Careers360 Logo
ask-icon
share
    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 2026 (JSSC JILCCE 2026) - आवेदन सुधार (3 अक्टूबर तक), एडमिट कार्ड, परीक्षा
    • लेख
    • जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 2026 (JSSC JILCCE 2026) - आवेदन सुधार (3 अक्टूबर तक), एडमिट कार्ड, परीक्षा

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 2026 (JSSC JILCCE 2026) - आवेदन सुधार (3 अक्टूबर तक), एडमिट कार्ड, परीक्षा

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 01 Oct 2026, 03:17 PM IST

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 2026 (JSSC JILCCE 2026) - झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती (जेआईएलसीसीई) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जेआईएलसीसीई आवेदन सुधार की सुविधा 1 से 3 अक्टूबर 2026 तक दी जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन के माध्यम से जेआईएलसीसीई आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए पहले, इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) के लिए आवेदन की तिथि 5 अगस्त से 4 सितंबर थी। हालांकि जेआईएलसीसीई आवेदन का लिंक 6 अगस्त को सक्रिय किया गया था। बाद में आयोग द्वारा 19 से 29 सितंबर 2026 तक दोबारा आवेदन की सुविधा दी गई। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए अप्लाई लिंक (Online Application for JILCCE-2026) के माध्यम से जेएसएससी जेआईएलसीसीई आवेदन पत्र (JSSC JILCCE 2026 application) भर कर जमा कर सकते थे।
    जेएसएससी इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन लिंक पर जाएं
    1790847548876
    जेआईएलसीसीई 2026 संशोधित आवेदन तिथि के अनुसार जेआईएलसीसीई आवेदन अंतिम तिथि (JILCCE application last date) 29 सितंबर 2026 तक थी। आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि 30 सितंबर और आवदेन सुधार सुविधा की तिथि 1 से 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई। पहले, आवेदन सुधार तिथि 6-8 सितंबर थी।

    This Story also Contains

    1. जेएसएससी जेआईएलसीसीई 2026- अवलोकन
    2. जेआईएलसीसीई 2026 - मुख्य तिथियां
    3. जेआईएलसीसीई 2026 पात्रता मानदंड
    4. जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन प्रक्रिया
    5. झारखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा पैटर्न 2026
    6. प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026
    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 2026 (JSSC JILCCE 2026) - आवेदन सुधार (3 अक्टूबर तक), एडमिट कार्ड, परीक्षा
    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 2026

    पहले जारी जेआईएलसीसीई अधिसूचना (JILCCE notification 2026) के अनुसार आवेदन पत्र जारी करने की तिथि 20 जुलाई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर नई तिथि जारी की गई। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।

    1785877642094


    झारखंड इंटर स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेआईएलसीसीई) के लिए पात्र उम्मीदवार निर्धारित आवेदन तिथियों के भीतर झारखंड कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) और मुख्य परीक्षा (Main Examination) शामिल होगी।

    जेआईएलसीसीई भर्ती के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों में हेल्थ सुपरवाइजर, जूनियर रीजनल इन्वेस्टिगेटर, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, वेटरिनरी/मेडिकल असिस्टेंट, कीट संग्राहक (Insect Collector) और फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट जैसे इंटर स्तरीय 326 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

    जेएसएससी जेआईएलसीसीई 2026- अवलोकन

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती अधिसूचना 2026 में सभी महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी)

    परीक्षा का नाम

    झारखंड इंटरमीडिएट लेवल कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (जेआईएलसीसीई) 2026

    जेआईएलसीसीई 2026 विज्ञापन संख्या

    03/2026

    रिक्तियों की संख्या

    326

    जेआईएलसीसीई 2026 अधिसूचना जारी

    25 जून 2026

    जेआईएलसीसीई 2026 आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    जेआईएलसीसीई 2026 चयन प्रक्रिया

    प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा

    आधिकारिक वेबसाइट

    jssc.jharkhand.gov.in

    जेआईएलसीसीई 2026 - मुख्य तिथियां

    जेआईएलसीसीई 2026 आवेदन लिंक एक्टिव

    6 अगस्त 2026

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन तिथि

    6 अगस्त से 4 सितंबर 2026

    19 से 29 सितंबर 2026 (आवेदन विंडो री-ओपन)

    शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

    5 सितंबर 2026

    30 सितंबर 2026

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन सुधार विंडो

    6 से 8 सितंबर 2026

    1 से 3 अक्टूबर 2026

    जेआईएलसीसीई 2026 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    जेआईएलसीसीई 2026 पात्रता मानदंड

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 3 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती पदवार शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे तालिका में देख सकते हैं -

    पद का नाम

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    स्वास्थ्य पर्यवेक्षक

    किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 विज्ञान या आई.एस.सी.

    कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषक

    किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित विषय के साथ इंटरमीडिएट/10+2 उत्तीर्ण

    बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता

    किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 विज्ञान या आई.एस.सी.

    पशु चिकित्सा सहायक / चिकित्सा सहायक

    किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/संस्थान से जीवविज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण।

    कीट संग्राहक

    किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट/10+2 उत्तीर्ण

    मत्स्य पालन तकनीकी सहायक

    किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट/10+2 उत्तीर्ण


    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती - आयु सीमा

    1785877642124

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन प्रक्रिया

    इंटर लेवल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेएसएससी जेआईएलसीसीई आवेदन पत्र भर सकते हैं -

    • सबसे पहले जेएसएससी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

    • जेआईएलसीसीई 2026 भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन करें।

    • रजिस्ट्रेशन के बाद मिली आईडी के माध्यम सेआवेदन के लिए लॉगइन करें

    • आवेदन पत्र में मांगी गई डिटेल भरें।

    • हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।

    • निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

    आवेदन शुल्क

    उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार झारखंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 (जेआईएलसीसीई 2026) के आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित / सामान्य

    100 रुपये

    एससी/एसटी

    50 रुपये

    झारखंड इंटर लेवल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया सामान्यतः दो चरणों में आयोजित की जाएगी। हालांकि उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।

    जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के चरण

    • प्रारंभिक परीक्षा

    • मुख्य परीक्षा

    झारखंड इंटर लेवल भर्ती परीक्षा पैटर्न 2026

    जेएसएससी इंटर लेवल परीक्षा दो चरणों में होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्रों में दो खंड होंगे।

    1785877642148

    जेएसएससी इंटर लेवल परीक्षा का पैटर्न नीचे देख सकते हैं।

    प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    अवधि

    सामान्य अध्ययन

    30

    90

    2 घंटे

    झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान

    60

    180

    सामान्य गणित

    10

    30

    सामान्य विज्ञान

    10

    30

    मानसिक क्षमता परीक्षण

    10

    30

    मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026

    पेपर 1

    हिंदी भाषा

    60

    180

    2 घंटे

    अंग्रेजी भाषा

    60

    180

    पेपर 2

    जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा

    100

    300

    पेपर 3

    सामान्य अध्ययन

    30

    90

    झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान

    40

    120

    सामान्य विज्ञान

    20

    60

    सामान्य गणित

    10

    30

    मानसिक क्षमता परीक्षण

    10

    30

    कंप्यूटर ज्ञान

    10

    30

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)