राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती अधिसूचना 2026 जारी कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कम्प्यूटर अनुदेशक सिलेबस 2026 (RSSB computer Instructor Syllabus 2026 in Hindi) भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती अधिसूचना पीडीएफ प्रारुप में जारी की गई है जिसमें आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की विस्तृत जानकारी दी गई है।
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक सिलेबस डाउनलोड लिंक । आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन 2026 देखें
This Story also Contains
राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी के बिना उम्मीदवारों की तैयारी अधूरी है। उम्मीदवारों के आगे लेख में राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक एग्जाम पैटर्न 2026 (Rajasthan Computer Instructor Exam Pattern 2026 in Hindi) की विस्तृत जानकारी दी गई है।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
परीक्षा का नाम | आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.gov.in |
विज्ञापन संख्या | 07/2026 |
आयु सीमा | 18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट) |
आवेदन शुल्क |
|
नकारात्मक अंकन | लागू है (प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा) |
परीक्षा स्किम | पेपर -1 पेपर-2 |
प्राधिकरण द्वारा आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक सिलेबस 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कंप्यूटर अनुदेशक सिलेबस मे पेपर 1 और पेपर 2 की जानकारी दी गई है। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा के लिए सिलेबस की जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पदों के लिए परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 सम्मिलित है। आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक पेपर 1 सिलेबस के अंतर्गत राजस्थान की कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और समसामयिक घटनाएँ जैसे विषय शामिल हैं। इसके साथ ही सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिंदु शामिल होंगे :-
तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता।
निर्णय लेना और समस्या समाधान।
सामान्य मानसिक क्षमता।
बुनियादी अंकगणित - संख्याएँ और उनके संबंध, परिमाण के क्रम, आदि (कक्षा 10वीं स्तर)
डेटा व्याख्या - चार्ट, ग्राफ़, सारणियाँ, डेटा पर्याप्तता, आदि (कक्षा 10वीं स्तर)
प्राधिकरण द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक पेपर 2 सिलेबस में निम्नलिखित विषय शामिल हैं।
मानसिक योग्यता: निर्णय लेना और समस्या-समाधान, डेटा व्याख्या, डेटा पर्याप्तता, तार्किक
तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रमुख विकास।
(iii) कंप्यूटर के मूल सिद्धांत: संख्या प्रणाली, अंकगणितीय संक्रियाएँ, कंप्यूटर भाषाओं की विभिन्न श्रेणियों का परिचय,
इनपुट और आउटपुट उपकरणों का कार्यात्मक विवरण।
(iv) प्रोग्रामिंग के मूल सिद्धांत: C, C++, Java, DotNet, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग,
Python और ब्लॉक चेन, प्रोग्रामिंग, डेटा प्रकार (अंतर्निहित और उपयोगकर्ता-परिभाषित), चर का दायरा (Scope),
ऑपरेटरों की प्राथमिकता, नियंत्रण प्रवाह, फ़ंक्शन, एरे, पॉइंटर, संरचनाएँ और यूनियन,
गणना-आधारित डेटा-प्रकार और फ़ाइल प्रबंधन, कमांड लाइन तर्क।
(v) C++ और JAVA का उपयोग करके ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग: ऑब्जेक्ट और क्लास। इनहेरिटेंस,
पॉलीमॉर्फिज्म, इवेंट और अपवाद प्रबंधन, फ़ाइलें और स्ट्रीम।
(vi) डेटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिदम (Data Structures and Algorithms):
अमूर्त डेटा प्रकार (Abstract Data Types), डेटा संरचना के रूप में एरे (Arrays), संग्रहण हेतु लिंक्ड लिस्ट एवं एरे की तुलना, स्टैक तथा स्टैक संचालन, क्यू (Queues), बाइनरी ट्री, बाइनरी सर्च ट्री, ग्राफ तथा उनके निरूपण, सॉर्टिंग एवं सर्चिंग, सिंबल टेबल।
(vii) एल्गोरिदम (Algorithms):
