Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026): आंसर की (जारी), लिंक, रिजल्ट
    • लेख
    • राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026): आंसर की (जारी), लिंक, रिजल्ट

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026): आंसर की (जारी), लिंक, रिजल्ट

    Kunal solankiUpdated on 15 Jun 2026, 06:15 PM IST

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा 15 जून को राजस्थान प्रयोगशाला आंसर की 2026 जारी कर दिया गया है। राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की लिंक 2026 सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख के माध्यम से भी राजस्थान प्रयोगशाला आंसर की 2026 डाउनलोड (Rajasthan Lab Assistant Answer Key Download Link) कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यदि किसी भी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो बोर्ड द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों से आपत्ति दर्ज करने का मौका दे रही है। अभ्यर्थी 100 रुपये प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क के साथ ऑफलाइन माध्यम से 16-18 जून तक आपत्ति दर्ज सकते हैं। वहीं 16 से 19 जून तक ऑनलाइन माध्यम से चुनौती कर सकते हैं। प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का आयोजन 9-10 मई 2026 को हुआ था। बोर्ड ने आंसर की का अनुमोदन 11 जून को ही कर दिया था।
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026
    1781527478058बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल प्लेटफार्म पर जानकारी देते हुए बताया था कि 9 मई को आयोजित आरएसएसबी लैब असिस्टेंट परीक्षा में कुल 3 लाख से ऊपर उम्मीदवार शामिल रहे वहीं 10 मई को आयोजित परीक्षा में लगभग पौने चार लाख उम्मीदवार शामिल रहे।
    राजस्थान जॉब्स देखें
    1778497307022

    This Story also Contains

    1. आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 - अवलोकन
    2. आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन- पात्रता मानदंड
    4. राजस्थान लैब असिस्टेंट 2026 आवेदन कैसे करें?
    5. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2026
    6. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026
    7. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026
    8. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा केंद्र 2026
    9. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक नई भारांक आकलन प्रक्रिया क्या है?
    10. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026
    11. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026
    12. राजस्थान प्रयोगशाला सहायक चयन प्रक्रिया 2026 (Rajasthan Lab Assistant Selection Process)
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026): आंसर की (जारी), लिंक, रिजल्ट
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026


    इससे पहले बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती में लगभग 500 पदों के बढ़ने की संभावना है। इसकी जानकारी आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी गई है।
    1778243371252

    वहीं 10 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक (पेपर-I) एवं अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक (पेपर-II) आयोजित की जाने वाली प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए जयपुर जिले के 01 परीक्षा केंद्र के नाम में परिवर्तन किया गया।

    10 मई को आयोजित होने वाले परीक्षा के संबंध में जारी अधिसूचना देखें-
    1778125737925

    बता दें कि बोर्ड द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 5 मई को जारी कर दिया गया। राजस्थान प्रयोगशाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अब सक्रिय हो चुका है। प्राधिकरण द्वारा विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) एवं प्रयोगशाला सहायक/कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया था।प्राधिकरण द्वारा lab assistant exam city 2026 स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 2 मई से अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करके lab assistant exam city 2026 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 देखें

    बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित होगी। प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) की परीक्षा 9 मई को एक पाली में और प्रयोगशाला सहायक/कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) की परीक्षा 10 मई को दो पालियों में आयोजित होगी।
    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा शेड्यूल- सूचना देखें
    1776756357351

    बोर्ड (आरएसएसबी) द्वारा प्रयोगशाला सहायक के पदों पर आवेदन पत्र विड्रो करने का अंतिम अवसर दिया गया था। जिन उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योगय्ता संबंधित प्रमाण पत्र नहीं है वे अपना आवेदन पत्र 9 से 11 अप्रैल 2026 तक वापस ले सकते थे। इसके लिए उन्हें SSO Portal पर लॉगइन करना होगा। इसके साथ ही प्राधिकरण ने राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के लिए जिलों की सूची जारी की है। प्रयोगशाला परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई को कुल 38 जिलों में किया जाएगा।
    परीक्षा केंद्रों की सूची देखें:-
    1775707663410आरएसएसबी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र विड्रो करने के संबंध में अधिसूचना देखें-

    1775707727330

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट पद के लिए आवेदन समाप्त कर दिए गए हैं। उम्मीदवार 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते थे। बता दें कि बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों में राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ सहायक के कुल 804 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर घोषणा की गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आवेदन 2026 (Rajasthan Lab Assistant Application 2026) प्रक्रिया 27 जनवरी से 25 फरवरी तक चली। वहीं राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा की तिथि 9 और 10 मई 2026 तय की गई है। बोर्ड द्वारा जारी राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती अधिसूचना (Rajasthan Lab Assistant Recruitment Notification 2026) में आवेदन, पात्रता, रिजल्ट की जानकारी विस्तृत से दी गई है।

    अपडेट- RSSB द्वारा आगामी परीक्षाओं की अंकन प्रणाली के संदंर्भ में अधिसूचना जारी की गई है। बोर्ड द्वारा नकारात्मक अंकन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अबसे विलोपित प्रश्न के भारांक सिर्फ उस प्रश्न के सेक्शन के प्रश्नों पर ही नहीं बल्कि अब उस प्रश्न पत्र के सभी प्रश्नों पर बराबर बाटे जाएंगे। पहले wrong आंसर पर उस प्रश्न के भारांक समेत अंकों के एक तिहाई या एक चौथाई हिस्सा कट जाते थे मगर अब wrong आंसर पर उस प्रश्न के दिए हुए ओरिजिनल अंकों से ही एक तिहाई या एक चौथाई हिस्सा ही कटेगा।
    अन्य महत्वपूर्ण लिंक

