राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट प्रवेश पत्र 2026 (Rajasthan LDC JA Admit Card 2026): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी एग्जाम सिटी स्लिप 26 जून से जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करके राजस्थान एलडीसी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आरएसएसबी एलडीसी एडमिट कार्ड 2026, 1 जुलाई से जारी होंगे। बता दें कि राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी।
This Story also Contains
आरएसएसबी द्वारा परीक्षा तिथि की सूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा (Rajasthan LDC Exam) से कुछ दिन पहले आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 (RSSB LDC JA Admit Card 2026) ऑनलाइन जारी किया जाएगा। राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 38 जिलों में किया जाएगा। राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट प्रवेश पत्र में इनमें से ही किसी एक जिले के परीक्षा केंद्र का उम्मीदवारों को आवंटन किया जाएगा। राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सम्मिलित न होने के इच्छुक उम्मीदवार 28 मई से 30 मई तक अपने आवेदन वापस ले सकते थे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल (Rajasthan Recruitment Portal) के माध्यम से या राजस्थान एसएसओ लॉगइन से एलडीसी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान एलडीसी प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय समेत अन्य जानकारी उल्लिखित होती है। राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के जिले चेक करें
आगामी सरकारी नौकरी 2026 । बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026 । आगाामी सरकारी परीक्षाएं
आरएसएसबी एलडीसी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड (RSSB LDC Junior Assistant Admit Card) जारी होते ही लेख में भी लिंक को अपडेट कर दिया जाएगा। राजस्थान एलडीसी भर्ती एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan LDC Admit Card 2026) कैसे डाउनलोड करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदावरों के लिए संबंधित परीक्षा से जुड़ी सभी तिथियों की जानकारी होना अनिवार्य होता है। उम्मीदवारों की सहूलियत को देखते हुए राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 (Rajasthan LDC Vacancy 2026) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी तालिका में दी गई है।
राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट इवेंट्स | तिथियां |
एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन आरंभ | 15 जनवरी 2026 |
एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आवेदन अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2026 |
एलडीसी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड | 1 जुलाई 2026 |
एलडीसी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा | 5 जुलाई 2026 |
राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट 2026 | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड (Rajasthan LDC Admit Card Download) करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं
अब Admit Card टैब पर क्लिक करें।
अब परीक्षा के नाम राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के सामने GET Admit Card पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद लॉग इन विवरण दर्ज करें
स्क्रीन पर अब Rajasthan LDC Junior Assistant Admit Card Pdf प्रारुप में प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरुर लें।
नोट: उम्मीदवार राजस्थान एसएसओ आईडी से लॉगइन करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएसबी द्वारा राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके राजस्थान एलडीसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिंक राजस्थान एलडीसी एडमिट कार्ड लिंक 2026 इस पेज पर भी उपलब्ध कराया गया है।
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार की जन्मतिथि
पिता का नाम
उम्मीदवार का फोटो
आवेदक के हस्ताक्षर
उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)
उम्मीदवार का रोल नंबर.
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा केंद्र का स्थान
आधार कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
उम्मीदवारों को राजस्थान जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 (Rajasthan Junior Assistant Admit Card Download 2026) करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को जल्द से जल्द प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
नहीं, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र के साथ वैध आईडी कार्ड भी ले जाएं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें उल्लिखित विवरण की जांच आवश्य करें। कोई त्रुटि होती है तो प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ईमेल या फोन नंबर के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क करें।