Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी स्टाफ नर्स आंसर की 2025 जारी (CG staff nurse answer key 2025 in Hindi) - फाइनल आंसर की डाउनलोड करें
    • लेख
    • सीजी स्टाफ नर्स आंसर की 2025 जारी (CG staff nurse answer key 2025 in Hindi) - फाइनल आंसर की डाउनलोड करें

    सीजी स्टाफ नर्स आंसर की 2025 जारी (CG staff nurse answer key 2025 in Hindi) - फाइनल आंसर की डाउनलोड करें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Oct 2025, 02:50 PM IST

    सीजी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के बाद आंसर की दो फेज में जारी की जाती है। पहले फेज में प्रोविजनल यानी मॉडल आंसर की 26 सितंबर 2025 को जारी की गई थी। दूसरे फेज में स्टाफ नर्स फाइनल आंसर की 14 अक्टूबर को जारी की गई। सीजी व्यापम स्टाफ नर्स 2025 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं। सीजी स्टॉफ नर्स आंसर की 2025 लिंक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां भी उपलब्ध कराया गया है। सीजी फाइनल आसंर की के साथ ही सीजी स्टाफ नर्स परिणाम भी जारी कर दिया गया है।
    सीजी स्टाफ नर्स फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड करें

    सीजी स्टाफ नर्स आंसर की 2025 जारी (CG staff nurse answer key 2025 in Hindi) - फाइनल आंसर की डाउनलोड करें
    सीजी स्टाफ नर्स आंसर की 2025 - फाइनल आंसर की डाउनलोड करें

    21 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के बाद 26 सितंबर 2025 को उत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स मॉडल आंसर की जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए मॉडल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर थी। स्टाफ नर्स मॉडल आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स फाइनल आंसर की जारी की गई। छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स फाइनल आंसर की के साथ ही सीजी स्टाफ नर्स स्कोर कार्ड ऐर रिजल्ट भी जारी किया गया है। सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

    स्टाफ नर्स भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से सीजी व्यापम स्टाफ नर्स मॉडल आंसर की (CG vyapam staff nurse model answer key in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें ताकि समय पर वे छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 ( CG vyapam staff nurse result in Hindi) से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त कर पाएं।
    सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा- आवेदन, परीक्षा, चयन की प्रक्रिया जानें

    सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स भर्ती के लिए सीजी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 15 सितंबर को जारी किया गया था। सीजी स्टाफ नर्स लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट और मेरिट सूची का प्रकाशन होगा। छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स परिणाम की तिथि, आंसर की डाउनलोड के चरण के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    सीजी स्टाफ नर्स आधिकारिक अधिसूचना

    13 अगस्त 2025

    ऑनलाइन सीजी स्टाफ नर्स आवेदन 2025

    13 अगस्त 2025

    सीजी स्टाफ नर्स आवेदन 2025 अंतिम तिथि

    3 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स आवेदन त्रुटि सुधार

    4-6 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2025

    15 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स परीक्षा 2025

    21 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स परीक्षा 2025 आंसर की

    26 सितंबर 2025

    सीजी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025

    14 अक्टूबर 2025

    ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 (CG Staff Nurse Exam Answer key 2025 in Hindi)

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा मॉडल आंसर की 26 सितंबर 2025 को जारी की गई। आंसर की से उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाता है। पहले चरण में मॉडल आंसर की और उसके बाद दूसरे चरण में अंतिम आंसर की जारी की जाती है। उम्मीदवारों को मॉडल आंसर की जारी होने के बाद निर्धारित तिथि 3 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 से जुड़ी आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। आप्त्तियों के समाधान के बाद 14 अक्टूबर को फाइनल आंसर की जारी किया गया।

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा मॉडल आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,

    • होमपेज पर उपलब्ध “आंसर की” टैब पर क्लिक करें,

    • सीजी व्यापम प्रोफाइल पर लॉगइन करें,

    • अब स्क्रीन पर आंसर की नजर आने लग जाएगी उसे उम्मीदवार डाउनलोड भी कर पाएंगे।

    छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं,

    • होमपेज पर उपलब्ध “रिजल्ट” टैब पर क्लिक करें,

    • अब स्क्रीन पर स्टाफ नर्स रिजल्ट, फाइनल आंसर की और स्कोर कार्ड लिंक नजर आने लग जाएगी।

    • फाइनल आंसर की पर क्लिकर करें और डाउनलोड करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)