Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 (HSSC Group D Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 (HSSC Group D Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें

    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 (HSSC Group D Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें

    Rajan KumarUpdated on 20 Jul 2026, 04:38 PM IST

    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने पंजीकरण विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी अलग से आधिकारिक सूचना के माध्यम से घोषित करेगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा ग्रप डी परीक्षा एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
    महत्वपूर्ण लेख: एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026

    This Story also Contains

    1. एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा 2026
    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 (HSSC Group D Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें
    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026

    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 (HSSC Group D Admit Card 2026) में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि एवं समय, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

    एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत आधिकारिक अधिसूचना 18 जून 2026 को जारी की गई थी। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर विभिन्न विभागों में ग्रुप डी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग द्वारा परीक्षा तिथि की घोषणा आधिकारिक सूचना के माध्यम से की जाएगी। एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती 2026 अधिसूचना पीडीएफ

    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन व तिथियां

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026 (HSSC Group D Recruitment 2026) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। भर्ती प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर संचालित की जाएगी, जिसके प्राप्त अंकों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और चयन प्रक्रिया से संबंधित प्रमुख जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती प्राधिकरण

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

    परीक्षा का नाम

    एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    05/2026

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    18 जून 2026

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (OMR आधारित)

    चयन प्रक्रिया

    • CET परीक्षा

    • मेरिट सूची

    • विभागवार सहमति

    • दस्तावेज सत्यापन एवं नियुक्ति

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    onetimeregn.haryana.gov.in/hssc

    पद श्रेणी

    ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी भर्ती)

    एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एचएसएससी ग्रुप डी आवेदन देखें

    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप डी सीईटी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर ऑनलाइन जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपने पंजीकरण विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध "HSSC Group D Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

    • लॉगिन करते ही आपका एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    एचएसएससी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में अंकित सभी विवरणों का मिलान कर लेना चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नंबर

    • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर

    • पिता/माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • श्रेणी (Category)

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा की तिथि

    • परीक्षा का समय एवं रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा केंद्र का कोड

    • परीक्षा की अवधि

    • उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    • परीक्षा नियंत्रक/आयोग के हस्ताक्षर (यदि लागू हों)

    महत्वपूर्ण लेख: एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026सीटेट 2026

    एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा 2026

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप डी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा की तिथि आयोग द्वारा अलग से आधिकारिक सूचना के माध्यम से घोषित की जाएगी, जबकि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    ये भी पढ़ें:- हरियाणा सीईटी हरियाणा सीईटी लॉगइन

    Upcoming Competition Exams