KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Stenographer Admit Card 2025 in Hindi): बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 1 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 23 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 27 नवंबर 2026 को जारी किया जाना है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bsscsteno.cbrt.co.in/login पर जाकर बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड (BSSC Stenographer Admit Card 2025 Download) कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक वेबसाइट पर 27 नवंबर रात 11 बजे तक लिंक जारी करने के संबंध में कोई सूचना प्रकाशित नहीं की गई है। इस लेख में उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, तिथियों के बारे में विस्तार से जान पाएंगे।
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन यहां देखें
This Story also Contains
बीएसएससी द्वारा बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर की रिक्तियों को संशोधित किया गया था। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 99 पदों की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या (432+99+) 531 हो गई है। यानी अब बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर के 531 रिक्तियों की भर्ती की जाएगी।
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025- रिक्तियों में संशोधन देखे सूचना:-

ये भी देखें-
नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार बिहार स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार एसईटी परीक्षा 2025 देखें
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | बिहार कर्मचारी चयन आयोग |
आधिकारिक वेबसाइट | www.onlinebssc.com |
कुल पद |
|
स्टेनोग्राफर परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 | 27 नवंबर 2026 |
बीएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि | 1 दिसंबर 2026 |
बिहार स्टेनोग्राफर परीक्षा रिजल्ट 2025 | सूचित किया जाएगा |
बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड (BSSC Stenographer Admit Card 2025) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न देखें
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
अब स्क्रीन पर विभिन्न परीक्षाओं के लिंक दिखाई देंगे।

बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें या या https://bsscsteno.cbrt.co.in/login पर जाएं।
लिंक पर क्लिक करने के बाद अब स्क्रीन पर लॉगइन विवरण दर्ज करें।
सबमिट पर क्लिक करें अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट आवश्य लें।
बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2025 (BSSC Stenographer Admit Card 2025) पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करें।
उम्मीदवार का नाम
जन्म तिथि
पिता का नाम
रोल नंबर
परीक्षा दिवस और समय
परीक्ष संबंधी निर्देश
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम
उम्मीदवारों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए उन्हें समय से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहिए। बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें उल्लिखित विवरणों की जांच करें। एडमिट कार्ड के किसी भाग में कोई त्रुटि हो तो सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पडेस्क नंबर पर संपर्क करें। उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से भी अपनी त्रुटि का जानकारी दे सकते हैं। ईमेल करते समय उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और परीक्षा संचालकों को अपने प्रमाण पत्र आवश्य दिखाएं।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026 | Extended Application Deadline: 2nd December
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Get up to 100% scholarship on B.Des. & BBA admissions through your CUET-UG score | No. 1 Design & Fashion Institute by ASSOCHAM, India Today, Outlook and The Week rankings
Grade 'A+' accredited by NAAC