Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस एसआई सिलेबस (Bihar Police SI Syllabus in Hindi) - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा सिलेबस देखें
    • लेख
    • बिहार पुलिस एसआई सिलेबस (Bihar Police SI Syllabus in Hindi) - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा सिलेबस देखें

    बिहार पुलिस एसआई सिलेबस (Bihar Police SI Syllabus in Hindi) - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा सिलेबस देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 23 Sep 2026, 06:09 PM IST

    बिहार पुलिस एसआई सिलेबस 2025 (Bihar Police SI Syllabus in Hindi) - बीपीएसएससी द्वारा एसआई भर्ती अधिसूचना के साथ ही बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा सिलेबस जारी किया गया था। बिहार दारोगा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बिहार पुलिस एसआई सिलेबस को जरूर देखना चाहिए। बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स और मेन्स के लिए अलग-अलग सिलेबस होता है। एसआई सिलेबस में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, हिंदी भाषा, रिजनिंग और शारीरिक मानक की जानकारी शामिल है।
    महत्वपूर्ण लेख:- बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड । बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 (bihar police si vacancy 2025 in Hindi) - अवलोकन
    2. बिहार पुलिस एसआई 2025 - चयन प्रक्रिया
    3. बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस
    4. बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा सिलेबस (Bihar police SI mains exam syllabus in Hindi)
    5. बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025: प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस
    6. बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
    7. बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा पैटर्न
    8. बिहार पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा (Bihar police SI PET)
    9. एसआई पीईटी के लिए मापदंड
    बिहार पुलिस एसआई सिलेबस (Bihar Police SI Syllabus in Hindi) - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा सिलेबस देखें
    बिहार पुलिस एसआई सिलेबस (Bihar Police SI Syllabus in Hindi) - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा सिलेबस देखें

    अपडेट : बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा स्थगित कर दिया गया हैं। परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट 19 जून को जारी किया गया था।

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 (bihar police si vacancy 2025 in Hindi) के लिए बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर 26 सितंबर को बिहार एसआई आवेदन पत्र 2025 जारी किया गया था। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में 26 अक्टूबर 2025 तक बिहार दारोगा भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते थे। बिहार में दारोगा की वैकेंसी (Bihar daroga vacancy in Hindi) के लिए परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया जानने के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 (bihar police si vacancy 2025 in Hindi) - अवलोकन

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 (bihar police si vacancy 2025 in Hindi) के लिए नोटिफिकेशन जारी की है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती प्रक्रिया आयोजक

    बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी)

    पद का नाम

    पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • प्रारंभिक

    • मेन्स

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    • चिकित्सा परीक्षण

    परीक्षा का तरीका

    लिखित (ओएमआर मोड)

    रिक्तियों की संख्या

    1799

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://bpssc.bih.nic.in/

    अधिसूचना व सिलेबस जारी तिथि26 सितंबर 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा :-

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    बिहार पुलिस एसआई 2025 - चयन प्रक्रिया

    Bihar Police Sub-Inspector चयन प्रक्रिया में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। परीक्षा के सभी चरणों के आधार पर अंत में बिहार पुलिस एसआई मेरिट सूची तैयार करके भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। बिहार पुलिस एसआई सिलेबस लिखित परीक्षा के आधार पर मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है। पहला प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस और दूसरा बिहार एसआई मुख्य परीक्षा सिलेबस। भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की जाएगी ।

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे। प्रारम्भिक परीक्षा में 200 अंकों का एक पत्र होगा जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या-100 होगी एवं परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी । बिहार एसआई प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे। प्रारम्भिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों की कुल संख्या से करीब 20 गुना सफल अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण कोटिवार किया जाएगा।

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा सिलेबस (Bihar police SI mains exam syllabus in Hindi)

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एसआई मुख्य परीक्षा (Bihar SI mains exam in Hindi) में दो पेपर होते हैं। दोनों चरणों की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जाएगा। उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी, जिसकी एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रखी जाएगी।

    पहला पेपर सामान्य हिंदी (General Hindi) और दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन (General Studies), गणित (Mathematics) और मानसिक योग्यता (Mental Ability) से संबंधित होता है। बिहार एसआई मेन्स पेपर 1 में सामान्य हिन्दी विषय से 100 प्रश्न होंगे। यह पेपर 200 अंकों का होगा। सामान्य हिन्दी पत्र के लिए परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी । सामान्य हिन्दी पत्र का प्राप्तांक मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जाएगा।

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा द्वितीय पत्र सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से संबंधित होगा। यह पेपर कुल 200 अंकों का होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी।

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025: प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस

    बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025 बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा है। यह परीक्षा योग्य अभ्यर्थियों का चयन सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए करने के लिए तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल हैं।

    प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा दोनों ही चरण में सफलता प्राप्त करना अनिवार्य होता है। प्रारंभिक परीक्षा सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर आधारित होती है, जबकि मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के सामान्य हिंदी, गणित एवं मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास एवं भूगोल जैसे विषयों का विस्तृत मूल्यांकन किया जाता है।

    नीचे बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 2025 के प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस को सरल और व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
    ये भी पढ़ें:-

    प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा सिलेबस सारणी

    परीक्षा चरण

    पेपर / विषय

    विस्तृत पाठ्यक्रम

    प्रारंभिक परीक्षा

    पेपर – I (सामान्य ज्ञान)

    राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक मामले, खेल, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, सामान्य नाम, पूर्ण रूप एवं संक्षिप्त रूप, खोजें, रोग एवं पोषण, पुरस्कार एवं लेखक, संस्कृति एवं धर्म, विरासत एवं कला, देश एवं मुद्राएं, राजनयिक संबंध, रक्षा एवं पड़ोसी देश

