगी। अंत में प्राधिकरण द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अंत में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार आईबी एमटीएस आवेदन 14 दिसंबर तक कर सकते थे।
आईबी में एमटीएस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 10 वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026 | Last Date to Apply: 26th November
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Grade 'A+' accredited by NAAC
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary