Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2026 in Hindi): एग्जाम पैटर्न
    • लेख
    • राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2026 in Hindi): एग्जाम पैटर्न

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2026 in Hindi): एग्जाम पैटर्न

    Kunal solankiUpdated on 18 Feb 2026, 01:13 PM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आरएसएसबी द्वारा कृषि पर्यवेक्षक ( Agriculture Supervisor) के कुल 1100 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 अप्रैल में आयोजित की जाएगी। ऐसे में परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2026 in Hindi) की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। इससे उनकी तैयारी और मजबूत होगी साथ ही समय प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन देखें

    This Story also Contains

    1. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026- अवलोकन
    2. आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा पैटर्न 2026 (RSSB Agriculture Supervisor Exam Pattern 2026)
    4. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026
    5. राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026- तैयारी टिप्स
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2026 in Hindi): एग्जाम पैटर्न
    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026

    उम्मीदवार इस लेख में राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026 (Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus) साथ ही राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026- अवलोकन

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.gov.in

    पद का नाम

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती

    पदों की संख्या

    1100

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार

    • मेडिकल


    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन 2026

    13 जनवरी 2026

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन अंतिम तिथि

    11 फरवरी (रात्रि 11.59)

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक आवेदन सुधार विंडो

    14 फरवरी तक

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 परीक्षा

    14 अप्रेल 2026

    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा पैटर्न 2026 (RSSB Agriculture Supervisor Exam Pattern 2026)

    • वैकल्पिक प्रकार का एक प्रश्न पत्र होगा।

    • अधिकतम 300 अंक होंगे।

    • प्रश्न पत्र में प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी।

    • परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है।

    • प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के होंगे।

    • प्रत्येक गलत उत्तर पर एत तिहाई अंक काटा जाएगा।

    भाग

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    1

    सामान्य हिंदी

    15

    45

    2

    राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति


    25

    75

    3

    शस्य विज्ञान

    20

    60

    4

    उद्यानिकी

    20

    60

    5

    पशुपालन

    20

    60

    कुल


    100

    300


    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस 2026

    विषय

    खंड

    सामान्य हिंदी

    • संधि एवं संधि-विच्छेद

    • उपसर्ग एवं प्रत्यय – इनके संयोग से शब्द संरचना, शब्दों से उपसर्ग एवं प्रत्यय को पृथक करना तथा पहचान

    • समास – सामासिक पद की रचना एवं समस्त (सामासिक) पद का विग्रहशब्द युग्मों का अर्थ भेद

    • पर्यायवाची शब्द एवं विलोम शब्द

    • शब्द शुद्धि – दिए गए अशुद्ध शब्दों को शुद्ध लिखना

    • वाक्य शुद्धि – वाक्य संबंधी व्याकरणिक अशुद्धियों का शुद्धीकरण

    • वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द

    • पारिभाषिक शब्दावली – प्रशासन से संबंधित अंग्रेजी शब्दों के समकक्ष हिंदी शब्द

    • मुहावरे – वाक्य में केवल सार्थक प्रयोग

    • लोकोक्तियाँ – वाक्य में केवल सार्थक प्रयोग

    राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति

    • राजस्थान की भौगोलिक संरचना – भौगोलिक विभाजन, जलवायु, प्रमुख पर्वत, नदियाँ, मरुस्थल एवं फसलें

    • राजस्थान का इतिहास – सभ्यताएँ (कालीबंगा, आहड़)

    • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व – महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप

    • अन्य प्रमुख शासक – राव जोधा, राव मालदेव, महाराजा जसवंत सिंह

    • वीर दुर्गादास, जयपुर के महाराजा मानसिंह प्रथम, सवाई जयसिंह

    • बीकानेर के महाराजा गंगासिंह

    • राजस्थान के प्रमुख साहित्यकार, लोक कलाकार, संगीतकर, गायक कलाकार, खेल एवं खिलाडी

    • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान का योगदान एवं राजस्थान का एकीकरण

    • विभिन्न राजस्थानी बोलियाँ

    • कृषि एवं पशुपालन क्रियाओं की राजस्थानी शब्दावली

    • कृषि एवं पशुपालन क्रियाओं की राजस्थानी शब्दावली आदि

    शस्य विज्ञान

    • राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, कृषि एवं कृषि सांख्यिकी का सामान्य ज्ञान

    • राज्य में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन का परिदृश्य एवं महत्व

    • राजस्थान की कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादन में मुख्य बाधाएँ

