Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 जारी: डीवी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड@uppbpb.gov.in
    • लेख
    • यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 जारी: डीवी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड@uppbpb.gov.in

    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 जारी: डीवी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड@uppbpb.gov.in

    Kunal solankiUpdated on 07 Aug 2026, 11:56 AM IST

    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी यूपी होमगार्ड डीवी प्रक्रिया 6 अगस्त को समाप्त हो गई। यूपी होमगार्ड दस्तावेज प्रक्रिया 13 जुलाई से जारी थी। इसके लिए रिजर्व डे की तिथि 7 अगस्त रखा गया है। यूपी होमगार्ड डीवी एडमिट कार्ड 6 जुलाई को जारी कर दिया गया था। यूपी होमगार्ड डीवी एडमिट कार्ड लिंक 2026 आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर सक्रिय है। यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड लिंक 2026 के माध्यम से उम्मीदवार लॉगइन कर यूपी होमगार्ड डीवी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। हाल ही में प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 (Up Home Guard Document Verification Schedule 2026) जारी किया गया था। उम्मीदवार इस पेज की सहायता से भी up home guard document verification schedule 2026 की ताजा जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    This Story also Contains

    1. यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (Up home guard document verification dates)
    2. यूपी होमगार्ड डीवी प्रक्रिया 2026 में कितने उम्मीदवार होंगे शामिल?
    3. यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन 2026 - पात्रता मानदंड
    4. यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 कब जारी होगा ?
    5. यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन 2026- आवश्यक दस्तावेज (Up home guard documents required in hindi)
    6. यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन सूची (Up home guard document kya kya chahiye)
    7. यूपी होमगार्ड पीएसटी परीक्षा 2026- पात्रता (UP Home Guard PST Eligibility)
    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 जारी: डीवी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड@uppbpb.gov.in
    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026

    लेटेस्ट अपडेट - प्राधिकरण द्वारा 13 जुलाई को यूपी होमगार्ड पीएसटी/डीवी सत्यापन की तिथियों के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बागपत जिले में ये परीक्षा अब 4,5 और 6 अगस्त को आयोजित की गई। इन सबके लिए एडमिट कार्ड वेबसाईट पर उपलब्ध थे।
    1784000236938

    यूपी होमगार्ड डीवी शेड्यूल देखें-
    1783133589109


    बता दें कि यूपी होमगार्ड रिजल्ट जारी किया जा चुका है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल में यूपी होमगार्ड पीएसटी परीक्षा 2026 एवं दस्तावेजन सत्यापन संबंधित जानकारी दी गई है। यूपी होमगार्ड डीवी शेड्यूल 2026 (up homeguard dv schedule 2026 in hindi) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। प्राधिकरण द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 के अंतर्गत अगला चरण यानी पीएसटी परीक्षा के साथ ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी आयोजित की जाती है। इन दिनों उम्मीदवारों द्वारा up home guard document kya kya chahiye , up home guard document required in hindi, up home guard document size इत्यादि जैसे प्रश्न लगातार सर्च किए जा रहे हैं। आगे लेख में इन सभी प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा की गई है। चयनित उम्मीदवारों के लिए होमगार्ड डीवी प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेख को पूरा पढ़ें।

    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (Up home guard document verification dates)

    उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए नीचे तालिका तैयार की गई है। इसमें यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां उपलब्ध कराई गई है। समय के साथ इस तालिका को भी अपडेट किया जाता रहेगा।

    उत्तर प्रदेश गृहरक्षक डीवी शेड्यूल 2026 (up home guard dv dates 2026)

    मुख्य बिंदु

    तिथियां

    यूपी होमगार्ड परीक्षा तिथि

    25, 26 और 27 अप्रैल 2026

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025-26 आवेदन

    18 नवंबर से 17 दिसंबर, 2025

    यूपी होमगार्ड आवेदन सुधार विंडो

    18-21 दिसंबर 2025

    यूपी होमगार्ड आवेदन शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि

    20 दिसंबर 2025

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड

    22, 23 और 24 अप्रैल 2026

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 सिटी स्लिप

    18 अप्रैल 2026

    यूपी होमगार्ड आंसर की 2026

    7 मई 2026

    यूपी होमगार्ड आंसर की पर आपत्ति

    7-10 मई 2026

    यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट

    28 जून 2026

    यूपी होमगार्ड डीवी शेड्यूल 2026

    13 जुलाई से 6 अगस्त 2026

    यूपी होमगार्ड डीवी के लिए एडमिट कार्ड6 जुलाई 2026
    यूपी होमगार्ड डीवी अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026

    यूपी होमगार्ड डीवी प्रक्रिया 2026 में कितने उम्मीदवार होंगे शामिल?