ट्री ट्रैवर्सल, ब्रांच एंड बाउंड तथा ग्रीडी विधियाँ, एल्गोरिदम की जटिलता।
(viii) डिजिटल लॉजिक सिस्टम (Digital Logic Systems):
बूलियन अभिव्यक्तियाँ, K-मैप्स, TTL एवं CMOS लॉजिक फैमिली, हाफ/फुल ऐडर, सब्ट्रैक्टर एवं मल्टीप्लेक्सर का उपयोग करते हुए संयोजी लॉजिक डिज़ाइन, समकालिक अनुक्रमिक प्रणाली डिज़ाइन।
(ix) कंप्यूटर संगठन एवं आर्किटेक्चर (Computer Organization and Architecture):
वॉन-न्यूमैन कंप्यूटर आर्किटेक्चर, रजिस्टर एवं माइक्रो ऑपरेशन, कंट्रोल लॉजिक, प्रोसेसर एड्रेसिंग एवं बस संगठन, प्रोसेसर इनपुट/आउटपुट तथा DMA, मेमोरी संगठन एवं कैश कोहेरेंस।
(x) ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating Systems):
CPU शेड्यूलिंग, डेडलॉक, मेमोरी प्रबंधन, फाइल सिस्टम, डिस्क शेड्यूलिंग।
वितरित वातावरण में क्लाइंट-सर्वर आर्किटेक्चर एवं RPC की अवधारणा। प्रोसेस, थ्रेड्स एवं उनका सिंक्रोनाइज़ेशन।
रीयल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम: क्लॉक सिंक्रोनाइजेशन एवं टास्क शेड्यूलिंग।
सिस्टम इनिशियलाइजेशन, बूटिंग एवं यूजर अकाउंट प्रबंधन। लिनक्स हेतु बैकअप एवं रिस्टोर, बॉर्न शेल प्रोग्रामिंग।
(xi) डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (Database Management System):
E-R मॉडल, रिलेशनल एल्जेब्रा, कैलकुलस एवं डेटाबेस, इंटीग्रिटी कंस्ट्रेंट्स, ट्रिगर्स, नॉर्मलाइजेशन एवं इंडेक्सिंग। ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग, कंकरेन्सी कंट्रोल एवं रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)।
(xii) सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग (Software Engineering):
सिस्टम डेवलपमेंट लाइफ साइकिल के चरण, सिस्टम मॉडलिंग, सॉफ्टवेयर रिक्वायरमेंट स्पेसिफिकेशन एवं DFDs। सॉफ्टवेयर टेस्टिंग एवं सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट प्रबंधन का परिचय।
(xiii) डेटा एवं कंप्यूटर नेटवर्क (Data and Computer Networks):
नेटवर्किंग का विकास, डेटा संचार की शब्दावली, ट्रांसमिशन मीडिया, नेटवर्क डिवाइसेस। TCP/IP एवं OSI/ISO रेफरेंस मॉडल, विभिन्न लेयर्स के कार्य, भौतिक माध्यम की विशेषताएँ, फिजिकल लेयर में मल्टीप्लेक्सिंग, मीडियम एक्सेस प्रोटोकॉल, 802.3, 802.4, 802.5, 802.11 LAN तकनीकों का परिचय, IP प्रोटोकॉल जिसमें रूटिंग एवं कंजेशन कंट्रोल शामिल हैं, TCP एवं UDP, DNS।
(xiv) नेटवर्क सुरक्षा (Network Security):
सीमित क्षेत्र (Finite Space) में समूह, रिंग एवं फील्ड, यूलर एवं फर्मेट प्रमेय, प्राइमैलिटी टेस्टिंग, सुरक्षा सेवाएँ एवं तंत्र, DES, AES, IDEA, RSA एल्गोरिदम सहित सममित एवं असममित एन्क्रिप्शन, कुंजी प्रबंधन, संदेश प्रमाणीकरण एवं हैशिंग, ईमेल सुरक्षा, वायरस एवं ट्रस्टेड सिस्टम, नेटवर्किंग (LAN एवं WAN), सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग।
(xv) संचार की मूल बातें (Basics of Communication):
चैनल क्षमता, एटेन्युएशन, संचार अवरोध, मुक्त अंतरिक्ष में विद्युतचुंबकीय तरंगों का प्रसार (फ्री स्पेस मॉडल को छोड़कर), PCM एवं डेल्टा मॉड्यूलेशन, WDM, GSM एवं CDMA आधारित संचार प्रणालियों का संक्षिप्त परिचय।
(xvi) वेब डेवलपमेंट (Web Development):
HTML/DHTML, HTML का उपयोग करके वेब पेज निर्माण, डॉक्यूमेंट ऑब्जेक्ट मॉडल (DOM) की अवधारणा एवं महत्व, डायनामिक HTML डॉक्यूमेंट एवं DOM।
कैस्केडिंग स्टाइल शीट (CSS), एक्स्टेंसिबल मार्कअप लैंग्वेज (XML), PHP एवं जावा स्क्रिप्ट की मूल बातें।
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर चयन के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक सिलेबस 2026 (RSSB Computer Instructor Syllabus 2026 in Hindi) की जानकारी नीचे दी गई है।
आरएसएसबी कंप्यूटर अनुदेशक सिलेबस 2026 - पेपर 1 (RSSB Computer Instructor Syllabus 2026 paper 1)
तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता।
निर्णय लेना और समस्या समाधान।
सामान्य मानसिक क्षमता।
बुनियादी अंकगणित - संख्याएँ और उनके संबंध, परिमाण के क्रम, आदि (कक्षा 10वीं स्तर)
