Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Merit List)- कुछ श्रेणियों की मेरिट लिस्ट रद्द
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Merit List)- कुछ श्रेणियों की मेरिट लिस्ट रद्द

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Merit List)- कुछ श्रेणियों की मेरिट लिस्ट रद्द

    Rajan KumarUpdated on 30 Jun 2026, 09:44 AM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 29 जून को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयताक्रम अनुसार संशोधित रिजल्ट 2026 जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ वरीयता सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की है। इससे पहले बोर्ड ने बोर्ड (RSSB), जयपुर ने 7 अप्रैल 2026 को जारी की गई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट पीडीएफ को अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। पहले बोर्ड ने कुल 39 मेरिट लिस्ट पीडीएफ अपलोड की थीं, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। इस मेरिट सूची में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, मेरिट रैंक, रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइजेशन मार्क्स, माता-पिता का नाम और श्रेणी से जुड़ी जानकारी शामिल थी। पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इस मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते थे, लेकिन अब यह उपलब्ध नहीं है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिससे वे अपने प्राप्त अंक देख सकते हैं।
    लेटेस्ट लेख: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयतानुसार संशोधित रिजल्ट 2026
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ लिंक
    ये भी पढ़ें: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परिणाम
    1782784906930

    This Story also Contains

    1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती की कई मेरिट लिस्ट रद्द
    2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 : एक नजर
    3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    4. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 : कटऑफ
    5. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या
    6. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Merit List)- कुछ श्रेणियों की मेरिट लिस्ट रद्द
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती की कई मेरिट लिस्ट रद्द

    Rajasthan High Court ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 में जीरो कटऑफ वाली विभिन्न कैटेगरी की मेरिट लिस्ट रद्द कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी भर्ती में न्यूनतम अंक तय करना अनिवार्य है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना न्यूनतम योग्यता अंक के भर्ती प्रक्रिया गैर-संवैधानिक मानी जाएगी। अदालत ने Rajasthan Staff Selection Board को न्यूनतम कटऑफ तय करने की छूट दी है। सामान्य एक्स सर्विसमैन, एससी विधवा, एसटी विधवा, ओबीसी विधवा, एमबीसी विधवा, सहरिया सामान्य/महिला/विधवा/तलाकशुदा और दिव्यांग श्रेणियों में कटऑफ 0.0033 तक पहुंच गई थी। टीएसपी क्षेत्र में भी एससी व एसटी विधवा तथा दिव्यांग श्रेणियों की मेरिट सूची पर सवाल उठे। भर्ती परीक्षा में 21 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

    1775629920260

    दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्राधिकरण ने अजमेर संभाग के चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण 14 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि से पहले मेडिकल परीक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
    1776140706815

    बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक कार्य विभागीय निदेशक, स्कूल शिक्षा कार्यालय द्वारा मंडल स्तर पर आयोजित की जा रही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज सूचीराजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 : एक नजर

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। भर्ती से जुड़ी अन्य विवरण के लिए नीचे सारणी देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी)

    रिक्तियां

    53,749

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

    21 मार्च से 19 अप्रैल 2025

    Chaturth shreni के लिए परीक्षा तिथि

    19, 20 और 21 सितंबर 2025

    राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की

    17 अक्टूबर 2025

    Chaturth shreni result 2025

    16 जनवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म

    9 से 2 मार्च 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

    11 मार्च से अप्रैल 2026

    इसे भी देखें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइमराजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को इसे डाउनलोड कर अपने परिणाम की जांच करना आवश्यक है। मेरिट सूची के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि वे अगले चरण, यानी दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित हुए हैं या नहीं। नीचे मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया दी गई है:

    मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Results” या “Latest News” सेक्शन में जाएं।

    • “राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • इसके बाद मेरिट लिस्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

    • भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026 : कटऑफ

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025-26 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ ही राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ जारी कर दिया गया था। कटऑफ परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की जाती है। RSMSSB द्वारा आधिकारिक रूप से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा परिणाम के साथ राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के अनुसार जारी किया गया है। नीचे कटऑफ सूची देखें।

    गैर अनुसूचित क्षेत्र- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ देखें:-
    1768565903586

    अनुसूचित क्षेत्र- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ देखें:-

    1768565932149

    इसे भी पढ़ें:- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या

    आरएसएसबी द्वारा जारी राजस्थान फोर्थ ग्रेड रिजल्ट के अनुसार करीब 20 लाख उम्मीदवारों का परिणाम रोल नंबर वार जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा का परिणाम को रोल नंबर वाइज रिजल्ट शीट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोलनंबर के अनुसार मेरिट शीट संख्या देखकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    1768619321036

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट 2026: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का सफल आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में संपन्न हुई थी। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इस तरह कुल उपस्थिति प्रतिशत 85.68 प्रतिशत रहा।

    1768474878654

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट रद्द क्यों हुई हैं?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 में जीरो कटऑफ वाली विभिन्न कैटेगरी की मेरिट लिस्ट रद्द की गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)