Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 (MP Nursing Officer Answer Key 2026): चरणवार प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 (MP Nursing Officer Answer Key 2026): चरणवार प्रक्रिया जानें

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 (MP Nursing Officer Answer Key 2026): चरणवार प्रक्रिया जानें

    Kunal solankiUpdated on 15 May 2026, 04:56 PM IST

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 ((MP Nursing Officer Answer Key 2026) ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख के माध्यम से भी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि बोर्ड आंसर की को दो चरणों में जारी करता है। पहले चरण में परीक्षा आयोजित होने के कुछ दिनों बाद प्राथमिक उत्तर कुंजी ऑनलाइन जारी की जाती है। इसे प्रोविजनल आंसर की भी कहते हैं।

    This Story also Contains

    1. एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026- अवलोकन
    2. एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    3. एमपी नर्सिंग ऑफिसर उत्तर कुंजी 2026- चरण
    4. एमपी नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026
    5. एमपी नर्सिंग ऑफिसर फाइनल आंसर की 2026
    6. एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    7. एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?
    8. एमपी नर्सिंग अधिकारी प्रोविजनल आंसर की2026- याद रखने योग्य बातें
    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 (MP Nursing Officer Answer Key 2026): चरणवार प्रक्रिया जानें
    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026

    अन्य उपयोगी लिंक

    प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय सीमा और आपत्ति दर्ज शुल्क निर्धारित किया जाता है। इन सबके बाद बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश नर्सिंग ऑफिसर अंतिम आंसर की जारी की जाती है। आंसर की कैसे डाउनलोड करें, ये कितने चरण में जारी होती है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। एमपी पुलिस सुबेदार भर्ती

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026- अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

    15 मई से

    नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा प्रारंभिक आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी नर्सिंग अधिकारी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज विंडो

    सूचित किया जाएगा

    नर्सिंग ऑफिसर फाइनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 ( MP Nursing Officer Answer Key 2026) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की दो चरणों में जारी की जाएगी। हालांकि दोनो चरणों की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक समान है। एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा आंसर की डाउनलोड चरण:-

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकरिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • अब होम पेज पर जाएं।

    • DASHBOARD टैब पर क्लिक करें।

    1778843777240


    • अब विभिन्न परीक्षाओं का लिंक प्रदर्शित होंगे इसमे परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद यदि लॉगइन विवरण दर्ज करने का विकल्प है तो दर्ज करें अन्यथा आंसर की पीडीएफ प्रारुप में खुल जाएगी।

    • एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (MP Nursing Officer Answer Key PDF Download) करें।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर उत्तर कुंजी 2026- चरण

    बोर्ड द्वारा एमपी नर्सिंग ऑफिसर उत्तर कुंजी 2026 दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद एमपी नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 (MP Nursing Officer Primary Answer Key 2026) जारी की जाती है। इसके बाद एमपी नर्सिंग ऑफिसर अंतिम उत्तर कुंजी 2026 (Madhya Pradesh Nursing Officer Final Answer Key 2026) जारी की जाती है। आगे लेख में इन दोनों चरणों की विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026

    प्राधिकरण द्वारा परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑनलाइन मोड में एमपी नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक उत्तर कुंजी 2026 जारी की जाती है। जिसमें किसी उम्मीदवार को यदि कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा आपत्ति शुल्क भी निर्धारित किया जाता है।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर फाइनल आंसर की 2026

    उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण द्वारा एमपी नर्सिंग ऑफिसर अंतिम आंसर की 2026 (MP Nursing Instructor Final Answer Key 2026 in Hindi) जारी की जाती है। नर्सिंग ऑफिसर फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही एमपी नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट 2026 (MP Nursing Officer Result 2026) जारी किया जा सकता है।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    प्राधिकरण द्वारा एमपी नर्सिंग अधिकारी प्रोविजनल आंसर की (MP nursing officer provisional Answer key) पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाती है। उम्मीदवार इसी समयसीमा के भीतर ही अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्जा करा सकते हैं। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एमपी नर्सिंग अधिकारी आंसर की 2026 पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की जारी होने से क्या लाभ है?

    मध्य प्रदेश नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा आंसर की जारी होने से उम्मीदवार अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं। इसकी सहायता से वे अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बात ये है कि किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न,उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे इस पर ऑब्जेक्शन (Objection) दर्ज करा सकते हैं। इससे उम्मीदवारों के प्रति पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

    एमपी नर्सिंग अधिकारी प्रोविजनल आंसर की2026- याद रखने योग्य बातें

    उम्मीदवारों को एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की डाउनलोड और उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अपने साथ इन दस्तावेजों को सुरक्षित रखें।

    • आवेदन संख्या/ रजिस्ट्रेशन नंबर

    • वैध ईमेल

    • फोन नंबर

    • जन्म तिथि

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा आंसर की कहां पर जारी होगी?
    A:

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती आंसर की ऑनलाइन मोड में प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी होगी।

    Q: एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
    A:

    एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी उपर्युक्त लेख में दी गई है।

    Q: क्या एमपी नर्सिंग ऑफिसर प्रारंभिक आंसर की और अंतिम आसंर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया एकसमान है?
    A:

    हां, दोनों ही आंसर की प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगी और इन्हें डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी एकसमान है।

    Q: mp nursing officer answer key कब जारी होगी?
    A:

    mp nursing officer answer key परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद जारी होगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)