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 - अवलोकन

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान प्रयोगशाला सहायक लैब भर्ती 2026 (Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 - अवलोकन (RSSB Lab Assistant Recruitment Overview)

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    परीक्षा का नाम

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.gov.in

    विज्ञापन संख्या

    05/2026

    आयु सीमा

    18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट)

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस,ओबीसी - 600 रुपए

    • एससी , एसटी, पीएच- 400 रुपए


    कुल पद

    804

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन 2026

    27 जनवरी 2026

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन अंतिम तिथि

    25 फरवरी 2026

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 परीक्षा

    प्रयोगशाला सहायक (भूगोल)- 9 मई 2026

    प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)- 10 मई 2026

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 आंसर की

    15 जून 2026

    आरएसएसबी लैब असिस्टेंट आवेदन- पात्रता मानदंड

    बोर्ड द्वारा जारी आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती अधिसूचना 2026 में आरएसएसबी लैब असिस्टेंट पात्रता मानदंड 2026 (Rajasthan Lab Assistant Eligibility 2026 ) की जानकारी दी गई है। जारी अधीसूचना के अनुसार राजस्थान प्रयोगशाला सहायक पात्रता मानदंड (Rajasthan Prayogshala Sahayak Eligibility) में भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 भूगोल या विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है। अधिसूचना में विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए पात्रता मानदंड विस्तार से दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन पात्रता मानदंडो की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना की जांच आवश्य करें।

    1769593630333

    राजस्थान लैब असिस्टेंट 2026 आवेदन कैसे करें?

    बोर्ड द्वारा राजस्थान लैब असिस्टेंट 2026 आवेदन (Rajasthan Lab Assistant Application 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन रद्द किए जाएंगे। आवेदन करने का लिंक संक्रिय होने के बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदावरों को सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवार एकबारीय पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) जमा करने के पश्चात ही आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ई मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र इत्यादि की सहायता लेनी होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें। पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार एसएसऔ (SSO) लॉगइन विवरण दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    1769593630436

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा पैटर्न 2026

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा (Rajasthan Prayogshala sahayak Bharti 2026) के लिए एग्जाम पैटर्न की जानकारी दी गई है। राजस्थान प्रयोगशााला सहायक परीक्षा पैटर्न (Rajasthan Lab Assistant Exam Pattern 2026) में भुगोल और विज्ञान विषय के लिए अलग अलग जानकारी दी गई है। राजस्थान प्रयोगशाला परीक्षा पैटर्न में नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026

    बोर्ड द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारुप में जारी किया गया है। राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस (rajasthan lab assistant syllabus 2026) में पेपर -1 और पेपर -2 की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस 2026 की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच आवश्य करें।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा केंद्र 2026

    बोर्ड द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा केंद्र (Rajasthan Lab Assistant Exam Centre 2026) की सटीक सूचना एडमिट कार्ड में उल्लिखित होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचे ताकि समय से सारी जांच प्रक्रिया पूरी हो सके।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक नई भारांक आकलन प्रक्रिया क्या है?

    आरएसएसबी द्वारा 25 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं की नेगेटिव मार्किंग के आकलन के संदंर्भ में अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार आरएसएसबी द्वारा आगामी परीक्षा के भारांक आकलन पद्धति में सरलीकरण करते हुए दो फेरबदल किए गए हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी प्रश्न पत्र जिसमें 150 प्रश्न हों, हर प्रश्न 3 अंकों का हो, और दो प्रश्न डिलीट हो जाएं तो डिलीट हुए दोनों प्रश्नों का भारांक यानि 6 अंक बाकी 148 प्रश्नों में बराबर बांटने के बाद हर सही प्रश्न के 3 अंकों के बजाय 3.04 अंक मिलेंगे। मगर हर गलत आंसर प्रश्न के एक तिहाई के हिसाब से 1.0135 नहीं बल्कि ओरिजिनल 3 अंकों से एक तिहाई यानि 1 अंक ही कटेगा।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की 2026

    बोर्ड द्वारा राजस्थान प्रयोगशाला सहायक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा होने के कुछ दिन बाद राजस्थान प्रयोगशाला सहायक प्राथमिक आंसर की (Rajasthan Lab Assistant Primary answer Key 2026) जारी कर दी गई है। किसी भी प्रश्न पर आपत्ति होने पर उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। अंत में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाती है। संभावना है कि राजस्थान प्रयोगशाला सहायक फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026

    उम्मीदवार राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 (Rajasthan Lab Assistant Result 2026) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार राजस्थान प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हे अपना लॉगइन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक चयन प्रक्रिया 2026 (Rajasthan Lab Assistant Selection Process)

    जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को राजस्थान प्रयोगशाला सहायक (Rajasthan Prayogshala Sahayak) और कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित होने के लिए लिखित परिक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इन सबके बाद अंत में चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा कब आयोजित होगी?
    A:

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई को संपन्न हुआ।

    Q: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा आंसर की कब जारी होगी?
    A:

    राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams