सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा 19 मार्च को सीजी सहायक मानचित्रकार लिखित परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं सीजी सहायक मानचित्रकार आंसर की पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सीजी सहायक मानचित्रकार लिखित परीक्षा 15 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। सीजी सहायक मानचित्रकार परीक्षा आंसर की पीडीएफ लिंक से डाउनलोड करें।
सीजी सहायक मानचित्रकार परीक्षा आंसर की आपत्ति लिंक
आंसर की पीडीएफ स्क्रिनशॉट
This Story also Contains
सीजी सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) 2026 के लिए एडमिट कार्ड 9 मार्च को किया गया था। उम्मीदवार वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सहायक मानचित्रकार प्रवेश पत्र (असिस्टेंट कार्टोग्राफर एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते थे। सीजी सहायक मानचित्रकार लिखित परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए सीजी सहायक मानचित्रकार लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध किया गया था।
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 डायरेक्ट लिंक
सीजी सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती के लिए अधिसूचना 8 जनवरी को जारी किया गया था। सीजी सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक भरे गए थे। इसके बाद अभ्यर्थियों को 3 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार (Correction) का अवसर दिया गया था। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी व्यापम असिस्टेंट कार्टोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते थे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीजी व्यापम असिस्टेंट कार्टोग्राफर भर्ती 2025 अधिसूचना पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी व्यापम द्वारा जारी CG Vyapam Assistant Cartographer (Civil) Recruitment 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार, सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2026 को और एडमिट कार्ड 9 मार्च को जारी होना तय था। यह सरकारी नौकरी उन अभ्यर्थियों के लिए है जिनके पास मान्यता प्राप्त डिप्लोमा/प्रमाणपत्र (जैसे सिविल इंजीनियरिंग, सर्वेयर पाठ्यक्रम आदि) है और वे राज्य के निवासी हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने सहायक मानचित्रकार (सिविल) के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार इन पदों की पूर्ति छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के माध्यम से लिखित चयन परीक्षा आयोजित कर की जाएगी। सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार पूरा लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों पर 2026 भर्ती अभियान (WRAD25) की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर में 25 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार को सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 से जुड़ी जानकारी होना बेहद जरुरी होता है। नीचे सारणी देखें।
मुख्य बिंदु | विवरण |
भर्ती परीक्षा का नाम | सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) 2026 |
परीक्षा संचालक निकाय | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) |
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 आवेदन | ऑनलाइन |
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 रिक्तियों की संख्या | 25 पद |
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न | लिखित परीक्षा |
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन की तिथि, परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि सहित सभी महत्वपूर्ण तिथियां अभ्यर्थियों के लिए जानना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समय पर आवेदन कर परीक्षा की तैयारी सुचारु रूप से कर सकें। नीचे महत्वपूर्ण तिथियों की सूची दी गई है।
मुख्य बिंदु | विवरण |
सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 आवेदन | 9 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक |
सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 आवेदन सुधार | 3 से 5 फरवरी 2026 |
सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 प्रवेश पत्र | 9 मार्च 2026 |
मानचित्रकार भर्ती 2026 परीक्षा तिथि | 15 मार्च 2026 |
मानचित्रकार भर्ती 2026 आंसर की | 19 मार्च 2026 |
