Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 (UP TGT Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक@upessc
    • लेख
    • यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 (UP TGT Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक@upessc

    यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 (UP TGT Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक@upessc

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Jun 2026, 03:13 PM IST

    यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 (UP TGT Admit Card 2026) - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपीटीजीटी 2026 परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। यूपी टीजीटी भर्ती परीक्षा 3 से 4 जून तक आयोजित की गई। यूपीटीजीटी एडमिट कार्ड लिंक 30 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। यूपीईएसएससी टीजीटी (UPESSC TGT) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी कार्ड भी साथ में रखना जरूरी होता है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाता है।
    1780126914244

    This Story also Contains

    1. यूपी टीजीटी परीक्षा - एक नजर
    2. यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक (UP TGT Admit Card 2026 direct download link)
    3. यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें? (How to download UP TGT Admit Card 2026)
    4. यूपीटीजीटी परीक्षा शहर - 36 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा
    5. यूपी टीजीटी एग्जाम शेड्यूल
    यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 (UP TGT Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक@upessc
    यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026

    यूपी टीजीटी परीक्षा शहर (UP TGT Exam City) की जानकारी शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। इस भर्ती परीक्षा से टीजीटी के कुल 3539 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयोग के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

    उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (यूपी टीजीटी) परीक्षा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा है, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक विभिन्न विषयों के लिए योग्य प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। यह परीक्षा लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है, जिसमें 125 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होता है। लिखित परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है।

    यूपी टीजीटी परीक्षा - एक नजर

    आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत यूपी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर भर्ती (UP trained graduate teacher recruitment) की अधिसूचना जून 2022 में जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। आवेदन तिथि 9 जून से 9 जुलाई तक थी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी टीजीटी परीक्षा संबंधी मुख्य जानकारी देख सकते हैं -

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा आयोजक

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

    पद का नाम

    टीचर ग्रेजुएट टीचर (TGT)

    यूपी टीजीटी आवेदन तिथि

    9 जून से 9 जुलाई 2022

    यूपी टीजीटी परीक्षा शहर सूचना

    23 मई 2026

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    30 मई 2026

    परीक्षा की तिथि

    3 और 4 जून 2026

    रिक्त पदों की संख्या

    3539

    ऑफिशियल वेबसाइट

    upessc.up.gov.in

    यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक (UP TGT Admit Card 2026 direct download link)

    यूपी टीजीटी परीक्षा के लिए 30 मई 2026 को टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज भी टीजीटी एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक प्रदान किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दिए विवरण को ध्यानपूर्वक चेक कर लेना चाहिए। कोई त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर त्रुटि को जल्द से जल्द दूर करवाना चाहिए।

    यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड में विवरण -

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि

    • उम्मीदवार का वर्ग/श्रेणी और लिंग

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • आवेदन संख्या

    • रोल नंबर

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

    • रिपोर्टिंग का समय

    • आवेदित विषय

    • केंद्र संख्या

    • केंद्र का पता

    • गेट बंद होने का समय

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा शिफ्ट (पहला या दूसरा)

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें? (How to download UP TGT Admit Card 2026)

    यूपी टीजीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

    • यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

    • लेटेस्ट नोटिफिकेशन में चल रही सूचना में विज्ञापन संख्या के अनुसार यूपी टीजीटी प्रवेश पत्र सूचना देखें या होमपेज पर टीजीटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
      1779793253407

    • एक नया टैब खुल जाएगा, जहां लॉगइन का विकल्प (परीक्षा का नाम, आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, नाम जन्म तिथि दर्ज करने का विकल्प) दिया होगा।
      1779793253536

    • विवरण भरें और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर सबमिट करें

    • यूपीटीजीटी एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड का विकल्प आएगा, क्लिक कर इसे डाउनलोड करें

    • परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए टीजीटी एडमिट कार्ड की एक-दो प्रति प्रिंट कर लें।

    यूपीटीजीटी परीक्षा शहर - 36 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा

    उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 36 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर होगा। ये परीक्षा शहर हैं - देवरिया, गोरखपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, गाजियाबाद, मेरठ, भदोही, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, जौनपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, बस्ती, संतकबीरनगर, बांदा, चित्रकूट, हाथरस, अयोध्या, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, गोंडा और वाराणसी।

    यूपी टीजीटी एग्जाम शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जून 2026 को होगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे तिथि और पालीवार शेड्यूल देख सकते हैं -

    • 3 जून 2026 पहली पाली - सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और उर्दू विषय की परीक्षा होगी।


      • 3 जून 2026 दूसरी पाली - हिंदी, गणित, कृषि और संगीत गायन विषयकी परीक्षा होगी।

    • 4 जून 2026 पहली पाली - अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान और संगीत वादन की परीक्षा होगी।


      • 4 जून 2026 दूसरी पाली - संस्कृत, वाणिज्य और कला विषय की परीक्षा होगी।

    Upcoming Competition Exams