    यूपी होमगार्ड रिजल्ट 28 जून को जारी किया गया। प्राधिकरण द्वारा 41,424 पदों के लिए 1,07,221 उम्मीदवारों का चयन यूपी होमगार्ड पीएसटी परीक्षा 2026 और यूपी होमगार्ड डीवी प्रक्रिया 2026 (UP home guard dv process 2026 in hindi) के लिए किया गया है। चयनित उम्मीदवारों के लिए यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है। इस आधार पर उम्मीदवारों को योग्यता भी रद्द की जा सकती है।

    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन 2026 - पात्रता मानदंड

    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2026 के दौरान चयनित उम्मीदवारों की पात्रता की ही जांच की जाएगी। प्राधिकरण द्वारा जो भी पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं इन सभी मानदंडो को उम्मीदवारों द्वारा पूरा करना आवश्यक है। किसी भी भाग में पात्रता पूरी नहीं होने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ यूपी होमगार्ड डीवी 2026 के तहत सभी पात्रता संबंधित दस्तावेज रखें।

    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल 2026 कब जारी होगा ?

    बोर्ड द्वारा यूपी होमगार्ड डीवी शेड्यूल 2026 (up home guard dv schedule 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा अलग से अधिसूचना जारी की गई। शेड्यूके अनुसार, 13 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक यूपी होमगार्ड पीएसटी और डीवी की प्रक्रिया चलेगी। जारी अधिसूचना में यूपी होमगार्ड पीएसटी तिथि एवं दस्तावेजन सत्यापन तिथियों (up home guard dv dates 2026) का भी विवरण उल्लिखित दिया गया है।

    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन 2026- आवश्यक दस्तावेज (Up home guard documents required in hindi)

    उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें कि यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 2026 के तहत निर्धारित समय पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। यूपी होमगार्ड पात्रता मानदंड 2026 के अनुसार आवेदन करते समय जिन दस्तावेजों को सबमिट किया गया था वे सभी दस्तावेजों को ऑरिजनल और कॉपी के साथ तैयार रखें। याद रखें की इस आधार पर उम्मीदवारी निरस्त भी की जा सकती है। इसलिए सभी आवश्यक दस्तावेजों को ध्यान पूर्वक साथ रखें।

    यूपी होमगार्ड डीवी 2026 (Up Home Guard DV 2026) के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। नीचे यूपी होमगार्ड डॉक्यूमेंट लिस्ट 2026 (up home guard document list) की जानकारी दी गई है।

    यूपी होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन सूची (Up home guard document kya kya chahiye)

    • 10वीं एवं 12वीं कक्षा की मार्कशीट ( आयु प्रमाण पत्र के तौर पर)

    • वैध प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड जैसे ऑरिजनल डॉक्यूमेंट अपने साथ रखें।

    • उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने का वैध प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है, इसलिए इसे भी तैयार रखें।

    • फॉर्म भरते समय अगर ओबीसी, एससी, एसटी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के तहत आवेदन किया है, तो जाति प्रमाण पत्र भी साथ लेकर जाए. राज्य सरकार द्वारा जारी सर्टिफिकेट की कॉपी भी साथ रखे।

    • पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ में रखें जो कि हाल ही में खींची गई हो।

    • इसके अलावा यूपी होमगार्ड आवेदन फॉर्म की कॉपी भी साथ लेकर जा सकते हैं।

    • अगर एनसीसी सेर्टिफिकेट है तो उसको आवश्य साथ ले जाएं।

    यूपी होमगार्ड पीएसटी परीक्षा 2026- पात्रता (UP Home Guard PST Eligibility)

    उम्मीदवारों को यूपी होमगार्ड पीएसटी परीक्षण 2026 से भी गुजरना होगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा कुछ मानक तय किए गए हैं जिन्हें पूरा करना आवश्यक है। इसके पुरूष और महिला दोनो के लिए मानक इस प्रकार हैं।

    1783133779217

    1783133800804

    Upcoming Competition Exams