मानचित्रकार भर्ती 2026 आंसर की आपत्ति | सूचित किया जाएगा |
मानचित्रकार भर्ती 2026 परिणाम | सूचित किया जाएगा |
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित सहायक मानचित्रकार (सिविल) परीक्षा (WRAD25) 2026 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ आंसर की डाउनलोड कर अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Model Answer / Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।
सहायक मानचित्रकार (सिविल) WRAD25 परीक्षा की आंसर की लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज खुलने पर पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
आंसर की डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल उम्मीदवारों को जारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि प्रतीत होती है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
“Model Answer / Objection” लिंक पर क्लिक करें।
सहायक मानचित्रकार (सिविल) WRAD25 आंसर की आपत्ति लिंक चुनें।
पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चयनित करें।
सही उत्तर का विकल्प चुनें और आवश्यक प्रमाण (डॉक्यूमेंट/स्रोत) अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
सभी विवरण जांचकर फाइनल सबमिट करें।
आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा सीमित होती है।
बिना प्रमाण के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती।
सही आपत्ति पाए जाने पर शुल्क वापस किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित सीजी सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा (WRAD25) 2026 का एडमिट कार्ड 9 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। सीजी सहायक मानचित्रकार (सिविल) लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। CG सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य विवरण के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा से पहले इसे प्रिंट करके सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इस सेक्शन में सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों के लिए लिखित परीक्षा (WRAD25) एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगिन पेज दिखाई देगा।
पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
सीजी सहायक मानचित्रकार एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
परीक्षा दिवस के लिए एडमिट की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।
सीजी व्यापम डब्ल्यूआरएडी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
वास्तुकला में डिप्लोमा या
सिविल इंजीनियरिंग में मानचित्रकारिता या आईटीआई से सर्वेक्षक पाठ्यक्रम में प्रमाणपत्र,
व्यावसायिक प्रशिक्षण की औद्योगिक परिषद् से शिक्षुता प्रमाणपत्र, या
राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संबंधित पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र या डिप्लोमा।
सीजी सहायक मानचित्रकार 2026 के अंतर्गत सीधी भर्ती की घोषणा की गई है। कुल पदों की संख्या, श्रेणीवार विवरण और आरक्षण से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे वे अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकें। नीचे सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 रिक्तियों की सूची दी गई है।

अन्य लेख:
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी जानना आवश्यक है। विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित शुल्क, छूट की सुविधा और भुगतान की प्रक्रिया को समझना जरूरी है, ताकि आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। बता दे परीक्षा परिणाम के बाद प्राधिकरण द्वारा परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक में वापस कर दी जाएगी, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। नीचे आवेदन शुल्क की सारणी देखें।

सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसमें पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और फॉर्म सबमिट करना शामिल है। सही जानकारी भरकर समय पर आवेदन करना चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है।
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ऑनलाइन एप्लिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
इस सेक्शन में सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों के लिए लिखित परीक्षा (WRAD25) के लिए लिंक पर क्लिक करें।
पहली बार आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।
