राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 का प्रकाशन निकाय चुनावों के बाद यानी 21 सितंबर के बाद जारी किया जा सकता है। इसकी सूचना बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा दी गई है। आलोक राज के अनुसार राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 21 अगस्त को जारी किया जाना था परंतु किसी कारणवश जारी नहीं हो पाया। जानकारी के लिए बता दें कि 24 जुलाई 2026 को राजस्थान एलडीसी आंसर की जारी कर 29 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। आंसर की पर मिली आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 (rajasthan ldc result 2026) जारी किया जाएगा। राजस्थान एलडीसी/ जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 दे चुके उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट rssb.gov.in पर जाकर राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 (Rajasthan LDC Result 2026) की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सहायता के लिए आरएसएसबी एलडीसी रिजल्ट डाउनलोड 2026 (rssb ldc result 2026) करने का लिंक इस पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
राजस्थान एलडीसी आंसर की देखें
This Story also Contains
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि rajasthan LDC exam 2026 का आयोजन 5 जुलाई को हुआ था। राजस्थान एलडीसी रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है.. इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी देखें-
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov |
राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 | 5 जुलाई 2026 |
राजस्थान एलडीसी प्राथमिक आंसर की 2026 | 24 जुलाई 2026 |
राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 रिजल्ट |
सूचित किया जाएगा |
राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2026 के बाद उम्मीदवारों को परिणाम जारी होने का इंतजार रहता है। राजस्थान कनिष्ठ सहायक रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दी गई राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 डाउनलोड प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एलडीसी रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके राजस्थान जुनियर असिस्टेंट रिजल्ट 2026 (Rajasthan Junior Assistant Result 2026) की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
अब Candidate corner टैब पर क्लिक करें।
रिजल्ट वाले बटन पर क्लिक करें।

अब उम्मीदवार परीक्षा का नाम और वर्ष का चुनाव करें।
अब राजस्थान एलडीसी परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।
Rssb द्वारा राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राजस्थान एलडीसी रिजल्ट तिथि 2026 (rajasthan ldc result date 2026) की सटीक जानकारी प्राधिकरण द्वारा ही जारी की जाएगी। राजस्थान एलडीसी रिजल्ट डेट 2026 की ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार इस पेज को और rssb की आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं।
rssb द्वारा rssb ldc result link 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आरएसएसबी एलडीसी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद इसका लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार बिना किसी देरी के आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
राजस्थान एलडीसी परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।उम्मीदवारों को राजस्थान एलडीसी परिणाम 2026 में उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। परिणाम में जांच करने योग्य कुछ सबसे महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं:
उम्मीदवार का रोल नंबर
वर्ग
उम्मीदवार का नाम
जन्म तिथि
परीक्षा की तिथि
परिणाम की तिथि
उम्मीदवार का लिंग
उम्मीदवार के पिता का नाम
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक
कुल अंकों का प्रतिशत
परिणाम की स्थिति
अन्य निर्देश
राजस्थान एलडीसी कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही श्रेणीवार जारी किए जाते हैं। Rajasthan ldc cutoff marks निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:
परीक्षा का कठिनाई स्तर
कुल अभ्यर्थियों की संख्या
उपलब्ध रिक्तियां
श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)
आरएसएसबी एलडीसी परिणाम (rssb LDC result 2026) जारी होने के बाद भर्ती की आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों की वरीयता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात विभागवार, विषयवार एवं श्रेणीवार अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।