Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 जारी (Rajasthan LDC Answer key 2026 Out): डाउनलोड लिंक, स्टेप्स
    • लेख
    • राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 जारी (Rajasthan LDC Answer key 2026 Out): डाउनलोड लिंक, स्टेप्स

    राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 जारी (Rajasthan LDC Answer key 2026 Out): डाउनलोड लिंक, स्टेप्स

    Kunal solankiUpdated on 25 Jul 2026, 05:45 PM IST

    राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 जारी (Rajasthan LDC Answer key 2026 in hindi): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान एलडीसी आंसर की 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। राजस्थान एलडीसी आंसर की (Rajasthan LDC answer key in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 26 से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आपत्ति भेज सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए 27 से 29 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से राजस्थान एलडीसी जूनियर असिस्टेंट आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    आरएसएसबी एलडीसी जुनियर असिस्टेंट आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं
    1784893516474

    This Story also Contains

    1. राजस्थान एलडीसी आंसर की लिंक 2026 (Rajasthan ldc answer key link 2026)
    2. राजस्थान एलडीसी 2026 आंसर की - अवलोकन
    3. राजस्थान एलडीसी जुनियर असिस्टेंट आंसर की 2026- चरण (Rajasthan LDC Junior Assistant Answer key 2026)
    4. राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की 2026 (Rajasthan LDC Provisional Answer Key 2026)
    5. राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की 2026 (Rajasthan LDC Final Answer Key 2026 in Hindi)
    6. राजस्थान एलडीसी आंसर की डाउनलोड कैसे करें? (How to Download Rajasthan LDC Answer Key 2026)
    7. राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 कब आएगी ?(Rajasthan LDC Answer Key Kab Ayegi)
    8. राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 जारी होने से क्या लाभ है?
    9. राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 (Rajasthan LDC Result 2026)
    राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 जारी (Rajasthan LDC Answer key 2026 Out): डाउनलोड लिंक, स्टेप्स
    राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 5 जुलाई को हुआ था। उम्मीदवारों की सहायता के लिए एलडीसी आंसर की लिंक 2026 इस पेज पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे rssb की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
    राजस्थान एलडीसी, जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, चयन प्रक्रिया जानें

    बोर्ड द्वारा आरएसएसबी एलडीसी आंसर की (RSSB LDC Answer key) दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले राजस्थान एलडीसी प्राथमिक उत्तर कुंजी (Rajasthan LDC Primary Answer key) परीक्षा होने के कुछ दिन बाद ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। प्राइमरी आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा और आपत्ति दर्ज शुल्क निर्धारित किया जाता है। इन सबके बाद बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी अंतिम आंसर की 2026 जारी की जाती है।

    ये भी देखें-

    राजस्थान एलडीसी आंसर की लिंक 2026 (Rajasthan ldc answer key link 2026)

    राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन लिपिक वर्ग-II और कनिष्ठ सहायक आवेदन की तिथि 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 थी। परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित हुई। इसके बाद आंसर की जारी होगी। Rssb द्वारा एलडीसी आंसर की लिंक 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एलडीसी आंसर की कैसे डाउनलोड करें, ये कितने चरण में जारी होती है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    राजस्थान एलडीसी 2026 आंसर की - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    एलडीसी भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    5 जुलाई 2026

    राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    24 जुलाई 2026

    राजस्थान एलडीसी 2026 आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    26-28 जुलाई 2026 (ऑनलाइन)

    27-29 जुलाई 2026 (ऑफलाइन)

    राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान एलडीसी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान एलडीसी जुनियर असिस्टेंट आंसर की 2026- चरण (Rajasthan LDC Junior Assistant Answer key 2026)

    बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी कनिष्ठ सहायक आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद राजस्थान एलडीसी प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan LDC Primary Answer Key 2026) जारी की जाती है। इसके बाद राजस्थान एलडीसी अंतिम उत्तर कुंजी 2026 (Rajasthan LDC Final Answer Key 2026) जारी की जाती है। आगे लेख में इन दोनों चरणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की 2026 (Rajasthan LDC Provisional Answer Key 2026)

    प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में राजस्थान एलडीसी प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी की जाती है। जिसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।

    राजस्थान एलडीसी फाइनल आंसर की 2026 (Rajasthan LDC Final Answer Key 2026 in Hindi)

    उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा राजस्थान एलडीसी अंतिम आंसर की 2026 (Rajasthan LDC Final Answer Key 2026 in Hindi) जारी की जाती है। एलडीसी फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 (Rajasthan LDC Result 2026) जारी किया जा सकता है।

    राजस्थान एलडीसी आंसर की डाउनलोड कैसे करें? (How to Download Rajasthan LDC Answer Key 2026)

    राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 (Rajasthan LDC Exam Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है।आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान कनिष्ठ सहायक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    राजस्थान एलडीसी जुनियर असिस्टेंट आंसर की 2026 डाउनलोड चरण

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • अब कैंडिडेट कॉर्नर टैब पर क्लिक करें।

    • आंसर की टैब पर क्लिक करें।


    1783310368482


    • अब एलडीसी भर्ती 2026 के सामने लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद यदि लॉगइन विवरण दर्ज करने का विकल्प है तो दर्ज करें अन्यथा एलडीसी आंसर की पीडीएफ प्रारुप में खुल जाएगी।

    • राजस्थान एलडीसी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (Rajasthan LDC Answer Key PDF Download) करें।

    राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 कब आएगी ?(Rajasthan LDC Answer Key Kab Ayegi)

    राजस्थान एलडीसी परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को सफलतापूर्क किया गया। इसके बाद से ही उम्मीदवारों द्वारा लगातार राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 कब आएगी, rajasthan ldc answer key kab tak ayegi इस प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। राजस्थान एलडीसी की आधिकारिक आंसर की अपनी वेबसाइट पर ही जारी की जाती है। राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 जारी होने की सटीक तिथि आधिकारिक पेज पर ही उपलब्ध की जाएगी।

    राजस्थान एलडीसी आंसर की 2026 जारी होने से क्या लाभ है?

    राजस्थान कनिष्ठ सहायक आंसर की 2026 जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं।

    राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 (Rajasthan LDC Result 2026)

    Rssb द्वारा राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा राजस्थान एलडीसी रिजल्ट पीडीएफ 2026 प्रारुप में जारी किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)