आवेदन सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
उपयोगी लिंक
CG सहायक मानचित्रकार भर्ती में न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 30 वर्ष है। अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाएं, सरकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिकों समेत विभिन्न वर्गों को छूट मिलती है। अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। स्थानीय बेरोजगारों को अतिरिक्त लाभ दिया गया है। नीचे सारणी देखें।
श्रेणी | आयु सीमा (वर्ष) | अतिरिक्त छूट / टिप्पणी |
सामान्य अभ्यर्थी | न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 30 वर्ष | — |
अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी | अधिकतम 35 वर्ष (5 वर्ष की छूट) | 5 वर्ष अतिरिक्त शिथिलता |
महिलाएं | अधिकतम 40 वर्ष (10 वर्ष की छूट) | छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1997 के अनुसार |
सरकारी कर्मचारी | अधिकतम 38 वर्ष | स्थायी/अस्थायी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट |
भूतपूर्व सैनिक | आयु में सेवा अवधि घटाकर छूट | अधिकतम 3 वर्ष अतिरिक्त छूट |
स्वयंसेवी नगर सैनिक | अधिकतम 38 वर्ष, 8 वर्ष तक छूट | लेकिन आयु 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
अन्य विशेष वर्ग (ग्रामीण/विधवा/तलाकशुदा आदि) | अधिकतम 45 वर्ष | सभी छूट मिलाकर 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी |
स्थानीय निवासी (छ.गढ़) | अधिकतम 35 वर्ष, 5 वर्ष की छूट 2024-2028 तक बढ़ी | स्थानीय बेरोजगारों को विशेष लाभ |
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मूल्यांकन पद्धति के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और अभ्यर्थियों की सही उत्तर देने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
Assistant Cartographer चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पदों पर चयन होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा।
उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक होना आवश्यक है:
वास्तुकला (Architecture) में डिप्लोमा।
सिविल इंजीनियरिंग में मानचित्रण या ITI सर्वेक्षक पाठ्यक्रम में प्रमाणपत्र।
व्यावसायिक प्रशिक्षण (Industrial Training) परिषद् से शिक्षुता प्रमाणपत्र।
राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य संबंधित पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र या डिप्लोमा।
सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 की परीक्षा पैटर्न अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी तैयारी को सही दिशा देता है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें विषयवार प्रश्न शामिल होंगे और समय सीमा निर्धारित होगी, जिससे उम्मीदवारों का समग्र ज्ञान एवं क्षमता का सही मूल्यांकन किया जा सके।
सेक्शन | क्रम संख्या | विषय | अंक |
A | 1 | सामान्य जानकारी | 15 |
A | 2 | कंप्यूटर का ज्ञान | 10 |
A | कुल अंक (Section A) | 25 | |
B | 1 | तकनीकी विषय का पाठ्यक्रम | 75 |
B | कुल अंक (Section B) | 75 | |
कुल | 100 |
नोट:-
प्रश्न पत्र के मुख्य पृष्ठ पर तीन समान बारकोड स्टिकर संलग्न होंगे।
एक स्टिकर OMR शीट पर, दूसरा स्टिकर प्रश्न पत्र के मुख्य पृष्ठ पर और तीसरा स्टिकर उपस्थिति पत्रक पर उचित स्थान पर चिपकाना अनिवार्य है।
परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा।
समय अवधि: प्रश्न हल करने के लिए 2 घंटे (02:00) का समय मिलेगा।
प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्पों में से एक विकल्प चुनें।
सही विकल्प पर नीले/काले डॉट पेन से गोला पूर्ण रूप से भरें।
गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर अंकित करने पर 1/4 अंक कटेंगे।
बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों के लिए 0 अंक मिलेंगे।
प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक विकल्प पर ही गोला अंकित करें।
CG सहायक मानचित्रकार परीक्षा में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर कौशल, तकनीकी ड्राइंग, भवन निर्माण, योजना, जल निकासी, सड़क/रेल/पुल, सिंचाई, अनुमान, सर्वेक्षण, GPS और रिमोट सेंसिंग शामिल हैं। कुल 100 अंक, 2 घंटे, तकनीकी और सामान्य खंडों में विभाजित है। नीचे सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 परीक्षा सिलेबस सारणी देखें।
सेक्शन | विषय | विवरण / महत्वपूर्ण बिंदु | अंक | प्रश्न संख्या |