    • राजस्थान के जलवायु क्षेत्र, मृदा उर्वरता एवं उत्पादकता

    • क्षारीय एवं ऊसर भूमियाँ, अम्लीय भूमि एवं इसका प्रबंधन

    • राजस्थान की मृदाओं के प्रकार, मृदा क्षरण, जल एवं मृदा संरक्षण के तरीके

    • पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व, उपलब्धता एवं स्रोत

    • राजस्थानी भाषा में परम्परागत शस्य क्रियाओं की शब्दावली

    • जीवाश्म खादों का महत्व, प्रकार एवं बनाने की विधियाँ

    • फार्मयार्ड मैन्योर, कम्पोस्ट खाद, हरी खाद, मिश्रित एवं जैविक उर्वरक

    • फसलोत्पादन में सिंचाई का महत्व, सिंचाई के स्रोत एवं फसलों पर प्रभाव

    • सिंचाई की विधियाँ – विशेषतः फव्वारा, बूंद-बूंद, रेनगन आदि

    • सिंचाई की आवश्यकता, समय एवं मात्रा

    • जल निकास एवं इसका महत्व, जल निकास की विधियाँ

    • राजस्थान के संदर्भ में परम्परागत सिंचाई से संबंधित शब्दावली

    • मृदा परीक्षण एवं समस्या ग्रस्त मृदाओं का सुधार

    • संरक्षित खेती – नेटहाउस, पॉलीहाउस द्वारा संरक्षण

    • खरपतवार – विशेषताएँ, वर्गीकरण, फसलों में नुकसान

    • खरपतवार नियंत्रण की विधियाँ एवं राजस्थान की प्रमुख फसलों में रासायनिक नियंत्रण

    • खरपतवारों की राजस्थानी भाषा में शब्दावली

    उद्यानिकी

    • राजस्थान के संदर्भ में उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएँ

    • फल उत्पाद (जैम), अवले (जेली), स्क्वैश, पल्प, किण्वित उत्पाद बनाने की विधियाँ

    • खांडसारी, सुखाना एवं निर्जलीकरण की तकनीकें

    • फल एवं सब्जी परीक्षण का महत्व, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य

    • प्रमुख सब्जी फसलें – टमाटर, प्याज, फूल गोभी, पत्ता गोभी, मिर्च, कद्दू वर्गीय सब्जियाँ

    • कीट एवं बीमारियाँ एवं उनका नियंत्रण

    • राजस्थान में जलवायु, मृदा, उन्नत किस्में, प्रवर्धन विधियाँ

    • परागण में विभिन्न पादप वृद्धि नियंत्रकों का प्रयोग

    • उद्यान पौधों की विभिन्न संरक्षण विधियाँ आदि

    पशुपालन

    • कृषि में पशुपालन का महत्व

    • पशुधन का दुग्ध उत्पादन में महत्व एवं प्रबंधन

    • विभिन्न पशु नस्लों की विशेषताएँ, उपयोगिता एवं उत्पत्ति स्थान का सामान्य ज्ञान

    • गाय की प्रमुख नस्लें – गिर, साहीवाल, थारपारकर, राठी, जर्सी, होलस्टीन फ्रिजियन, मालवी, हरियाणा, मेवाती

    • भैंस की नस्लें – मुर्रा, सुरती, नीली रावी, जाफराबादी, मेहसाना

    • बकरी की नस्लें – जमनापारी, बारबरी, बीटल, टोगनबर्ग

    • भेड़ की नस्लें – मारवाड़ी, चौकला, मालपुरा, सिरोही, कराकुल, जैसलमेरी, अविकरन, अविकरीनी

    • ऊन उत्पादन एवं ऊन की आय गणना

    • सामान्य पशु औषधियाँ – प्रकार, उपयोग, मात्रा एवं दवाई देने का तरीका

    • जीवाणुरोधी औषधियाँ – फिनाइल, कार्बोलिक एसिड, पोटैशियम परमैंगनेट (लाल दवा), लाइसोल आदि


    नोट- सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।

    राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026- तैयारी टिप्स

    • परीक्षा पैटर्न और राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सिलेबस को पूरी तरह समझ लें।

    • सिलेबस में दिए अनुभागों, विषयों और अंकन योजना देख लें। इससे बेहतर तैयारी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे न केवल आप परीक्षा पैटर्न से परिचित होंगे, बल्कि अपनी ताकत और कमज़ोरियों को पहचानने में भी मदद मिलेगी।

    • परीक्षा के माहौल को समझने और अपनी तैयारी के स्तर का आकलन करने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट लें। इन टेस्ट में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें और उन क्षेत्रों की पहचान करें जिनमें सुधार की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, मॉक टेस्ट आपको परीक्षा के दौरान अपना समय प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करेंगे।

    • अपने अध्ययन कार्यक्रम में संशोधन के लिए समर्पित समय आवंटित करें। त्वरित संशोधन में सहायता के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं, सूत्रों और अवधारणाओं के संक्षिप्त नोट्स बनाएं।

    अन्य उपयोगी लिंक

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)