दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 16 जून को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली प्रिंटर ऑपरेटर) परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवार फाइनल आंसर की 30 जून तक रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, 5 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल प्रोविजनल आंसर की 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। उम्मीदवार 5 से 7 फरवरी 2026 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली हेड कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। एसएससी द्वारा आंसर की पर आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है।
This Story also Contains
हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में रिक्तियों को संशोधित किया है। अब इस भर्ती के लिए कुल 443 पद उपलब्ध हैं। पुरुषों के पद 370 से घटकर 297 और महिलाओं के पद 182 से घटकर 146 कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना का देख कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 15 से 22 जनवरी 2026 तक हुआ था। आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निवारण के बाद अंतिम आंसर की एवं परिणाम जारी किए जाएंगे।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की डाउनलोड लिंक
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 परीक्षा की आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी हुई, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों की जांच करने और गलत पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। इसके बाद दूसरे चरण में फाइनल आंसर की प्रकाशित की गई, जिसमें सभी आपत्तियों के समाधान शामिल होते हैं और जिसके आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाता है।
ये भी पढ़िए:-
आंसर की भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण हैं। इसकी की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को समझ सकते हैं। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की 2025 कब जारी होगी?, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति कैसे दर्ज करें और उसकी प्रक्रिया क्या है? ऐसे महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़िए।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा के लिए उम्मीदवार सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन 5 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। वहीं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 15 से 22 जनवरी 2026 को आयोजित हुई।
SSC Delhi Police Bharti 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 552 443 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।
विवरण | जानकारी |
भर्ती संगठन | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
पद का नाम | दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल |
कुल पद | पुरुष- महिला- |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण। |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन | 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड | 14 जनवरी 2026 |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा | 15 से 22 जनवरी 2026 |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की | 5 फरवरी 2026 |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की आपत्ति | 7 फरवरी 2026 तक |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परिणाम फाइनल आंसर की | 29 मई 2026 16 जून 2026 |
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
SSC द्वारा दिल्ली हेड कांस्टेबल आंसर की परीक्षा समाप्ति के बाद ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे Delhi Police Head Constable Answer Key डाउनलोड प्रक्रिया देख सकते हैं।
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
होमपेज पर आंसर की सेक्शन पर क्लिक करें
“Delhi Police Head Constable Answer Key 2025” लिंक चुनें
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी
PDF डाउनलोड करें और अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार उत्तर मिलाएं
यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे एसएससी के द्वारा उपलब्ध कराए गए objection लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
एसएससी की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Delhi Police Head Constable Answer Key Objection 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
उस प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
सही उत्तर का प्रमाण (जैसे किताब, नोट्स, आधिकारिक स्रोत) अपलोड करें।
निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करके आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करें।
आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट/शिफ्ट (यदि लागू हो) और आपका कथित सही उत्तर विकल्प स्पष्ट रूप से भरें।
दिए गए प्रमाण/स्रोत को अपलोड करें- उदाहरण के लिए सरकारी पुस्तक, वैज्ञानिक लेख, एनसीईआरटी आदि। यह आपकी आपत्ति को मजबूत बनाता है।
यदि शुल्क लागू हो (प्रति प्रश्न शुल्क) उस राशि का भुगतान समय से करें- अन्यथा आपकी आपत्ति स्वीकार नहीं हो सकती।
आपत्ति दर्ज करने की लिंग्विस्टिक शर्तें देखें- कुछ लिंक केवल हिंदी में हो सकते हैं, या भाषा विशेष का विकल्प हो सकता है।
आपत्ति दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति (स्वीकार/नकर) या बदलाव की सूचना मिलने तक ध्यान दें। यदि कोई प्रश्न सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की में बदलाव हो सकता है।
आपत्ति दर्ज करने का मतलब यह नहीं कि आपका प्रश्न अनिवार्य रूप से बदलेगा- निर्णय बोर्ड की समीक्षा पर निर्भर है।
आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है।
अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाता है।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
Delhi Police Constable Exam Cut-Off Marks परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक वह न्यूनतम अंक होते हैं जो उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए प्राप्त करने होते हैं। यह अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध रिक्तियों जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी चयन संभावनाओं को समझने के लिए कट-ऑफ अंक जरूर देखें।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम (Delhi Police Head Constable Result 2025 in hindi) परीक्षा सम्पन्न होने के लगभग एक महीने बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए, विशेष रूप से दस्तावेज सत्यापन, परिणाम की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें। इस लेख में परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की 5 फरवरी को जारी किया गया।
हां, 7 फरवरी 2026 तक दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे।