Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Result 2026)- डाउनलोड लिंक, कटऑफ
    • लेख
    • एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Result 2026)- डाउनलोड लिंक, कटऑफ

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Result 2026)- डाउनलोड लिंक, कटऑफ

    Rajan KumarUpdated on 15 Sep 2026, 05:01 PM IST

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा 2026 का आयोजन 16 से 26 सितंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की मदद से रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। आयोग द्वारा अलग-अलग शैक्षणिक स्तरों और पदों के लिए परिणाम जारी किया जाएंगे। SSC Selection Post Phase 14 Result 2026 घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026: एक नजर
    2. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    4. एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 कटऑफ 2026
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Result 2026)- डाउनलोड लिंक, कटऑफ
    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Result 2026) जारी होने के साथ आयोग संबंधित कटऑफ अंक भी घोषित करेगा। कटऑफ उम्मीदवारों की श्रेणी, पद, परीक्षा के स्तर और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र माने जा सकते हैं। रिजल्ट में परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, श्रेणी और चयन स्थिति जैसी जानकारी दी जा सकती है। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 लिंक (SSC Selection Post Phase 14 Result 2026 Link), डाउनलोड प्रक्रिया, कटऑफ के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026: एक नजर

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 परीक्षा रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 (SSC Selection Post Phase 14) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।

    इवेंट

    विवरण

    भर्ती का नाम

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026

    संचालन संस्था

    कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)

    पद प्रकार

    10वीं, 12वीं, स्नातक स्तर के विभिन्न पद

    रिक्तियां

    3003 पद

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 ऑनलाइन आवेदन

    13 अप्रैल से 4 मई 2026

    एसएससी चयन पद चरण 14 परीक्षा तिथि

    16 से 26 सितंबर 2026

    एसएससी चयन पद चरण 14 परीक्षा एडमिट कार्ड तिथि

    (ssc phase 14 exam date 2026 admit card)

    14 सितंबर 2026

    एसएससी चयन पद चरण 14 परीक्षा आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी चयन पद चरण 14 परीक्षा रिजल्ट तिथि (SSC Selection Post Phase 14 Exam Result Date)

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट कब जारी होगा?

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 प्रक्रिया

    • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर Selection Post Phase 14 result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

    • मांगी गई जानकारी भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका SSC Selection Post Phase 14 Result 2026 प्रदर्शित होगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की 2-3 प्रति डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार के परीक्षा प्रदर्शन और चयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • परीक्षा का नाम

    • पद का नाम/कोड

    • उम्मीदवार की श्रेणी

    • प्राप्त अंक/स्कोर

    • कटऑफ अंक

    • परीक्षा में क्वालिफाइंग स्टेटस

    • अगले चरण के लिए चयन की स्थिति

    • रिजल्ट जारी होने की तारीख

    लोगों ने यह भी पढ़ा: एसएससी सीजीएल कटऑफ क्या होता है?

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 कटऑफ 2026

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 कटऑफ 2026 (SSC Selection Post Phase 14 Cut-off 2026) कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रिजल्ट के साथ या उसके बाद जारी की जाएगी। कटऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चयन चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या, उम्मीदवारों की संख्या और उनके प्रदर्शन जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। अलग-अलग शैक्षणिक स्तर, पद और श्रेणी के लिए कटऑफ अलग हो सकती है। उम्मीदवारों को आधिकारिक कटऑफ PDF में अपनी श्रेणी और पद के अनुसार न्यूनतम qualifying marks की जांच करनी चाहिए। कटऑफ जारी होने के बाद यहां पूरी जानकारी अपडेट की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?
    A:

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट लॉगिन विवरण के माध्यम से देख सकते हैं। इस लेख में प्रक्रिया बताई गई है।

    Q: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट कहां जारी होता है?
    A:

    एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)