Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 शुरू (UP Lekhpal DV 2026 in Hindi) - शेड्यूल जानें
    • लेख
    • यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 शुरू (UP Lekhpal DV 2026 in Hindi) - शेड्यूल जानें

    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 शुरू (UP Lekhpal DV 2026 in Hindi) - शेड्यूल जानें

    Kunal solankiUpdated on 17 Sep 2026, 12:42 PM IST

    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 (UP Lekhpal DV 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी लेखपाल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 सितंबर से 29 सितंबर तक अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा 11 सितंबर 2026 को यूपी लेखपाल रिजल्ट लिंक 2026 जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट 2026 (upsssc lekhpal result 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन ऑफिशियल लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है।
    यूपी लेखपाल डीवी लिंक 2026
    1789471805185

    This Story also Contains

    1. यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन तिथियां 2026 (up lekhpal dv dates 2026 in hindi)
    2. यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन कैसे करें ? (How to verify up lekhpal documents in hindi)
    3. यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 - दिशा निर्देश (instruction for up lekhpal document upload 2026i)
    4. यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन लिंक 2026 (upsssc lekhpal dv link 2026)
    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 शुरू (UP Lekhpal DV 2026 in Hindi) - शेड्यूल जानें
    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 शुरू (UP Lekhpal DV 2026 in Hindi) - शेड्यूल जानें


    प्राधिकरण द्वारा यूपीएसएसएससी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 प्रक्रिया (upsssc lekhpal document verification process 2026 in hindi) की जानकारी विस्तार से दी गई है। यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन हेतू दस्तावेजों की सूची, प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन तिथियां 2026 (up lekhpal dv dates 2026 in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से यूपी लेखपाल डीवी प्रक्रिया 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    यूपी लेखपाल डीवी डेट्स 2026

    अधिसूचना जारी करने की तिथि

    16 दिसंबर 2025

    ऑनलाइन लेखपाल आवेदन प्रारंभ

    29 दिसंबर 2025

    यूपी लेखपाल आवेदन अंतिम तिथि

    28 जनवरी 2026

    यूपी लेखपाल आवेदन संशोधन अंतिम तिथि

    04 फरवरी 2026

    यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड

    16 मई 2026

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा तिथि

    21 मई 2026

    यूपी लेखपाल आंसर की 2026

    22 मई 2026

    आंसर की पर आपत्ति

    1 जून तक

    यूपी लेखपाल फाइनल आंसर की 2026

    1 जुलाई 2026

    यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क

    4 मई 2026 से

    यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती परीक्षा परिणाम

    11 सितंबर 2026

    यूपी लेखपाल भर्ती डीवी प्रक्रिया

    15 -29 सितंबर 2026

    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन कैसे करें ? (How to verify up lekhpal documents in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2026 पूरी कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी लेखपाल भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की गई है।

    • सबसे पहले upsssc की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • अब upload document पर क्लिक करें।


    1789471805220


    • अब upload your document पर क्लिक करके अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें।


    1789471805250


    • Click Here for proceed पर क्लिक करने के बाद संबंधित उम्मीदवार का फॉर्म प्रदर्शित होगा।

    • अब पूछे गए दस्तावेजों को निर्धारित साइज के अनुसार अपलोड करें।

    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन 2026 - दिशा निर्देश (instruction for up lekhpal document upload 2026i)

    उम्मीदवारों को यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन (upsssc lekhpal dv schedule 2026) हेतु अपलोड करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट की जांच आवश्य करें।

    • अनिवार्य अर्हता एवं आरक्षण आदि से संबंधित समस्त प्रमाण-पत्र तथा अन्य अपेक्षित सुसंगत अभिलेख केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट / निर्धारित पोर्टल, https://upsssc.gov.in के माध्यम से ही अपलोड किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम (ई-मेल,डाक, व्यक्तिगत प्रस्तुति आदि) से भेजे गए अभिलेख स्वीकार नहीं किए जाएँगे

    • अभिलेख अपलोड करने का लिंक केवल निर्धारित तिथि एवं समयावधि तक हीसक्रिय रहेगा।

    • अभ्यर्थियों को अपनी नवीनतम रंगीन (कलर) फोटो अपलोड करनी होगी। चेहरे पर अत्यधिक चमक छाया नहीं होनी चाहिए। फोटो के कम से कम 75% हिस्से में चेहरा (ठुड्डी से शिखर तक) स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए। फोटो में बैकग्राउंड हल्का (सफेद / हल्का ग्रे) होना चाहिए। फोटो में कोई दूसरा व्यक्ति,जानवर या वस्तु नहीं दिखनी चाहिए । अभ्यर्थी पारदर्शी चश्मा पहन सकते हैं, लेकिन आँखें स्पष्ट दिखनी चाहिए । अभिव्यक्ति तटस्थ (Neutral expression) रखें । आँखें खुली और सीधे कैमरे की ओर देखती हुई होनी चाहिए। फोटो का साइज: 50 KB से 100 KB के बीच तथा .jpg/.jpeg फॉर्मेट में होना चाहिए।

    • यदि किसी अर्हता के सापेक्ष अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र पृथक पृथक हैं, तो अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र को एक साथ स्कैन कर एक PDF फाइल के रूप में अपलोड करना होगा। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि PDF फाइल का न्यूनतम आकार 200 KB तथा अधिकतम आकार 02 MB से अधिक नहीं होना चाहिए

    • अपलोड किए गए अभिलेखों की सत्यता, वैधता और प्रामाणिकता का पूर्ण दायित्व अभ्यर्थी का होगा।

    • आयोग अथवा नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा अपेक्षा किये जाने पर अभ्यर्थी को अपलोड किए गए अभिलेखों की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

    • इंटरनेट, सर्वर, डिवाइस या अन्य तकनीकी कारणों से उत्पन्न समस्या के लिए आयोग उत्तरदायी नहीं होगा।

    • अभिलेख अपलोड करने के उपरान्त अभ्यर्थी को Declaration से सहमत होते हुए वेरीफिकेशन कोड को प्रविष्ट कर SUBMIT बटन को क्लिक करना होगा। SUBMIT बटन को क्लिक करने के उपरान्त ही अभिलेख अपलोड करने सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण होगी। अभिलेख अपलोड करने सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त अभ्यर्थी को स्क्रीन पर Print Form बटन प्रदर्शित होगा, जिसकी सहायता से अभ्यर्थी अपने आवेदन को पत्र को डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं।

    यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन लिंक 2026 (upsssc lekhpal dv link 2026)

    प्राधिकरण द्वारा यूपीएसएसएससी लेखपाल डीवी लिंक 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन ऑफिशियल लिंक 2026 उपलब्ध कराया गया है। लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे लॉगइन पेज पर पहुंच जाएंगे।

    यूपीएसएसएससी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन कब तक करा सकते हैं?

    प्राधिकरण द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर ही उम्मीदवार यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन करा सकेंगे। अंतिम तिथि बीत जाने पर किसी भी उम्मीदवार को अपने दस्तावेज सत्यापन कराने का अवसर नहीं दिया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा यूपी लेखपाल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 15 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगी।

    Upcoming Competition Exams