डेटा व्याख्या - चार्ट, ग्राफ़, सारणियाँ, डेटा पर्याप्तता, आदि (कक्षा 10वीं स्तर)
(i) शिक्षाशास्त्र (Pedagogy)
शिक्षण की कला और विज्ञान को शिक्षाशास्त्र कहा जाता है। इसमें छात्रों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने की विधियाँ, सीखने की प्रक्रिया, शिक्षण तकनीक, मूल्यांकन तथा कक्षा प्रबंधन शामिल होते हैं।
(ii) मानसिक योग्यता (Mental Ability)
निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान (Decision Making and Problem Solving)
विभिन्न परिस्थितियों में सही निर्णय लेना तथा समस्याओं का तार्किक समाधान निकालना।
डेटा व्याख्या (Data Interpretation)
चार्ट, ग्राफ, तालिका आदि के माध्यम से दिए गए आँकड़ों को समझना और उनका विश्लेषण करना।
डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency)
किसी प्रश्न को हल करने के लिए उपलब्ध जानकारी पर्याप्त है या नहीं, इसका निर्धारण करना।
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical Reasoning and Analytical Ability)
तर्क, क्रम, संबंध तथा विश्लेषण के आधार पर प्रश्नों को हल करने की क्षमता।
सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रमुख विकास (Major Developments in Information Technology)
कंप्यूटर, इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, क्लाउड कंप्यूटिंग आदि के नवीन विकास।
(iii) कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी (Fundamentals of Computer)
कंप्यूटर प्रणाली का परिचय
कंप्यूटर के विभिन्न भाग जैसे इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस, पॉइंटिंग डिवाइस, स्कैनर आदि।
डेटा का प्रतिनिधित्व (Representation of Data)
डिजिटल एवं एनालॉग डेटा
संख्या पद्धति (Decimal, Binary, Hexadecimal)
डेटा प्रोसेसिंग का परिचय
डेटा को संग्रहित, संसाधित एवं उपयोग करने की प्रक्रिया।
फाइल एवं उसके प्रकार
टेक्स्ट फाइल, इमेज फाइल, ऑडियो फाइल, वीडियो फाइल आदि।
(iv) डेटा प्रोसेसिंग (Data Processing)
वर्ड प्रोसेसिंग (MS Word)
दस्तावेज़ तैयार करना, संपादन, फॉर्मेटिंग आदि।
स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर (MS Excel)
गणना, तालिका, चार्ट एवं डेटा विश्लेषण।
प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर (MS PowerPoint)
स्लाइड प्रस्तुति तैयार करना।
DBMS सॉफ्टवेयर (MS Access)
डेटा संग्रहण एवं प्रबंधन प्रणाली।
(v) प्रोग्रामिंग की मूल बातें (Programming Fundamentals)
C, C++, Java, DotNet, Python का परिचय
विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं की मूल जानकारी।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं मशीन लर्निंग
मशीनों को बुद्धिमान बनाने एवं डेटा से सीखने की तकनीक।
ब्लॉकचेन (Block Chain)
सुरक्षित एवं विकेन्द्रीकृत डिजिटल लेजर तकनीक।
प्रोग्रामिंग सिद्धांत एवं तकनीकें
एल्गोरिद्म, फ्लोचार्ट, कोडिंग तकनीक आदि।
ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग (OOPs) की अवधारणाएँ
क्लास, ऑब्जेक्ट, इनहेरिटेंस, पॉलिमॉर्फिज़्म आदि।
इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एनवायरनमेंट (IDE) का परिचय एवं लाभ
ऐसा सॉफ्टवेयर जिसमें कोड लिखना, चलाना एवं डिबग करना आसान होता है। उदाहरण: Visual Studio, Eclipse, PyCharm।

प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के लिए एकसमान आरएसएसबी कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा पैटर्न 2026 (RSSB Computer Instructor Exam Pattern 2026 in Hindi) तय किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। वहीं प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। इसको सरलता से समझने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें
पद | पेपर 1 | पेपर 2 | कुल अंक | परीक्षा अवधि |
बेसिक कम्पयूटर अनुदेशक | 100 प्रश्न | 100 प्रश्न | 200 | 2 घंटे |
वरिष्ठ कम्पयूटर अनुदेशक |
राजस्थान में कम्प्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती परीक्षी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई टिप्स का पालन कर सकते हैं। इससे उनकी तैयारी और मजजूत होगी।