    मुख्य परीक्षा

    सामान्य हिंदी

    अपठित गद्यांश, समझबूझ कर पढ़ना, रिक्त स्थान भरें, वाक्य सुधार, वाक्य त्रुटि, पर्यायवाची एवं विलोम, तत्सम-तद्भव, संधि, समास, अलंकार, रस, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, क्रिया विशेषण, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, भाववाचक संज्ञा निर्माण, वाक्य संशोधन, रचनाएं एवं रचयिता

    मुख्य परीक्षा

    गणित एवं मानसिक क्षमता

    संख्या प्रणाली, पूर्ण संख्याएँ, ऋणात्मक संख्याएँ एवं पूर्णांक, अनुपात एवं समानुपात, लाभ-हानि, छूट, एसआई एवं सीआई, डेटा व्याख्या, बीजगणित का परिचय, भिन्न घातांक, वर्गमूल एवं घनमूल, क्षेत्रमिति, बुनियादी ज्यामितीय विचार, प्राथमिक आकृतियाँ, चतुर्भुज, सममिति, निर्माण, पहेलियाँ, रक्त संबंध, युक्तिवाक्य, उपमा, चित्र श्रृंखला, अक्षरांकीय श्रृंखला, गपशप

    मुख्य परीक्षा

    सामान्य विज्ञान

    मानव शरीर एवं रोग, जगत, गति, बल, कार्य एवं ऊर्जा, परमाणु एवं अणु, धातु एवं अधातु, कार्बन, मिट्टी, अम्ल-क्षार-लवण, आवाज, रोशनी, प्राकृतिक घटनाएं, प्राकृतिक संसाधन, विद्युत धारा एवं सर्किट, चुम्बक एवं चुम्बकत्व, पर्यावरणीय चिंता, प्रदूषण, पदार्थ का परिवर्तन

    मुख्य परीक्षा

    नागरिक शास्त्र / राजनीति

    भारतीय संविधान, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संसदीय सरकार, न्यायपालिका, प्रजातंत्र, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार, विविधता, सामाजिक न्याय एवं हाशिए पर पड़े लोग, मीडिया को समझना

    मुख्य परीक्षा

    भारतीय इतिहास

    नया राजा एवं राज्य, दिल्ली सल्तनत, कला एवं वास्तुकला, पहला साम्राज्य, एक साम्राज्य का निर्माण, दूर देशों से संपर्क, कंपनी शासन की स्थापना, ग्रामीण जीवन एवं समाज, उपनिवेशवाद एवं जनजातीय समाज, 1857–58 का विद्रोह, महिलाएं एवं सुधार, राष्ट्रवादी आंदोलन, स्वतंत्रता के बाद का भारत, सामाजिक परिवर्तन, क्षेत्रीय संस्कृतियां

    मुख्य परीक्षा

    भारतीय भूगोल

    सामाजिक अध्ययन के रूप में भूगोल, सौरमंडल में पृथ्वी, मानव पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन एवं मानव संसाधन, कृषि, वायु, जल, मिट्टी, ग्लोब, भारत का राजनीतिक मानचित्र, भारत की नदियां

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में दो खंड होते हैं जो समसामयिक घटनाएं, सामान्य ज्ञान और जागरूकता खंड हैं। बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा का परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

    अनुभाग

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    अवधि

    वर्तमान घटनाएं

    100

    200

    120 मिनट

    सामान्य ज्ञान और जागरूकता

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा पैटर्न

    बिहार पुलिस एसआई की मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का होगा। प्रत्येक खंड में 120 मिनट का समय होगा। मुख्य परीक्षा के खंड 1 में सामान्य हिंदी और खंड 2 में सामान्य अध्ययन से संबंधित विषय शामिल हैं। बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा पैटर्न के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

    अनुभाग

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    अवधि

    पेपर-1

    सामान्य हिंदी

    100

    200

    120 मिनट

    पेपर-2

    सामान्य अध्ययन (नागरिक शास्त्र, भारतीय भूगोल, गणित और भारतीय इतिहास, सामान्य विज्ञान, मानसिक क्षमता परीक्षण)

    100

    200

    120 मिनट

    बिहार पुलिस एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा (Bihar police SI PET)

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार परीक्षा के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी में शामिल होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा स्वयं ली जाएगी, जिसमें मात्र उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। परीक्षा एक से अधिक दिनों तक आयोजित की जाएगी। आयोग प्रत्येक दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अथवा असफल होने की सूचना सभी अभ्यर्थियों को देगा। यदि कोई अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट हो तो वह परीक्षा की तिथि से 03 दिनों के अंदर अपनी आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकेगा। आयोग आपत्ति संबंधी अभ्यावेदन की सुनवाई करते हुए मामले का निष्पादन आपत्ति दर्ज करने के दिन करेगा।

    बिहार पुलिस एसआई के पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पीईटी उत्तीर्ण करना होगा जिसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। बिहार पुलिस नियमों के अनुसार पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए इन स्पर्धाओं को उत्तीर्ण करने के मानक अलग-अलग हैं। केवल पीईटी उत्तीर्ण करने वाले ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा दौर शामिल है।

    उपयोगी लिंक

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एसआई पीईटी के लिए मापदंड

    परीक्षा

    पुरुष उम्मीदवार के लिए

    महिला उम्मीदवार के लिए

    दौड़

    6 मिनट 30 सेकंड में 1 मील

    6 मिनट में 1 किमी

    हाई जंप

    4 फुट

    तीन फुट

    लॉंग जंप

    12 फ़ुट

    9 फीट

    गोला फेंक

    16 फीट के लिए 16 पाउंड

    10 फीट के लिए 12 पाउंड

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)