A | सामान्य जानकारी | सामान्य ज्ञान, मानसिक क्षमता, करंट इवेंट्स, खेल, छत्तीसगढ़ सामान्य जानकारी | 15 | 15 |
कंप्यूटर ज्ञान | MS Office, स्प्रेडशीट, वर्ड प्रोसेसिंग, हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर, OS, डेटा विश्लेषण, मल्टीमीडिया, इंटरनेट, क्लाउड कंप्यूटिंग, CAD परिचय एवं बुनियादी कमांड | 10 | 10 | |
B | तकनीकी विषय | ड्राइंग: उपकरण, पैमाना, प्रोजेक्शन, प्रतीक, तकनीकी स्केचिंग | 75 | 75 |
भवन निर्माण सामग्री | पत्थर, ईंट, सीमेंट, लकड़ी, संरचना, फर्श, छत, दरवाजे, खिड़कियाँ, ट्रस, शेल | |||
भवन योजना | निर्माण की अर्थव्यवस्था, प्रकाश, वेंटिलेशन, ड्रेनेज, आवासीय और सार्वजनिक भवन, भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन | |||
गृह जल निकासी | PHE टर्म्स, प्लंबिंग, नाली, मैनहोल, सीप्टिक टैंक | |||
सड़क, रेल एवं पुल | सड़क/रेल/पुल निर्माण, घटक, वक्र, रेल गेज, नींव, सुपरस्ट्रक्चर | |||
सिंचाई अभियांत्रिकी | सिंचाई, जल संग्रह, डैम, जल विद्युत परियोजना, नहर प्रणाली | |||
अनुमान एवं लागत | अनुमान की आवश्यकता, प्रकार, सामग्री/श्रम दर, क्षेत्रफल विधि, ट्रेपेज़ॉइडल/सिम्पसन फॉर्मूला | |||
सर्वेक्षण | प्रकार, चेन/कम्पास सर्वे, प्लानमीटर, टोपोशीट, लेवलिंग, दैवीय निर्देशांक, थियोडोलाइट | |||
GPS और रिमोट सेंसिंग | GPS प्रणाली, उपग्रह, निर्देशांक, सिग्नल, रिमोट सेंसिंग, फोटोग्रैमेट्री, पैटर्न रिकग्निशन |
CG सहायक मानचित्रकार (सिविल) पद पर भर्ती के लिए वेतन प्राधिकरण द्वारा तय किया गया है, जो वेतन मेट्रिक्स स्तर-6 के अंतर्गत आता है। यह वेतन भत्ते और अन्य सरकारी नियमों के अनुसार संशोधित हो सकता है। नीचे वेतन की सारणी देखें।
पद का नाम | वेतन मेट्रिक्स |
सहायक मानचित्रकार (सिविल) | 25,300 रु. – 80,500 रु. (लेवल-6) |
CG सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 का परिणाम परीक्षा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। परिणाम में सफल उम्मीदवारों के नाम और उनके अंकों की जानकारी होगी। उम्मीदवार अपनी रैंक और कट ऑफ स्कोर भी परिणाम से जान सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद, सफल अभ्यर्थी अगली भर्ती प्रक्रिया जैसे दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र होंगे। परिणाम की सूचना समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट होती रहेगी।
ये भी पढ़े
CG सहायक मानचित्रकार भर्ती 2026 की तैयारी के लिए सिलेबस को समझना और समय प्रबंधन आवश्यक है। तकनीकी विषयों जैसे ड्राइंग, सर्वेक्षण पर खास ध्यान दें। करंट अफेयर्स और कंप्यूटर ज्ञान नियमित अपडेट करें। मॉक टेस्ट हल करें और नोट्स बनाकर रिविजन करें। सकारात्मक सोच और अच्छे स्वास्थ्य से सफलता सुनिश्चित होती है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट्स देखें।
सिलेबस को अच्छे से समझें: सबसे पहले परीक्षा का पूरा सिलेबस ध्यान से पढ़ें और प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को चिन्हित करें।
समय प्रबंधन करें: प्रत्येक विषय के लिए दिनचर्या बनाएं और समय का सही उपयोग करें। कठिन विषयों को ज्यादा समय दें।
टेक्निकल विषयों पर विशेष ध्यान: ड्राइंग, सर्वेक्षण, भवन निर्माण जैसे तकनीकी विषयों को अच्छे से समझें और प्रैक्टिस करें।
सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान: रोज़ाना अखबार पढ़ें, करंट अफेयर्स पर अपडेट रहें। कंप्यूटर के MS Office, इंटरनेट, और बेसिक CAD कमांड्स का अभ्यास करें।
मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्र हल करें: परीक्षा पैटर्न जानने के लिए मॉक टेस्ट दें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे समय प्रबंधन और प्रश्नों की प्रकृति समझ में आएगी।
नोट्स बनाएं और रिविजन करें: पढ़ाई के दौरान छोटे नोट्स बनाएं और नियमित रूप से उनका रिविजन करें ताकि याददाश्त मजबूत हो।
स्वस्थ रहें और सकारात्मक सोच रखें: अच्छी नींद लें, संतुलित आहार लें और तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।
यह टिप्स आपकी तैयारी को प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में मदद करेंगे, जिससे आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी सहायक मानचित्रकार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना था।
वास्तुकला डिप्लोमा, सिविल इंजीनियरिंग मानचित्रण, ITI सर्वेयर प्रमाणपत्र या राज्य सरकार मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम।
25,300 – 80,500 रुपये (लेवल-6) के अनुसार।