Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2026 जल्द - जेएसएससी जेआईएलसीसीई प्रवेश पत्र @ jssc.jharkhand.gov.in
    • लेख
    • झारखंड इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2026 जल्द - जेएसएससी जेआईएलसीसीई प्रवेश पत्र @ jssc.jharkhand.gov.in

    झारखंड इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2026 जल्द - जेएसएससी जेआईएलसीसीई प्रवेश पत्र @ jssc.jharkhand.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 14 Oct 2026, 11:54 AM IST

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र (JSSC JILCCE Admit Card 2026) - झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती (जेआईएलसीसीई) के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा तिथि की सूचना के साथ जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड (JILCCE admit card) जारी करने की तिथि की सूचना दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से जेआईएलसीसीई परीक्षा तिथि तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेआईएलसीसीई 2026 के लिए jssc.jharkhand.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर तक चली थी।
    झारखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा की विस्तृत जानकारी यहां देखें

    This Story also Contains

    1. जेआईएलसीसीई 2026 - मुख्य तिथियां
    2. झारखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डेट (Jharkhand Inter level bharti exam admit card date)
    3. झारखंड इंटर लेवल भर्ती एडमिट कार्ड 2026 में त्रुटि हो तो क्या करें?
    4. झारखंड इंटर लेवल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
    5. झारखंड जेआईएलसीसीई परीक्षा तिथि 2026 (Jharkhand JILCCE Exam Date 2026)
    झारखंड इंटर लेवल एडमिट कार्ड 2026 जल्द - जेएसएससी जेआईएलसीसीई प्रवेश पत्र @ jssc.jharkhand.gov.in
    झारखंड इंटर लेवल भर्ती

    पहले, इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) फॉर्म की तिथि 5 अगस्त से 4 सितंबर थी। हालांकि जेआईएलसीसीई आवेदन का लिंक 6 अगस्त को सक्रिय किया गया था। बाद में आयोग द्वारा 19 से 29 सितंबर 2026 तक दोबारा आवेदन की सुविधा दी गई। जेआईएलसीसीई के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए अप्लाई लिंक (Online Application for JILCCE-2026) के माध्यम से जेएसएससी जेआईएलसीसीई आवेदन पत्र (JSSC JILCCE 2026 application) भर कर जमा कर सकते थे।

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जेआईएलसीसीई आवेदन सुधार की सुविधा 1 से 3 अक्टूबर 2026 तक दी गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से जेआईएलसीसीई आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। अब एडमिट कार्ड की सूचना जारी की जाएगी।

    जेआईएलसीसीई 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य जानकारियां दी जाती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि झारखंड जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड (Jharkhand JILCCE admit card in hindi) को प्रिंट करके रखना चाहिए क्योंकि परीक्षा में शामिल होने के लिए जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड लिंक, डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा दिवस निर्देश संबंधी जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    जेआईएलसीसीई 2026 - मुख्य तिथियां

    जेआईएलसीसीई 2026 आवेदन लिंक एक्टिव

    6 अगस्त 2026

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन तिथि

    6 अगस्त से 4 सितंबर 2026

    19 से 29 सितंबर 2026 (आवेदन विंडो री-ओपन)

    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    5 सितंबर 2026

    30 सितंबर 2026 (री-ओपन विंडो)

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन सुधार विंडो

    6 से 8 सितंबर 2026

    1 से 3 अक्टूबर 2026 (री-ओपन)

    जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड 2026

    सूचित किया जाएगा

    जेआईएलसीसीई 2026 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    झारखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डेट (Jharkhand Inter level bharti exam admit card date)

    आयोग द्वारा इंटर लेवल भर्ती परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले झारखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के लिए जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी लिंक के माध्यम से लॉगइन कर झारखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    जेएसएससी जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the JSSC JILCCE Admit Card?)

    जेएसएससी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे जेएसएससी जेआईएलसीसीई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरणों को बताया गया है-

    • आयोग की वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जाएं।

    • होम पेज पर जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।

    • नया पेज/टैब खुलेगा जहां लॉगइन के लिए दिए कॉलम में अपनी जानकारी दर्ज कर लॉगइन करना है।

    • लॉगइन के बाद जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा , उसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर लें।

    • जेआईएलसीसीई 2026 एडमिट कार्ड प्रिंटआउट लें और परीक्षा में शामिल होने के लिए उसे संभाल कर रख लें।

    झारखंड इंटर लेवल भर्ती एडमिट कार्ड 2026 में त्रुटि हो तो क्या करें?

    उम्मीदवारों को झारखंड जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। अगर कोई विवरण गलत प्रिंट हो गया या त्रुटि हो तो उम्मीदवारों को तुरंत जेएसएससी प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी या संपर्क पते के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

    जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार की जन्मतिथि

    • पिता का नाम

    • उम्मीदवार का फोटो

    • आवेदक के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी)

    • उम्मीदवार का रोल नंबर.

    • झारखंड जेआईएलसीसीई परीक्षा तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का स्थान

    • परीक्षा दिवस निर्देश

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    झारखंड जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    झारखंड इंटर लेवल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया सामान्यतः दो चरणों में आयोजित की जाएगी। हालांकि उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है। परीक्षा के प्रतियेक चरण के लिए जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। हालांकि जेआईएलसीसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया एक ही होगी।

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के चरण

    • प्रारंभिक परीक्षा

    • मुख्य परीक्षा

    झारखंड जेआईएलसीसीई परीक्षा तिथि 2026 (Jharkhand JILCCE Exam Date 2026)

    प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से झारखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा तिथि 2026 (Jharkhand JILCCE exam dates 2026) की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जेआईएलसीसीई परीक्षा तिथि अधिसूचना जारी होने के बाद तिथि देख सकते हैं। झारखंड जेआईएलसीसीई परीक्षा तिथि 2026 के साथ, प्राधिकरण अन्य महत्वपूर्ण तिथियों जैसे इटर लेवल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र, जेआईएलसीसीई आंसर की और अन्य की भी घोषणा करेगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)