Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचटेट आंसर की 2026 जारी (HTET Answer Key 2026 Out)- HTET लेवल 1, 2 और 3 आंसर की PDF डाउनलोड, आपत्ति (समाप्त)
    • लेख
    • एचटेट आंसर की 2026 जारी (HTET Answer Key 2026 Out)- HTET लेवल 1, 2 और 3 आंसर की PDF डाउनलोड, आपत्ति (समाप्त)

    एचटेट आंसर की 2026 जारी (HTET Answer Key 2026 Out)- HTET लेवल 1, 2 और 3 आंसर की PDF डाउनलोड, आपत्ति (समाप्त)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 10 Jul 2026, 09:25 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचटेट आंसर की 2026: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा जारी HTET 2026 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई बीत चुकी है। बोर्ड द्वारा एचटेट आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर 6 जुलाई को जारी की गई थी। BSEH ने परीक्षा के प्रत्येक स्तर के लिए HTET 2026 उत्तर कुंजी प्रकाशित की गई। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर की ऑनलाइन देख व डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवार HTET 2026 उत्तर कुंजी की मदद से अपने अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी एचटेट आंसर की 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था।
    एचटेट आंसर की डाउनलोड लिंक
    1783495096241
    एचटेट आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी होती है, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और गलत पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिल सकता है। इसके बाद दूसरे चरण में फाइनल आंसर की प्रकाशित की जाएगी, जिसमें सभी आपत्तियों के समाधान शामिल होंगे और जिसके आधार पर एचटेट अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। एचटेट आंसर की 2026 कब जारी होगी?, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति कैसे दर्ज करें और उसकी प्रक्रिया क्या है?, पिछले वर्षों के आंसर की पीडीएफ के लिए अभ्यर्ती इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
    ये भी पढ़ें: बिहार एसटेट सिलेबस । बिहार एसटीईटी आंसर की 2025

    This Story also Contains

    1. एचटेट आंसर की 2026 - एक नजर
    2. HTET उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें
    3. एचटेट आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    4. यदि एचटीईटी उत्तर कुंजी 2026 में कोई त्रुटि हो तो क्या होगा?
    5. HTET उत्तर कुंजी 2026 – पिछले वर्षों की HTET उत्तर कुंजी
    6. एचटीईटी उत्तर कुंजी 2024
    एचटेट आंसर की 2026 जारी (HTET Answer Key 2026 Out)- HTET लेवल 1, 2 और 3 आंसर की PDF डाउनलोड, आपत्ति (समाप्त)
    एचटेट आंसर की 2026

    एचटेट आंसर की 2026 - एक नजर

    एचटेट एचटेट आंसर की 2026 (HTET Answer Key 2026 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाता है, जिसे परीक्षा के बाद जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Haryana Teacher Eligibility Test 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे अवगत रहें। नीचे सारणी में परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी दी गई है।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    एचटीईटी

    परीक्षा का पूरा नाम

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा

    परीक्षा आयोजित करने वाला प्राधिकरण

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – हरियाणा (बीएसईएच)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तर

    आवेदन का तरीका

    एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म (स्तर 1, स्तर 2 और स्तर 3)

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    bseh.org.in या htet.eapplynow.com

    एचटीईटी आवेदन फॉर्म 2025 की तिथि

    24 दिसंबर 5 जनवरी 2026 तक

    एचटीईटी परीक्षा तिथि

    17 और 18 जनवरी, 2026
    13 और 14 जून 2026
    4 और 5 जुलाई 2026

    एचटीईटी आंसर की 2026 तिथि

    6 जुलाई 2026

    एचटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज

    9 जुलाई तक

    एचटेट फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एचटीईटी परीक्षा परिणाम

    सुचित किया जाएगा

    HTET उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें

    बोर्ड ने एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी के लिंक सक्रिय कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एचटेट आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं । इसके लिए इस पेज पर एचटेट आंसर की डाउनलोड लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है।

    एचटेट आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा HTET 2026 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एचटेट आंसर की 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं—

    1. सबसे पहले हरियाणा टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर उपलब्ध HTET 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

      1783395104045

    3. एचटेट आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    4. उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़ें:-

    HTET आंसर की 2026 – HTET स्कोर की गणना करने के चरण

    HTET 2026 की उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने अनुमानित (अपेक्षित) स्कोर की गणना कर सकते हैं। HTET परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है।

    HTET स्कोर की गणना करने के लिए नीचे दिए गए चरण अपनाएं—

    1. सबसे पहले HTET 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

    2. अपनी उत्तर पुस्तिका/ओएमआर शीट को उत्तर कुंजी से मिलान करें।

    3. सभी सही उत्तरों की संख्या गिनें।

    4. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है, इसलिए सही उत्तरों की कुल संख्या को 1 से गुणा करें।

    5. गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

    6. यदि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं है, तो गलत उत्तरों के लिए कोई अंक न घटाएं।

    7. इस प्रकार प्राप्त कुल अंक आपका अनुमानित HTET स्कोर होगा।

    यदि एचटीईटी उत्तर कुंजी 2026 में कोई त्रुटि हो तो क्या होगा?

    यदि HTET उत्तर कुंजी 2026 में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो प्राधिकरण द्वारा उम्मीदवारों को उसे चुनौती देने का अवसर प्रदान किया जाता है। HTET की अनंतिम उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर गलती होने पर उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, साथ ही अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित और प्रामाणिक साक्ष्य भी अपलोड करने होंगे। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि बिना वैध प्रमाण के किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही आपत्ति प्रक्रिया पूरी करें।

    एचटेट आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे करें

    यदि किसी उम्मीदवार को HTET 2026 की उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

    1. आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विज़िट करें।

    2. HTET 2026 Answer Key Objection लिंक पर क्लिक करें।

    3. लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

    4. संबंधित प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।

    5. आपत्ति के समर्थन में आवश्यक प्रमाण/दस्तावेज अपलोड करें।

    6. निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।

    7. सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपत्ति रसीद डाउनलोड कर लें।

    8. निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

    HTET उत्तर कुंजी 2026 – पिछले वर्षों की HTET उत्तर कुंजी

    उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में पिछले वर्षों की एचटीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

    एचटीईटी उत्तर कुंजी 2024

    विवरण

    पीडीएफ लिंक

    स्तर-1 (पीआरटी)

    स्तर-1 (पीआरटी) उत्तर कुंजी

    स्तर-2 (टीजीटी)

    स्तर-2 (टीजीटी) आंसर की

    स्तर-3 (पीजीटी)

    स्तर-3 (पीजीटी) आंसर की

    HTET उत्तर कुंजी डाउनलोड करें


    HTET आंसर की 2021 पीडीएफ डाउनलोड करें

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)