Careers360 Logo
ask-icon
share
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Haryana Police Constable Vacancy 2026): लेटेस्ट अपडेट जानें
    • लेख
    • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Haryana Police Constable Vacancy 2026): लेटेस्ट अपडेट जानें

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Haryana Police Constable Vacancy 2026): लेटेस्ट अपडेट जानें

    Kunal solankiUpdated on 11 Jun 2026, 05:06 PM IST

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Haryana Police Constable Vacancy 2026) : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी में सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) का आयोजन 15 जून 2026 से होगा। प्राधिकरण द्वारा 11 जून को हरियाणा पुलिस पीएसटी में चयनित उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर की लिस्ट जारी कर दी गई है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) का आयोजन 20 अप्रैल से 30 मई तक कई चरणों में हुआ था। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल संशोधित कटऑफ अंक भी जारी किए गए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 को देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां
    2. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026
    3. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड 2026 (Haryana Police Constable Physical Measurement 2026)
    4. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी
    5. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें?
    6. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026
    7. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026
    8. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026
    9. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्र 2026
    10. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026
    11. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026
    12. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 (Haryana Police Constable Selection Process)
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Haryana Police Constable Vacancy 2026): लेटेस्ट अपडेट जानें
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    1781176677038

    पुलिस कांस्टेबल पीएमटी परीक्षा 18 मई तक आयोजित की जा रही थी। इस दौरान काफी उम्मीदवार ऐसे थे जो किसी कारणवश अनुपस्थित रहे। इसलिए प्राधिकरण द्वारा अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है और इसके साथ ही पीएमटी टेस्ट शेड्यूल भी जारी किया गया। इसके अनुसार पीएमटी टेस्ट 26 से 30 मई तक आयोजित किया गया।
    एचएसएससी पुलिस कांस्टेबल अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों के लिए पीएमटी शेड्यूल-
    1780313922687


    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी परीक्षा तिथि-
    1779771417954
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी शेड्यूल देखें-
    1779771462436


    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) का आयोजन 20 से 26 अप्रैल तक हुआ। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एचएसएससी कांस्टेबल पीएमटी एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने हा ही में पीएमटी के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आयोग द्वारा पुलिस कांस्टेबल जीडी कटऑफ अंक भी जारी किया गया है। इससे पहले आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए पीएमटी (शारीरिक मापदंड परीक्षा) के लिए शेड्यूल जारी किया गया।
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड लिंक
    लेटेस्ट अपडेट- प्राधिकरण द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए 18 मई तक की परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया। जारी शेड्यूल के अनुसार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी टेस्ट की तिथियां 11,12,13,14,15,16 और 18 मई तय की गई है। इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में उपलब्ध हैं।
    1779077941299

    इससे पहले हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों के पीएमटी टेस्ट तिथियां जारी की गई। इससे पहले भी प्राधिकरण द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी टेस्ट के लिए तिथियां जारी की गई थी जो की 3 दिनों के लिए थी। जारी अधिसूचना के अनुसार अगले 5 दिनों के लिए पीएमटी टेस्ट 30 अप्रैल, 1,2,3 और 4 मई को आयोजित किए गए। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 27,28 और 29 अप्रैल को टेस्ट आयोजित किए गए थे।
    1777443257723


    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल 27,28 और 29 तिथि के लिए परीक्षा शेड्यूल देखें



    1777288853407

    आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या 01/2026 हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीएमटी टेस्ट 20 अप्रैल 2026 से आयोजित होनी प्रस्तावित है। पहले पीएमटी परीक्षा 15 अप्रैल से होनी थी।


    1776396813574

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी शेड्यूल-


    1775450454810


    प्राधिकरण ने पुलिस कांस्टेबल के कुल 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की सुविधा अब समाप्त कर दी है। उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक एचएसएससी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कर सकते थे। बता दें कि कि आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने की अंतमि तिथि 25 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दी गई थी। इसके साथ ही आयु सीमा को लेकर भी अधिसूचना जारी की गई थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से आवेदन पत्र भर सकते थे।

    आयोग द्वारा जारी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 2026 (haryana Police Constable Recruitment Notification 2026) में पात्रता मानदंड, आवदेन प्रक्रिया, रिजल्ट इत्यादि की जानकारी दी गई है। इन सबके बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया देखें

    ये भी देखें

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

    कुल पद

    5500

    विज्ञापन संख्या

    01/2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    hssc.gov.in

    आवेदन शुल्क

    निशुल्क

    आयु सीमा

    18-25 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन

    11 जनवरी - 31 जनवरी 2026

    हरियाणा पुलिस कास्टेबल पीएमटी परीक्षा 202620 अप्रैल से शुरू

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026

    17 अप्रैल 2026

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2026

    20 - 26 अप्रैल 2026

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती मैरिट सूची

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पात्रता मानदंड 2026 (Haryana Police Constable Eligibility 2026 in hindi) निर्धारित किया जाता है। आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक और शारीरिक मापदंड तय किए गए हैं जो कि इस प्रकार हैं-

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शैक्षणिक योग्यता 2026 (Haryana Police Constable Educational Qualification 2026)

    • उम्मीदवार को 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    • 10वीं तक हिंदी/संस्कृत की पढ़ाई की हो।

    • उम्मीदवारों ने हरियाणा ग्रुप सी सीईटी परीक्षा दी हो।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड 2026 (Haryana Police Constable Physical Measurement 2026)

    आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (Haryana police constable Bharti) के पद के लिए पुरुष और महिला के पदों के लिए अलग अलग मापदंड तय किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से इन मापदंडों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शारीरिक मापदंड परीक्षा पीईटी क्वालिफाइंग होगी।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा 2026

    उम्मीदवार

    ऊचांई

    छाती

    पुरुष

    170 सेंमी.

    83 सेंमी. (फुलाने पर न्यून्तम 4 सेंमी का अंतर)

    महिला

    158 सेंमी.

    -

    नोट- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी

    जो उम्मीदवार शारीरिक मापदंड परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वे उम्मीदवार अगले चरण हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी परीक्षा 2026 के योग्य होंगे। इसके लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की जांच करें।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी

    उम्मीदवार

    दौड़ की दूरी

    दौड़ का निर्धारित समय

    पुरुष

    2.5 किमी.

    12 मिनट

    महिला

    1 किमी.

    6 मिनट

    भूतपूर्वक सैनिक

    1 किमी.

    5 मिनट

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन कैसे करें?

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (Haryana Police Constable Recruitment) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की जांच आवश्य करें। आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2026 के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण का पालन करके हरियाणा पुलिस कांस्टेबल 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन करने की चरणवार प्रक्रिया:-

    • सबसे पहले https://adv012026.hryssc.com/ यूआरएल टाइप करें।

    • इसके बाद स्क्रीन पर दिशा निर्देश प्रदर्शित होंगे उन्हें पढ़ें।

    • क्लिक करने के बाद दिशा निर्देशों को पढ़ें और प्रोसीड पर क्लिक करें।

    • अब न्यू कैंडिडेट टैब पर क्लिक करें।

      1768277813174

    • अब सीईटी रजिस्टर्ड नंबर दर्ज करें।

    • नंबर दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र संबंधित विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

    • आवेदन पत्र भरते समय दस्तावेजों को निर्धारित आकार में ही अपलोड करें।

    • अंत में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026

    आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न 2026 (Haryana Police Constable Exam Pattern 2026) में लिखित परीक्षा Written Exam) 97 नंबर की होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नकारात्मक अंक प्रणाली लागू नहीं है परंतु किसी प्रश्न को छोड़ने पर 0.97 प्रत्येक प्रश्न काटे जाएंगे।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (Haryana Police Constable Syllabus 2026) में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, करैंड अफेयर्स, तर्कशास्त्र इत्यादि विषय शामिल हैं।

    1769590117449

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल ए़डमिट कार्ड 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (Haryana Police Constable Admit Card 2026 in Hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्र 2026

    आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्र (Haryana Police Constable Exam Centre 2026) की सटीक सूचना एडमिट कार्ड में उल्लिखित होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचे ताकि समय से सारी जांच प्रक्रिया पूरी हो सके।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। परीक्षा होने के कुछ दिन बाद हरियाणा पुलिस कांस्टेबल प्राथमिक आंसर की (Haryana Police Constable Primary Answer Key 2026) जारी की जाएगी। किसी भी प्रश्न पर आपत्ति होने पर उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। अंत में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों का निरीक्षण करने के बाद आयोग द्वारा अंतिम आंसर की जारी की जाती है। संभावना है कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026

    उम्मीदवार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 (Haryana Police Constable Result 2026) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हे अपना लॉगइन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 (Haryana Police Constable Selection Process)

    जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयनित होने के लिए विभिन्न परीक्षाओं से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को सबसे पीएसटी, पीईटी , लिखित परिक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।


    1769590117472

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल में आवेदन तिथियां क्या है?
    A:

    हरियाणा पुलिस कांस्टेबल में आवेदन करने की तिथि 11 से 31 जनवरी तय की गई है।

    Q: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन होने के लिए क्या प्रक्रिया है?
    A:

    हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन होने के लिए उम्मीदवारों को पीएसटी, पीईटी, लिखित परीक्षा और दस्तावेज प्रक्रिया से गुजरना होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)