Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 (rssb computer instructor Application form 2026): चरणवार प्रक्रिया, लिंक
    • लेख
    • राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 (rssb computer instructor Application form 2026): चरणवार प्रक्रिया, लिंक

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 (rssb computer instructor Application form 2026): चरणवार प्रक्रिया, लिंक

    Kunal solankiUpdated on 25 May 2026, 12:26 PM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा राजस्थान वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 (rssb computer instructor recruitment 2026) माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में की जानी है। राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 (Rajasthan computer instructor Application 2026) प्रक्रिया 25 मई से 23 जून तक चलेगी। वहीं राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की तिथि 22 और 23 अगस्त तय की गई है। आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेश अधिसूचना डाउनलोड करेंराजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक सिलेबस 2026 देखें
    1779692056756

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 (rssb computer instructor Application form 2026): चरणवार प्रक्रिया, लिंक
    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026(rssb computer instructor Application form 2026): चरणवार प्रक्रिया, लिंक

    राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 ( RSSB Computer Instructor Recruitment 2026) के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता आवश्य जांचनी चाहिए। आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक आवेदन पत्र कैसे भरें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    ये भी पढ़ें- राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026आगामी सरकारी नौकरी 2026राजस्थान जॉब्स 2026

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026

    25 मई 2026

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन अंतिम तिथि

    23 जून 2026

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 परीक्षा

    वरीष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक- 22 अगस्त 2026
    बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक- 23 अगस्त 2026

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 - अवलोकन (Rajasthan computer instructor Recruitment 2026 Overview)

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    परीक्षा का नाम

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.gov.in

    विज्ञापन संख्या

    07/2026

    आयु सीमा

    18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट)

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस,ओबीसी - 600 रुपए

    • एससी , एसटी, पीएच- 400 रुपए


    कुल पद

    3951


    राजस्थान कम्प्यूटर अनुदेशक आवेदन पत्र 2026 - पदों का विवरण

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से Rajasthan computer instructor recruitment 2026 में पदों का विवरण देख सकते हैं।

    क्र.सं.

    विभाग का नाम

    पद का नाम

    गैर अनुसूचित क्षेत्र

    अनुसूचित क्षेत्र

    कुल पद

    1

    माध्यमिक शिक्षा विभाग

    वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक

    268

    32

    300



    बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक

    2736

    679

    3415

    2

    संस्कृत शिक्षा विभाग

    वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक

    20

    02

    22



    बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक

    200

    14

    214


    कुल पद


    3224

    727

    3951

    आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 - पात्रता (RSSB Computer Instructor Application Eligibility 2026)

    कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच आवश्य करनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित मानदंड के अनुसार नहीं होगी उनके आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक पात्रता 2026 (RSSB Computer Instructor Eligibility 2026 in hindi) में उम्मीदवारों की निम्नलिखित योग्यता का होना अनिवार्य है।

    वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए पात्रता (Senior computer instructor)

    राजस्थान शैक्षिक (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा (संशोधन) नियम, 2021 की अनुसूची-II में एक नए “समूह-डी” अर्थात “कम्प्यूटर विंग” तथा राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (विद्यालय शाखा) (संशोधन) नियम, 2015 के अनुसार—

    • कम्प्यूटर साइंस (CS) / सूचना प्रौद्योगिकी (IT) / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ECE) / विद्युत अभियांत्रिकी (EE) / विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी (EEE) / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी (ETE) / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन अभियांत्रिकी (EIE) में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (M.E.) / मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech.)

    अथवा

    • कम्प्यूटर साइंस (CS) / सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में एम.एससी. (M.Sc.)

    अथवा

    • मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (MCA) / ‘B’ लेवल / ‘C’ लेवल

    अथवा

    • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष अथवा उच्चतर योग्यता।

    • देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

    बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक पदों के लिए

    • स्नातक तथा ‘A’ लेवल / पीजीडीसीए (PGDCA) (न्यूनतम एक वर्ष)

    अथवा

    • कम्प्यूटर साइंस (CS) / सूचना प्रौद्योगिकी (IT) / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ECE) / विद्युत अभियांत्रिकी (EE) / विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी (EEE) / इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल (EIC) / दूरसंचार एवं इंस्ट्रूमेंटेशन (TIE) में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) / बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech.)

    अथवा

    • कम्प्यूटर साइंस (CS) / सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में बी.एससी. (B.Sc.)

    अथवा

    • भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से बैचलर इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (BCA)

    अथवा

    • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष अथवा उच्चतर योग्यता।

    राजस्थान कम्प्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026- अन्य योग्यता

    शैक्षणिक योग्यता के साथ उम्मीदवारों के लिए अन्य योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं जो कि इस प्रकार है।

    स्वास्थ्य :
    उक्त पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का अच्छे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का होना आवश्यक है तथा वह ऐसे किसी मानसिक या शारीरिक दोष से मुक्त होना चाहिए, जो उक्त पद के रूप में उसके कर्तव्यों के कुशल पालन में बाधा उत्पन्न करे। यदि वह चयनित किया जाता है, तो उसे इसके लिए अपना स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र उस जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा मेडिकल ज्यूरिस्ट द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्तुत करना होगा, जिस जिले में वह सामान्यतः निवास करता है।

    चरित्र :
    सेवा में सीधी भर्ती के लिए आवेदक का चरित्र ऐसा होना चाहिए जिससे वह उक्त पद पर नियुक्ति के योग्य माना जा सके। उसे सद्चरित्र का प्रमाण-पत्र ऐसे विश्वविद्यालय, स्कूल या कॉलेज के प्राचार्य/शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रस्तुत करना होगा, जहाँ से उसने अंतिम शिक्षा प्राप्त की हो। साथ ही, दो उत्तरदायी व्यक्तियों के प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे, जो आवेदन-पत्र की तिथि से 6 माह से अधिक पुराने न हों तथा अभ्यर्थी के रिश्तेदारों द्वारा दिए गए न हों।

    राष्ट्रीयता

    • भारत का नागरिक हो, अथवा

    • नेपाल का प्रजाजन हो, अथवा

    • भूटान का प्रजाजन हो, अथवा

    • ऐसा तिब्बती शरणार्थी हो जो दिनांक 1-1-1962 से पूर्व भारत में स्थायी रूप से बसने के विचार से आया हो, अथवा

    • भारतीय मूल का ऐसा व्यक्ति हो जिसने भारत में स्थायी रूप से बसने के विचार से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देश—कीनिया, युगांडा एवं संयुक्त तंजानिया गणराज्य (भूतपूर्व टैंगानिका तथा जंजीबार), जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे तथा इथियोपिया से भारत में स्थानांतरण किया हो।

    राजस्थान कम्प्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 कैसे करें?( How to apply for rajasthan computer instructor recruitment 2026)

    उम्मीदवारों को आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक आवेदन पत्र 2026 (RSSB Computer Instructor Application Form 2026 in Hindi) भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए।

    बोर्ड द्वारा राजस्थान कम्प्यटर अनुदेशक 2026 आवेदन पत्र (Rajasthan computer instructor Application Form 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन रद्द किए जाएंगे। आवेदन करने का लिंक संक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदावरों को सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवार एकबारीय पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) जमा करने के पश्चात ही आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ई मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र इत्यादि की सहायता लेनी होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें। पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार एसएसऔ (SSO) लॉगइन विवरण दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    1779532743693

    राजस्थान कम्पयूटर अनुदेशक आवेदन 2026 - चरणवार प्रक्रिया

    • सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।

    • नए आवेदन पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें अन्यथा एसएसओ आईडी से लॉगइन करें।

    • अब आवेदन पत्र भर दें।

    • आवेदन पत्र भरने के बाद सबमिट करें और डाउनलोड करें। भविष्य के लिए प्रिंट आउट आवश्य लें।

    आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 - ध्यान रखने योग्य बातें

    उम्मीदवारों को rssb computer instructor application form 2026 भरने से पहले निम्नलिखत बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    • आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन पत्र 2026 केवल ऑनलाइन मोड में भरे जाएंगे।
    • आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।
    • इंटरनेट की गति का ध्यान रखें क्योंकि इससे आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
    • अंत में अपने पास आवेदन पत्र को सुरक्षित रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र कैसे भरें?
    A:

    उम्मीदवार उपर्युक्त लेख को पढ़कर आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक आवेदन पत्र 2026 भर सकते हैं।

    Q: क्या मैं ऑफलाइन आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    नहीं rajasthan computer instructor bharti 2026  के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)